PUNJABI PYAAZ LACCHA PARATHA RECIPE: भारतीय खाने में पराठा बहुत चर्चित डिश है, सुबह के नाश्ते में आमतौर पर घरों में पराठे ही बनाए जाते हैं. आलू, गोभी, मूली, पनीर और दाल समेत कई तरीके के पराठे बनाए जाते हैं. लेकिन अगर आप भी रोजाना एक तरीके के पराठे खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राई करें पंजाबी प्याज लच्छा पराठा.
यह न केवल दिखने में लच्छेदार और सुंदर होता है, बल्कि टेस्ट में भी लाजवाब है. पंजाबी स्टाइल प्याज लच्छा पराठा को इसके अंदर भरी जाने वाली बेसन और मसालों के साथ भुनी हुई प्याज की फिलिंग बेहद खास बनाती है.
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल या घी गरम करें. इसमें अजवाइन डालें और फिर कटा हुआ प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें.
जब प्याज भुन जाए, तो इसमें बेसन डालें और 2 मिनट तक भूनें ताकि बेसन का कच्चापन निकल जाए.
इसके बाद सभी सूखे मसाले लाल मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं.
आखिर में हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर गैस बंद कर दें. इस मिक्सर को ठंडा करने के लिए छोड़ दें.
प्याज का मिक्सर पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही पराठे में भरें, वरना पराठा फट सकता है. बेसन डालने से प्याज की नमी खत्म हो जाती है और पराठा एकदम कुरकुरा बनता है. आप प्याज लच्छा पराठा को अचार या फिर मक्खन के साथ खा सकते हैं, इसके साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. इन दोनों के अलावा दही के साथ भी प्याज का लच्छा पराठा खाने में टेस्टी लगता है.