scorecardresearch
 

Lauki ki Chutney Recipe: गर्मियों में बनाएं ठंडी-ठंडी लौकी की चटपटी चटनी, पेट को मिलेगी ठंडक और बढ़ेगा खाने का स्वाद

Lauki ki Chutney Recipe: गर्मी में अगर दाल-चावल के साथ कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो लौकी की चटपटी चटनी एक बढ़िया ऑप्शन है. यह चटनी टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. आज हम आपको लौकी की चटनी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
लौकी की सब्जी नहीं पसंद? ट्राई करें इसकी टेस्टी और चटपटी चटनी, हाथ चाटते रह जाएंगे सभी (Photo- ITG)
लौकी की सब्जी नहीं पसंद? ट्राई करें इसकी टेस्टी और चटपटी चटनी, हाथ चाटते रह जाएंगे सभी (Photo- ITG)

Lauki ki Chutney Recipe: गर्मियों के मौसम में अक्सर भारी और मसालेदार खाना खाने का मन नहीं करता. इस मौसम में लोग हल्का, टेस्टी और शरीर को ठंडक देने वाला खाना पसंद करते हैं. ऐसे में लौकी एक बेहतरीन सब्जी है जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद होती है.

लेकिन अगर आपके घर में लोग लौकी की सब्जी खाना पसंद नहीं करते तो आप इससे टेस्टी और चटपटी चटनी बना सकते हैं. यह चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि डाइजेशन में भी मदद करती है और गर्मियों में शरीर को ठंडक देने का काम करती है. इसे आप रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ आसानी से खा सकते हैं.


लौकी की चटनी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कद्दूकस लौकी
2-3 हरी मिर्च
3-4 लहसुन की कलियां
1 टुकड़ा अदरक
2 चम्मच दही
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच राई
कुछ करी पत्ते 

लौकी की चटनी बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें लौकी डालकर 4–5 मिनट तक हल्का भून लें, ताकि उसकी कच्ची महक खत्म हो जाए.
  2. फिर इसे ठंडा होने दें. मिक्सर में भुनी हुई लौकी, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और थोड़ा सा नमक डालकर पीस लें. अब इस पेस्ट में दही और भुना जीरा पाउडर मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें.
  3. अब एक छोटे पैन में तेल गरम करें, उसमें राई और करी पत्ते डालकर तड़का तैयार करें. इस तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें. 
  4. तैयार लौकी की चटनी को आप रोटी, पराठा, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं. इसका ठंडा-ठंडा स्वाद गर्मियों में बहुत ही अच्छा लगता है.
  5. ज्यादा खट्टापन पसंद हो तो इसमें थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकते हैं. बच्चों के लिए तीखापन कम रखें. फ्रिज में रखकर 1-2 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  6. यह आसान और हेल्दी लौकी की चटनी न सिर्फ टेस्टी है, बल्कि शरीर को ठंडक देने में भी मदद करती है. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement