scorecardresearch
 

Moringa Paratha Recipe: सुबह की जल्दबाजी में 10 मिनट में बनाएं टेस्टी मोरिंगा पराठा, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Moringa Paratha Recipe: मोरिंगा, जिसे सहजन या ड्रमस्टिक भी कहा जाता है काफी हेल्दी होता है. इसे आप कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. आज हम आपको मोरिंगा की पत्तियों से पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसेसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बना सकेंगे.

Advertisement
X
नाश्ते में ट्राई करें मोरिंगा का पराठा, मिनटों में होगा तैयार (Photo-ITG)
नाश्ते में ट्राई करें मोरिंगा का पराठा, मिनटों में होगा तैयार (Photo-ITG)

Moringa Paratha Recipe: सुपरफूड कहे जाने वाले मोरिंगा (सहजन) सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसे कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है. आज हम आपको मोरिंगा का पराठा बनाना बताएंगे. मोरिंगा की पत्तियों, गेहूं के आटे और थोड़े से मसालों से बना यह पराठा खाने में काफी लाजवाब होता है. खास बात यह है कि आप इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि मोरिंगा का पराठा कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (2 लोगों के लिए)

1/2 कप गेहूं का आटा
3/4 कप ताजे मोरिंगा के पत्ते (कटे हुए)
1/2 कप कटी हुई हरी प्याज
1/2 कप कटी हुई धनिया पत्ती
1 कटी हुई हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच अदरक
1/2 छोटा चम्मच लहसुन
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1/4 छोटा चम्मच आम का पाउडर
1/4 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वाद अनुसार
 घी आवश्यकतानुसार

मोरिंगा पराठा बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले एक कटोरे में गेहूं का आटा डालें. इसमें मोरिंगा के पत्ते, हरी प्याज, धनिया के पत्ते, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, आमचूर पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला और नमक जैसे सभी सूखे मसाले डालें और फिर से अच्छे से मिक्स करें.
  3. इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक सॉफ्ट आटा गूंथ लें. आटे को एक नम कपड़े से ढककर लगभग 20 मिनट के लिए रख दें.
  4. अब थोड़ा सा आटा लेकर लोई बनाएं और बेलन से बेल लें. तवे को मीडियम गैस पर गरम करें और उस पर थोड़ा सा घी डालें.
  5. बेला हुआ पराठा तवे पर डालें और कुछ मिनट तक पकाएं.फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक सेंक लें. 
  6. अब आपका गरमागरम मोरिंगा पराठा तैयार है. इसे आप मक्खन के साथ या दही और अचार के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement