scorecardresearch
 

Roti Pizza Recipe: बची हुई रोटियों से झटपट बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पिज्जा, स्वाद ऐसा कि बाजार का Pizza भूल जाएंगे!

Roti Pizza Recipe: क्या आप जानते हैं कि बची हुई रोटी से आप मिनटों में टेस्टी और कुरकुरी रोटी पिज्जा तैयार कर सकते हैं? यह रेसिपी आसान होने के साथ-साथ झटपट बनने वाली है जो शाम के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

Advertisement
X
रोटी बच गई है? तो फेंके नहीं! घर पर ही बची हुई रोटी से बनाएं यमी पिज्जा, घरवाले मांग-मांग कर खाएंगे (Photo- ITG)
रोटी बच गई है? तो फेंके नहीं! घर पर ही बची हुई रोटी से बनाएं यमी पिज्जा, घरवाले मांग-मांग कर खाएंगे (Photo- ITG)

Roti Pizza Recipe: रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर भारतीय घर में रोज बनाई जाती है. लेकिन कई बार खाने के बाद भी रोटी बच जाती है और समझ नहीं आता कि उसका क्या करें. कई लोग इन्हें फेंक देते हैं या बेमन से खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बची हुई रोटियां से आप अपनी पसंदीदा पिज्जा बना सकते हैं.

यह पिज्जा खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है. सबसे अच्छी बात इसे बनाने के लिए न तो बाजार से पिज्जा बेस लाने की जरूरत है और न ही महंगे ओवन या पिज्जा मेकर की. आइए जानते हैं कि घर पर बची हुई रोटी से कैसे क्रिस्पी और टेस्टी पिज्जा बनाया जा सकता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 बासी रोटी 
2 चम्मच सॉस (टमाटर या पिज्जा सॉस)
आधा प्याज (स्लाइस में कटा हुआ)
1 शिमला मिर्च (स्लाइस में कटी हुई)
1 टमाटर (स्लाइस में कटा हुआ, पहले बीज निकाल लें)
आधा कप पनीर (कद्दूकस या छोटे टुकड़ों में)
1 कप मोजेरेला चीज (या सिर्फ चीज भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो स्वादानुसार

रोटी पिज्जा कैसे बनाएं ?

  1. सबसे पहले एक रोटी लें और उस पर पिज्जा सॉस या टमाटर सॉस अच्छी तरह फैला दें.
  2. अब रोटी के ऊपर थोड़ा सा चीज डालें.
  3. इसके बाद प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर जैसी सारी सब्जियां रोटी के ऊपर डाल दें.
  4. अब ऊपर से मोजेरेला चीज डालें, ताकि सब्जियां अच्छे से कवर हो जाएं.
  5. ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो स्वादानुसार छिड़क दें.
  6. एक तवा लें और उसे मीडियम गैस पर गर्म होने दें.
  7. तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और रोटी पिज्जा को रख दें. इसे ढककर कम गैस पर 2 मिनट तक पकाएं.
  8. जब चीज अच्छे से पिघल जाए, तब गैस बंद कर दें.
  9. रोटी पिज्जा को प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो डालें.
  10. अब आपकी टेस्टी और यमी रोटी पिज्जा तैयार है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement