Khameeri Roti Recipe: बिना तंदूर के घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी सॉफ्ट मुगलई खमीरी रोटी, खाने में लाजवाब और बनाना है आसान
Khameeri Roti Recipe: आपने कई तरह की रोटियां खाई होंगी लेकिन क्या कभी मुगलई खमीरी रोटी खाई है. अगर नहीं, तो आज इस खबर में हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आपका इसे बार-बार बनाने का मन करेगा.
Advertisement
X
सादे रोटी से भर गया है मन! डिनर में ट्राई करें ये खुशबूदार मुगलई खमीरी रोटी, बनाना है आसान (Photo-ITG)
Khameeri Roti Recipe: अगर आप रोज की रोटी से कुछ अलग और टेस्टी खाना चाहते हैं तो आप मुगलई खमीरी रोटी ट्राई करें. यह रोटी खाने में बेहद सॉफ्ट, हल्की और खुशबूदार होती है जो हर किसी को पसंद आती है. आमतौर पर इसे पार्टी, त्योहार या खास मौकों पर बनाया जाता है. लेकिन आप चाहें तो इसे आसानी से घर पर लंच या डिनर में भी बना सकते हैं. आज इस खबर में हम आपको घर पर मुगलई खमीरी रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
मुगलई खमीरी रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
2 कप गेहूं का आटा
1 छोटा चम्मच सूखा यीस्ट
3 बड़े चम्मच चीनी
1/2 कप दूध
2 चम्मच सौंफ पाउडर
2 चम्मच घी
नमक स्वादानुसार