scorecardresearch
 

Cucumber Beetroot Raita Recipe: गाल होंगे गुलाबी और डाइजेशन रहेगा बेहतर, गर्मियों में डाइट में शामिल करें कुकुंबर-बीटरूट रायता

Cucumber Beetroot Raita Recipe: अगर आप खाने के साथ कुछ हल्का, ठंडा और हेल्दी जोड़ना चाहते हैं तो रायता एक बेहतरीन ऑप्शन है. खासकर गर्मियों में यह पेट को ठंडक देने के साथ खाने का स्वाद भी बढ़ा देता है. आज हम आपके लिए कुकुंबर-बीटरूट रायता की आसान रेसिपी बताएंगे जो खीरा, चुकंदर और गाजर जैसी पौष्टिक सब्जियों से तैयार किया जाता है.

Advertisement
X
साधारण रायते की जगह ट्राई करें खीरे और चुकंदर का ये रिफ्रेशिंग तड़का रायता, जानें रेसिपी (Photo- ITG)
साधारण रायते की जगह ट्राई करें खीरे और चुकंदर का ये रिफ्रेशिंग तड़का रायता, जानें रेसिपी (Photo- ITG)

Cucumber Beetroot Raita Recipe: बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी में अक्सर हमारा मन कुछ ऐसा खाने को करता है जो पेट को ठंडक दे और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. ऐसे में लंच या डिनर के साथ अगर एक कटोरी  टेस्टी रायता मिल जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. आपने कई तरह के रायते खाए होंगे लेकिन आज हम आपको रोज के रायते से अलग तड़के वाले कुकुंबर-बीटरूट रायता बनाने का आसान तरीका बताएंगे. यह रायता आपके खाने का  स्वाद तो बढ़ाएगा ही, साथ ही ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करेगा.

कुकुंबर-बीटरूट रायता बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कटोरी दही
1/2 कप खीरा (कद्दूकस किया हुआ)
1/2 कप चुकंदर (कद्दूकस किया हुआ)
1/2 कप गाजर (कद्दूकस किया हुआ)
1 चम्मच चिया सीड्स
1 से 2 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
4-5 पुदीना के पत्ते
2 चम्मच मूंगफली
1 चम्मच उड़द दाल
1/2 चम्मच राई
8 से 10 करी पत्ते
1 चम्मच तेल
1 से 2 सूखी लाल मिर्च
1 चुटकी हींग
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
स्वादानुसार काला नमक

कुकुंबर-बीटरूट रायता बनाते कैसे हैं?

  1. कुकुंबर-बीटरूट रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चिया सीड्स को 30 मिनट तक भिगोकर रख दें.
  2. अब इसमें दही डालकर अच्छे से मिक्स करें. अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ  गाजर, खीरा और चुकंदर डालें.
  3. इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च और अदरक मिलाएं.
  4. अब स्वादानुसार काला नमक, जीरा पाउडर और पुदीने के पत्ते डाल दें.
  5. अब तड़का लगाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें.
  6. तेल में हींग, राई, मूंगफली, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ते और उड़द दाल डालकर कुछ देर भून लें.
  7. तैयार तड़के को रायते में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. 
  8. अब आपका कुकुंबर-बीटरूट रायता तैयार है. इसे लंच या डिनर में परोसें.


कुकुंबर-बीटरूट रायते के फायदे

कुकुंबर-बीटरूट रायता काफी हेल्दी होता है. इसमें मौजूद खीरा और दही गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ ही डिहाइड्रेशन से बचाते हैं. चुकंदर, गाजर और चिया सीड्स आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो खून बढ़ाने, डाइजेशन को बेहतर करने और शरीर की इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं. इसका तड़का स्वाद बढ़ाने के साथ मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement