scorecardresearch
 

Kheere Ka Achaar: आम-नींबू नहीं, गर्मियों में ट्राई करें खीरे का चटपटा अचार, सिर्फ 10 मिनट में होगा तैयार, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Kheere Ka Achaar Recipe: खीरे को सलाद में तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन क्या कभी इसका अचार ट्राई किया है? गर्मियों के लिए परफेक्ट ये खीरे का अचार न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि पचने में भी आसान है. जानें घर पर कैसे बनाएं झटपट और चटपटा खीरे का अचार.

Advertisement
X
खीरे का अचार बनाने के लिए आपको सख्त खीरे लेने होते हैं. (Photo: ITG)
खीरे का अचार बनाने के लिए आपको सख्त खीरे लेने होते हैं. (Photo: ITG)

Kheere Ka Achaar Recipe: गर्मियां हों या सर्दियां सभी घरों में खीरा खूब खाया जाता है. जैसे ही कोई खीरे का नाम लेता है, वैसे ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले सलाद और फिर ठंडे-ठंडे रायते का ख्याल आता है. आपने भी आजतक खीरे को सलाद और रायते के रूप में खूब खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी खीरे का अचार चखा है? नाम सुनकर शायद आप थोड़ा हैरान हो जाएं, लेकिन ये अचार बहुत ही स्वादिष्ट होता है. 

अगर आप भी अक्सर घरों में बनने वाला गाजर-मूली का अचार खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं खीरे का अचार आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं खीरे का अचार.

क्यों खास है खीरे का अचार?
खीरा गर्मियों में खूब खाया जाता है, क्योंकि ये शरीर को ठंडक देता है और पानी की कमी भी नहीं होने देता है. जब इसी खीरे को मसालों के साथ मिलाकर अचार बनाया जाता है, तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. ये हल्का, स्वादिष्ट और पचाने के लिए भी आसान होता है. गर्मियों के लिए ये एकदम परफेक्ट है और खाने को खास भी बना देता है.

इंग्रेडिएंट्स:

  • ताजे और सख्त खीरे
  • नमक
  • सरसों का तेल
  • राई (सरसों के दाने)
  • मेथी दाना
  • सौंफ
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नींबू का रस या सिरका

बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले खीरे को अच्छे से धोकर उसे सुखा लें. फिर इन्हें लंबे या गोल टुकड़ों में काट लें.

Advertisement

2. कटे हुए खीरे में नमक डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें, ताकि उनका पानी निकल जाए. इससे अचार जल्दी खराब नहीं होगा और ज्यादा दिन तक सही रहेगा. 

3. एक बाउल में सरसों का तेल लें और उसमें राई, मेथी, सौंफ, हल्दी और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं.

4. अब खीरे के टुकड़ों को इस मसाले में डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि हर टुकड़े पर मसाले अच्छे से कोट हो जाएं.

5.  आखिर में थोड़ा नींबू का रस या सिरका डालें. इससे स्वाद और शेल्फ लाइफ दोनों बढ़ेंगे.

6. ये सब करने के बाद तैयार अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भर दें. जार में भरने के बाद 1-2 दिन धूप में रख दें. इससे मसाले अच्छे से सेट हो जाएंगे और स्वाद और भी बढ़ जाएगा.

आप खीरे के अचार को दाल-चावल, पराठा या रोटी किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं. ये सभी चीजों के साथ कमाल का लगता है. ये पचाने में आसान होता है, जिसकी वजह से इसे रोजाना भी आराम से खाया जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement