scorecardresearch
 

Masoor Dal Vada Recipe: शाम के नाश्ते में बनाएं चटपटा मसूर दाल वड़ा, इसके स्वाद के आगे समोसा-कचौड़ी भी लगेंगे फीके

Masoor Dal Vada Recipe: वड़ा एक फेमस साउथ इंडियन नाश्ता है, जिसे कई तरीकों से बनाया जाता है. आज हम आपको घर पर आसानी से मसूर दाल का वड़ा बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार बना पसंद करेंगे.

Advertisement
X
बाजार जैसा क्रिस्पी वड़ा अब घर पर, मसूर दाल से बनी इस रेसिपी के आगे फेल हैं बड़े-बड़े स्नैक्स (Photo- ITG)
बाजार जैसा क्रिस्पी वड़ा अब घर पर, मसूर दाल से बनी इस रेसिपी के आगे फेल हैं बड़े-बड़े स्नैक्स (Photo- ITG)

Masoor Dal Vada Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ गरमागरम और क्रिस्पी मिल जाए तो दिन भर की थकान मिट जाती है. लेकिन कई बार ये सोचकर कि घर पर नाश्ता बनाने में ज्यादा समय लगेगा, लोग बाहर से ऑर्डर कर लेते हैं. लेकिन आप भी रोजाना के  समोसा-कचौड़ी से बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो  मसूर दाल से बना वड़ा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह न सिर्फ बनाने में आसान हैं, बल्कि इनका क्रिस्पी स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद आता है.  

दक्षिण भारतीय स्टाइल में बने ये वड़े खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से मसूर दाल वड़ा कैसे बनाया जा सकता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (4 लोगों के लिए)

1 कप मसूर दाल
2 हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 प्याज (पतला कटा हुआ)
4 छोटा चम्मच सरसों का तेल
4 लहसुन की कलियां
1 इंच अदरक
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 छोटा चम्मच हरा धनिया

मसूर दाल से वड़ा कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले मसूर दाल को 3–4 बार धो लें और फिर इसे एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
  2. इसके बाद दाल का पानी निकाल दें और मिक्सी में डालें. इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  3. अब प्याज को पतला-पतला काट लें.
  4. दाल के पेस्ट को एक बाउल में निकालें. इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें कटा हुआ प्याज भी डाल दें.
  5. अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें. दाल के मिश्रण को चम्मच से थोड़ा-थोड़ा लेकर तेल में डालें. हल्का सा दबाएं, लेकिन ज्यादा पतला न करें ताकि वड़ा गोल आकार में रहे.
  6. इन दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें.
  7. तैयार मसूर दाल वड़े को हरी पुदीना चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement