Aloo ka raita Recipe: आलू की सब्जी और पराठे तो खूब खा लिए, अब ट्राई करें आलू का रायता, स्वाद है लाजवाब
Aloo ka raita Recipe: गर्मियों में खाने के साथ कुछ ठंडा और हल्का मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. ऐसे में रायता एक बेहतरीन ऑप्शन होता है जो स्वाद के साथ-साथ डाइजेशन में भी मदद करता है. आज हम आपको रोज के रायते से अलग आलू का रायता बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Advertisement
X
बूंदी का रायता खाकर हो गए हैं बोर? इस गर्मी ट्राई करें आलू-बूंदी का यह टेस्टी मिक्स रायता, जानें रेसिपी (Photo- ITG)
Aloo ka raita Recipe: भारतीय घरों में गर्मियों के मौसम में खाने के साथ रायता खाना काफी पसंद किया जाता है. ये पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ खाने का स्वाद भी बढ़ा देता है. वैसे तो रायते कई तरह के होते हैं जैसे बूंदी का रायता, खीरे का रायता, चुकंदर का रायता. लेकिन क्या आपने कभी आलू और बूंदी का मिक्स रायता ट्राई किया है. आज हम आपको उबले आलू से टेस्टी रायता बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे.
आलू का रायता बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?