Moringa Paratha Recipe: सुबह की जल्दबाजी में 10 मिनट में बनाएं टेस्टी मोरिंगा पराठा, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी
Moringa Paratha Recipe: मोरिंगा, जिसे सहजन या ड्रमस्टिक भी कहा जाता है काफी हेल्दी होता है. इसे आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. आज हम आपको मोरिंगा की पत्तियों से पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसेसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बना सकेंगे.
Advertisement
X
नाश्ते में ट्राई करें मोरिंगा का पराठा, मिनटों में होगा तैयार (Photo-ITG)
Moringa Paratha Recipe: सुपरफूड कहे जाने वाले मोरिंगा (सहजन) सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसे कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है. आज हम आपको मोरिंगा का पराठा बनाना बताएंगे. मोरिंगा की पत्तियों, गेहूं के आटे और थोड़े से मसालों से बना यह पराठा खाने में काफी लाजवाब होता है. खास बात यह है कि आप इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि मोरिंगा का पराठा कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (2 लोगों के लिए)
1/2 कप गेहूं का आटा
3/4 कप ताजे मोरिंगा के पत्ते (कटे हुए)
1/2 कप कटी हुई हरी प्याज
1/2 कप कटी हुई धनिया पत्ती
1 कटी हुई हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच अदरक
1/2 छोटा चम्मच लहसुन
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1/4 छोटा चम्मच आम का पाउडर
1/4 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वाद अनुसार
घी आवश्यकतानुसार