scorecardresearch
 

दुबई फेमस 'लल्ला मूसा दाल'...संजीव कपूर रेस्टोरेंट वाली मखमली डिश, घर पर ऐसे बनाएं

Sanjeev kapoor signature dal recipe: सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर की ‘लल्ला मूसा दाल’ एक रिच, क्रीमी और रेस्टोरेंट-स्टाइल दाल है जो भारतीय काली दाल के बेस पर तैयार होती है. आसान विधि, खास मसालों और बटर-क्रीम के साथ बनी यह दाल घर पर भी शानदार स्वाद और लग्जरी फील देती है।

Advertisement
X
संजीव कपूर की डिश दुबई के रेस्टोरेंट्स में काफी पसंद की जाती है. (Photo: ITG)
संजीव कपूर की डिश दुबई के रेस्टोरेंट्स में काफी पसंद की जाती है. (Photo: ITG)

Sanjeev kapoor signature creamy dal recipe: अक्सर जब खाने के लिए लोगों के पास ऑपशंस कम होते हैं या समय नहीं होता तो ऐसे में दाल लोगों की सबसे पहली पसंद होती है. क्योंकि इसे बनाना आसान होता है और जल्दी भी बन जाती है. संजीव कपूर अपने रेस्टोरेंट में एक खास तरह की दाल बनाते हैं जिसका नाम 'लल्ला मूसा दाल' है. संजीव कपूर जब 'द कपिल शर्मा' शो में आए थे, तब उन्होंने बताया था कि दुबई में उनके रेस्टोरेंट में अरब लोगों को अट्रैक्ट करने के लिए एक खास दाल बनती है, जिसका नाम 'लल्ला मूसा दाल' है. हालांकि इसके बेस इंडियन काली दाल ही होती है. 

'लल्ला मूसा दाल' को कैसे बनाते हैं, इसके मुख्य इंग्रेडिएंट क्या हैं, इस बारे में संजीव कपूर ने खुद बताया है. तो आइए जान हैं, संजीप कपूर की सिग्नेचर, मलाईदार, मखमली और बेहद स्वादिष्ट लल्ला मूसा दाल कैसे बनाते हैं.

लल्ला मूसा दाल के लिए सामग्री 

  • 1 या आधा कप साबुत उड़द (रात भर भिगोई हुई) 
  • 1/4 कप साबुत मूंग (रात भर भिगोई हुई) 
  • स्वादानुसार नमक 
  • पतला-पतला लंबा कटा हुआ अदरक
  • 2 हरी मिर्च, बीच से चीरा लगी हुई
  • 5 बड़े चम्मच बटर  
  • 1 कप टमाटर प्यूरी  
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर  
  • 1 या आधा छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच सूखी मेथी के पत्ते (कसूरी मेथी)
  • एक चौथाई कप ताजी क्रीम  
  • एक चौथाई कप घी  
  • एक या आधा बड़ा चम्मच लहसुन

लल्ला मूसा दाल बनाने की विधि  

  • लल्ला मूसा दाल बनाने के लिए एक जार में 2 कप पानी, नमक डालें और उसे अच्छी तरह मिलाएं. अब एक कटोरे में उड़द और मूंग डालने के बाद उसमें नमक वाला पानी डालें. दालों को अच्छे से धोने के बाद उसका पानी अच्छी तरह से डाल दें. 
  • अब एक गहरा नॉन-स्टिक पैन गर्म करें और उसमें दाल एवं पानी डालें. मीडियम फ्लैम पर 8-10 मिनट तक पकाएं और जैसे ही झाग ऊपर आए, उसे हटा दें. 
  • अब दाल का पानी निकाल दें और उन्हें एक प्रेशर कुकर में डाल दें. उसमें बारीक कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च और नमक डालें. 6 कप पानी डालें और फिर कुकर का ढक्कन लगाकर 6-7 सीटी आने तक प्रेशर में पकाएं. 
  • अब दूसरे नॉन-स्टिक पैन में 3 बड़े चम्मच बटर गर्म करें और उसमें टमाटर प्यूरी डालकर तब तक भूनें जब तक कि बटर अलग न हो जाए. 
  • फिर उसमें धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालने के बाद अच्छी तरह मिलाएं और 1-2 मिनट तक भूनें. अब सूखी मेथी पाउडर और पकी हुई दाल डालने के बाद अच्छी तरह मिलाएं. 
  • पर्याप्त पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. 2-3 मिनट तक पकाने के बाद बचा हुआ बटर और क्रीम ऊपर से डालें और उसे अच्छी तरह मिलाएं. 
  • 1-2 मिनट तक पकाने के बाद नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें, लहसुन डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें. अब इसे दाल में डालें और अच्छी तरह मिलाने के बाद 1 मिनट तक पकाएं. एक सर्विंग बाउल में निकालें, ऊपर से घी डालें. अदरक से गार्निश करें और गर्मा-गर्म परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement