scorecardresearch
 

Holi Colorful Sweets: चुकंदर गुजिया से केसर श्रीखंड तक, होली पर बनाएं 5 रंग-बिरंगी मिठाइयां, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Holi Colorful Sweets: होली 2026 पर इस बार अपनी थाली को भी रंगों से सजाएं. चुकंदर गुजिया, पिस्ता-नारियल लड्डू, केसर श्रीखंड और गाजर हलवा बाइट्स जैसी 5 आसान और कलरफुल मिठाइयों से अपने त्योहार को आप और भी खास बना सकते हैं. ये रेसिपीज नेचुरल कलर से तैयार होती हैं और मेहमानों को जरूर पसंद आएंगी.

Advertisement
X
होली पर आप चुकंदर की गुजिया बना सकते हैं. (Photo: ITG)
होली पर आप चुकंदर की गुजिया बना सकते हैं. (Photo: ITG)

Holi Colorful Sweets: होली खुशियों, रंगों और स्वादिष्ट पकवानों से भरा त्योहार है. रंग खेलने के बाद जब पूरा परिवार एक साथ बैठकर मिठाइयां खाता है, तो इस त्योहार की खुशी और भी बढ़ जाती है. यूं तो हर घर में गुजिया, लड्डू और तरह-तरह के स्नैक्स बनते ही हैं, लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग करना चाहते हैं, तो क्यों न अपनी मिठाइयों को भी होली के रंगों जैसा बना दें? थोड़ा सा ट्विस्ट आपकी होली की प्लेट को और भी खास बना सकता है.

सोचिए, जब आपकी प्लेट में अलग-अलग रंगों की मिठाइयां सजी होंगी, तो मेहमान भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. अच्छी बात ये है कि इन्हें बनाना भी मुश्किल नहीं है. जी हां, आज हम आपको ऐसी 5 कलरफुल मिठाइयों और स्नैक्स के बारे में बताने वाले हैं, जो बनाने में आसान हैं और आपकी होली को और भी खास बना देंगे.

1. चुकंदर गुजिया (पिंक): गुजिया एक ऐसी मिठाई है, जिसके बिना होली अधूरी सी लगती है. गुजिया को आप इस बार थोड़ा नया रूप दे सकते हैं. आटा गूंधते समय उसमें थोड़ी सी चुकंदर की प्यूरी मिला दें. इससे गुजिया का रंग हल्का गुलाबी हो जाएगा. अंदर की फिलिंग बिल्कुल ट्रेडिशनल गुजिया जैसी ही रखें. चुकंदर से रंग भी आएगा और आर्टिफिशियल कलर डालने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. ये दिखने में खूबसूरत और स्वादिष्ट लगेगी.

Advertisement

2. पिस्ता-नारियल लड्डू (ग्रीन): अगर आप चाहते हैं कि कोई ऐसी मिठाई हो जिसे आप जल्दी बना सकें, तो पिस्ता-नारियल लड्डू बेहतरीन ऑप्शन है. पिस्ता, नारियल बुरादा और कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें. इसके ऊपर थोड़ा सा कुटा हुआ पिस्ता लगाएं, जिससे रंग और भी निखरकर आएगा. अगर चाहें तो थोड़ा सा पालक का रस मिलाकर आप इसे डार्क ग्रीन कलर भी दे सकते हैं.

3. केसर श्रीखंड (पीला): होली खेलने के बाद कुछ ठंडा और मीठा मिल जाए तो माना जाता है कि थकान दूर हो जाती है. ऐसे में केसर श्रीखंड इसके लिए परफेक्ट है. गाढ़े दही में पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और भीगी हुई केसर डालकर अच्छे से मिला लें. इसे कुछ देर फ्रिज में ठंडा करें और फिर परोसें. इसका पीला कलर और खुशबू थकान दूर करने के लिए काफी है.

4. जामुन-नारियल बर्फी (पर्पल): नारियल की बर्फी खाना ज्यादातर सबको बहुत पसंद होता है. अगर आप नारियल की बर्फी को होली पर कुछ अलग रूप देना चाहते हैं, तो इसे इस बार नया रंग दें. इसमें जामुन या ब्लूबेरी का पल्प मिलाकर तैयार करें. इससे बर्फी को सुंदर पर्पल कलर मिलेगा और स्वाद में हल्का फ्रूटी फ्लेवर भी आएगा.

5. गाजर हलवा बाइट्स: गाजर का हलवा लगभग हर घर में बनता है. लेकिन इस बार इसे क्रिएटिव तरीके से बना सकते हैं. आप इसे छोटे-छोटे टुकड़ों या बॉल्स में बना सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स मिलाकर हलवा बनाएं और सेट होने के बाद इसे छोटे स्क्वेयर या गोल बाइट्स में काट लें. इसे पार्टी में सर्व करना आसान रहेगा और दिखने में भी बहुत अच्छा लगेगा.

Advertisement

कलरफुल मिठाइयां बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
होली की मिठाइयों में कलर लाने के लिए चुकंदर, केसर, हल्दी, पालक और गाजर जैसी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें. कोशिश करें कि आर्टिफिशियल फूड कलर से बचें. मिठाइयों को छोटे-छोटे हिस्सों में बनाएं, ताकि मेहमान आसानी से खा सकें. साथ में कुछ नमकीन जैसे नमकपारे या मठरी भी जरूर रखें, ताकि स्वाद का बैलेंस बना रहे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement