scorecardresearch
 

Jowar Cutlet Recipe: शाम के नाश्ते में ज्वार के आटे से बनाएं क्रिस्पी कटलेट, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Jowar Cutlet Recipe: आपने ज्वार के आटे से बनी रोटी तो जरूर खाई होगी लेकिन क्या कभी इससे बना कटलेट ट्राई किया है. यह कटलेट खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. आज हम आपको घर पर मिनटों में ज्वार के आटे से क्रिस्पी कटलेट बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
मेहमानों को परोसें कुछ खास! नोट करें मिनटों में बनने वाले चटपटे ज्वार कटलेट्स की आसान रेसिपी (Photo- Adobe Stock)
मेहमानों को परोसें कुछ खास! नोट करें मिनटों में बनने वाले चटपटे ज्वार कटलेट्स की आसान रेसिपी (Photo- Adobe Stock)

Jowar Cutlet Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ गरमा-गरम और टेस्टी मिल जाए तो दिन भर की थकान दूर हो जाती है. अक्सर हम शाम के नाश्ते में पकौड़े या समोसे खा लेते हैं. लेकिन रोज-रोज एक जैसा खाना बोरिंग लगने लगता है और यह सेहत के लिए भी ज्यादा अच्छा नहीं होता. ऐसे में अगर आप कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो ज्वार के आटे से बना कटलेट एकदम बेस्ट है.  

ज्वार के आटे, दही और थोड़ी-सी सब्जियों से तैयार ये कटलेट स्वाद में लाजवाब होते हैं और कम समय में आसानी से बनाए जा सकते हैं. आइए जानते हैं कि ज्वार के आटे से कटलेट्स कैसे बनाते हैं और इन्हें बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है. 

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप ज्वार का आटा
1/2 कप कद्दूकस की हुई गोभी
1/2 कप कटा हुआ प्याज
1/2 कप कद्दूकस की हुई गाजर
1/4 कप कटी हुई धनिया पत्ती
1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
1/2 छोटा चम्मच जीरा पिसा हुआ
स्वाद अनुसार नमक
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च
2 बड़े चम्मच दही
1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच तेल

ज्वार के आटे से कटलेट कैसे बनाते हैं?

  1. सबसे पहले कद्दूकस की हुई गोभी और गाजर को एक बर्तन में लें. इनमें थोड़ा सा नमक डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद हाथों से दबाकर इनका अतिरिक्त पानी निकाल दें. 
  2. एक बड़े मिक्सिंग बाउल में ज्वार का आटा, पानी निकाली हुई सब्जियां, कटा हुआ प्याज और धनिया पत्ती डालें. अब इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट, जीरा पाउडर, काली मिर्च, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालें.
  3. अब इस मिश्रण में 2 बड़े चम्मच दही डालें. दही बाइंडिंग में मदद करेगा और कटलेट्स को अंदर से सॉफ्ट बनाएगा. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. अगर जरूरत लगे तो 1-2 चम्मच पानी डालें और एक सख्त आटा तैयार कर लें.
  4. अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं. अब मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर उसे अपनी पसंद के अनुसार कटलेट या टिक्की का आकार दें. ध्यान रखें कि ये ज्यादा मोटे न हों, ताकि अंदर तक अच्छी तरह पक सकें.
  5. अब एक नॉन-स्टिक पैन या तवे पर 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें. जब तेल मीडियम गर्म हो जाए तो पैन में कटलेट्स रखें. इन्हें मीडियम गैस पर तब तक पकाएं जब तक कि नीचे की तरफ से ये सुनहरे भूरे और कुरकुरे न हो जाएं.
  6. फिर कटलेट्स को पलटकर दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सुनहरा होने तक सेकें
  7. अब आपके क्रिस्पी ज्वार कटलेट्स तैयार हैं. इन्हें गरमा-गरम हरी चटनी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement