scorecardresearch
 

Dubki Kadhi Recipe: गर्मियों में लंच में ट्राई करें छत्तीसगढ़-झारखंड की मशहूर डुबकी कढ़ी, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Dubki Kadhi Recipe: आपने कई तरह की कढ़ी खाई होगी लेकिन क्या कभी छत्तीसगढ़ और झारखंड की डुबकी कढ़ी ट्राई की है. अगर नहीं तो आज हम आपको डुबकी कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर बेहद आसानी से घर बना सकते हैं.

Advertisement
X
 क्या आपने खाई है छत्तीसगढ़ और झारखंड की मशहूर डुबकी कढ़ी? जानें बिना पकौड़े तले बनाने का आसान तरीका (Photo- ITG)
क्या आपने खाई है छत्तीसगढ़ और झारखंड की मशहूर डुबकी कढ़ी? जानें बिना पकौड़े तले बनाने का आसान तरीका (Photo- ITG)

Dubki Kadhi Recipe: गर्मियों के मौसम में दही से बनी कढ़ी खाने का मजा ही कुछ और होता है. लेकिन आप रोज की कढ़ी से अलग कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो डुबकी कढ़ी आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है.  कढ़ी का नाम सुनते ही आमतौर पर बेसन और तली हुई पकौड़ियों वाली डिश याद आती है लेकिन छत्तीसगढ़ और झारखंड की यह खास डिश थोड़ी अलग है. डुबकी कढ़ी बनाने के लिए पकौड़ियों को तेल में तलने के बजाय सीधे उबलती कढ़ी में डाला जाता है, जिससे इसका स्वाद तो लाजवाब बनता ही है, साथ ही यह हेल्दी भी रहती है. आज हम आपको डुबकी कढ़ी बनाने का आसान तरीका बताएंगे. 

डुबकी कढ़ी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप उड़द दाल 

1 कप ताजा या हल्का खट्टा दही

2-3 कप पानी (जरूरत के अनुसार)

4–5 कलियां लहसुन

1 इंच अदरक का टुकड़ा

2–3 हरी मिर्च

½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

 नमक स्वादानुसार

2 बड़े चम्मच तेल

1 छोटा चम्मच जीरा

½ छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)

8–10 कड़ी पत्ता

1 मीडियम प्याज (बारीक कटा हुआ)

½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

स्वादानुसार नमक (कढ़ी के लिए)

ऊपरी तड़के और गार्निशिंग के लिए
1 बड़ा चम्मच तेल या घी

½ छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

2–3 सूखी लाल मिर्च

1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

डुबकी कढ़ी बनाते कैसे हैं?

  1. उड़द दाल को 3–4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें. 
  2. दाल फूलने के बाद उसे धो लें और इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्सी में दरदरा पीस लें.
  3. पीसी हुई दाल को एक बर्तन में निकालकर अच्छी तरह फेंटें, जब तक बैटर हल्का और फूला हुआ न हो जाए. आखिर में स्वादानुसार नमक मिला दें.
  4. अब एक बाउल में 1 कप दही लें और उसमें 2 चम्मच तैयार दाल का बैटर मिलाकर अच्छी तरह घोल लें. इसमें 2 कप पानी डालकर पतला घोल तैयार करें, ध्यान रखें कि इसमें गांठ न रहें.
  5. इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, राई और कड़ी पत्ता डालकर तड़का लगाएं. फिर बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को अच्छे से पकाएं.
  6. अब तैयार दही वाला घोल कढ़ाही में डालें और मीडियम गैस पर 7–8 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि कढ़ी फटे नहीं.
  7. जब कढ़ी उबलने लगे तो हाथ से छोटे-छोटे दाल के गोले बनाकर सीधे कढ़ी में डालें. इन्हें 7–8 मिनट तक पकने दें, ताकि डुबकी अंदर तक सॉफ्ट हो जाए.
  8. अंत में एक छोटे पैन में तेल गर्म करें, उसमें कश्मीरी लाल मिर्च और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें और कढ़ी के ऊपर डाल दें. ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गरमागरम सर्व करें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement