scorecardresearch
 

Neena Gupta Rotizza Recipe: नीना गुप्ता के स्टाइल में घर पर मिनटों में बनाएं रोटी का पिज्जा, एक बार खाने के बाद बार-बार बनाएंगे

Neena Gupta Rotizza Recipe: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अक्सर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की रेसिपीज शेयर करती रहती हैं. उनकी एक डिश 'रोटिज्जा' भी है जिन्हें वो ताजी रोटी से बनाती हैं. आज हम आपको रोटी से पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर जल्दी और आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
X
बिना मैदा और चीज के बनाएं हेल्दी 'रोटीज्जा', एक्ट्रेस नीना गुप्ता की यह खास रेसिपी है स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम (Photo- ITG)
बिना मैदा और चीज के बनाएं हेल्दी 'रोटीज्जा', एक्ट्रेस नीना गुप्ता की यह खास रेसिपी है स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम (Photo- ITG)

Neena Gupta Rotizza Recipe: रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर में रोज बनाई जाती है. लेकिन कई बार रोज-रोज एक जैसी रोटी खाने का मन नहीं करता और कुछ अलग खाने का मन करता है. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता के बताए रोटी से बनी खास डिश 'रोटीज्जा' बनाना बताएंगे. ताजी रोटी से बना यह पिज्जा न सिर्फ खाने में लाजवाब है, बल्कि हेल्दी भी है. 

जहां ज्यादातर पिज्जा मैदा से बनता है, वहीं यह रोटीज्जा सॉफ्ट रोटी, पनीर और ढेर सारी सब्जियों से तैयार किया जाता है. इसे आप बच्चों के टिफिन या शाम के नाश्ते के लिए आसानी से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं नीना गुप्ता की स्टाइल में रोटी पिज्जा कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

ताजा बनी हुई रोटी
मक्खन स्वादानुसार
उबला हुआ आलू (मैश किया हुआ)
1-2 चम्मच टमाटर की चटनी या कैचअप 
बारीक कटी प्याज
बारीक कटी शिमला मिर्च
कटे हुए टमाटर
घर का बना सॉफ्ट पनीर
पिज्जा मसाला
काली मिर्च पाउडर
चिलगोजा (पाइन नट्स) थोड़ी सी मात्रा
चिली फ्लेक्स स्वादानुसार

रोटी से पिज्जा यानी रोटीज्जा कैसे बनाएं ?

  1. सबसे पहले ताजी रोटी लें और उसे तवे पर हल्का सा सेक लें. इसके बाद रोटी को प्लेट में रखें और उस पर थोड़ा मक्खन लगाकर उसे सॉफ्ट बना लें.
  2. अब रोटी के ऊपर हल्का सा टमाटर केचप लगाएं. आप चाहें तो किनारों पर थोड़ा ज्यादा केचप लगा सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाएगा.
  3. इसके बाद उबले हुए आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रोटी पर डालें. 
  4. अब पतली कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर के टुकड़े रोटी पर डालें.फिर इसके ऊपर घर का बना सॉफ्ट पनीर रखें.
  5. इसके बाद पिज्जा मसाला, काली मिर्च और थोड़े से पाइन नट्स (चिलगोजा) छिड़कें. साथ ही स्वाद अनुसार चिली फ्लेक्स डालें, ताकि रोटिज्जा में हल्का सा मसालेदार स्वाद आ सके.
  6. अंत में रोटी के ऊपर हल्की सी मक्खन की परत लगाकर इसे बेकिंग ट्रे में रखें. ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और 10-15 मिनट तक बेक करें, जब तक रोटि क्रिस्प होकर पिज्जा जैसी न बन जाए.
  7. अब आपका टेस्टी और हेल्दी रोटीज्जा तैयार है. इसे गरमा-गरम सोस के साथ परोसें. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement