scorecardresearch
 

Pahadi Aloo Thechwani: दाल-कढी छोड़िए, लंच में बनाएं पहाड़ी स्टाइल 'आलू की थेचौनी', चटकारे लेकर खाएंगे घरवाले!

दोपहर में रोजाना दाल और कढ़ी खाकर मन भर जाता है और ऐसे में समझ नहीं आता है कि लंच में क्या बनाएं. ऐसे में आप पहाड़ों की मशहूर आलू की थेचौनी जरूर घर पर बनाक देखें. एक तो यह इसे बनाने में कोई मेहनत नहीं लगती है और कम समय में रोटी चावल खाने के लिए शानदार सब्जी भी बनकर तैयार हो जाती है, आइए आपको बताते हैं कि आप इसे अपने घर पर कैसे बना सकते हैं.

Advertisement
X
आलू की पहाड़ी डिश बना सकते हैं. (PHOTO:ITG/AI)
आलू की पहाड़ी डिश बना सकते हैं. (PHOTO:ITG/AI)

How to Make Pahadi Aloo Thechwani: दिन में चावल के साथ दाल और कढ़ी खाकर अक्सर ही बोरियत होने लगते है. लंच में खाने में क्या बनाएं समझ नहीं आता है तो आप उत्तराखंड की मशहूर डिश ट्राई कर सकते हैं. जो रोटी और सब्जी दोनों के साथ ही लाजवाब लगती है और इसे बनाना भी उतना ही आसान है.

लंच मे अगर कुछ नया टेस्टी डिश खाना चाहते हैं तो आप पहाड़ी स्टाइल आलू की थेचौनी बना सकते हैं.  अगर आप कुछ देसी, मसालेदार और झटपट बनने वाला खाना चाहते हैं, तो यह बेस्ट डिश है. 

उत्तराखंड की यह पारंपरिक रेसिपी स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, बनाने में उतनी ही आसान भी है. आइए घर पर आलू की थेचौनी बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं, जिसे फॉलो करके आप मिनटों में ही यह पहाड़ी डिश बना लेंगे.

आलू की थेचौनी बनाने के लिए लीजिए ये चीजें

  • 4-5 आलू
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1 टमाटर बारीक कटा
  • 1 छोटा प्याज
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच राई
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच सरसों का तेल
  • हरा धनिया

बनाने का आसान तरीका

  1. कच्चे आलू  छीलकर या बिना छीले धो लें.इन्हें ओखली या सिलबट्टे पर रखकर दरदरा कूट लें. हालांकि इनका पेस्ट नहीं बनाना होता है बस उनको छोटे टुकड़े कर लें. 
  2. अब लोहे की  कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें. पहाड़ी जखिया डालें अगर वो न हो तो आप जीरा भी डाल सकते हैं. 
  3. इसके बाद हींग, बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर डालकर अच्छी तरह से भून लें. जब तक प्याज का रस गोल्डन न हो जाए, उसके बाद कूटा हुआ अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दीजिए.
  4. दो से पांच मिनट बाद कटा हुआ टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, और लाल मिर्च डालकर मसाला पकाएं. मसाला जब तेल छोड़ दें तो इसमें कूटे हुए आलू डालकर मिक्स कर दें.
  5. आलू को दो से तीन मिनट तक भूनने के बाद जरूरत के हिसाब से पानी डाल दीजिए, नमक डालकर ढककर 15 से 20 मिनट तक पकाएं. जब तक आलू पूरी तरह से गल न जाएं. 
  6. जब आलू पक जाए तो गैस को बंद कर दीजिए और ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया मिलाकर सबको सर्व करें. 

खाने का स्वाद होगा दोगुना

आलू की थेचौनी को आप मंडुवे की रोटी, पराठे या सादे चावल के साथ खा सकते हैं. इसका देसी और हल्का तीखा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है, अगर आप लंच में कुछ अलग और झटपट बनने वाली रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो यह पहाड़ी डिश जरूर ट्राई करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement