Lauki Cutlet Recipe: दिन भर की थकान के बाद शाम की चाय के साथ हल्का और चटपटा नाश्ता हर किसी की चाहत होती है. लेकिन अक्सर लोग यह सोचकर टाल देते हैं कि इसे बनाने में ज्यादा समय लगेगा. जबकि कई ऐसे नाश्ते हैं, जिन्हें आप मिनटों में आसानी से बना सकते हैं. उन्हीं में से एक है लौकी से बना क्रिस्पी कटलेट. स्वाद और पौष्टिकता से भरे लौकी कटलेट एक हेल्दी स्नैक्स हैं. सूजी, लौकी और हल्के मसालों से बना यह कटलेट खाने में काफी टेस्टी लगता है और हेल्दी भी होता है. आज हम आपको लौकी कटलेट बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
2 कप कद्दूकस की हुई लौकी
1 कप उबला और मैश किया हुआ आलू
1/2 कप सूजी
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी
नमक (स्वादानुसार)
1 चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
तेल (फ्राई करने के लिए)