scorecardresearch
 
Advertisement
होम केयर & डेकोर

इटैलियन ग्रीन सोफा और तुलसी का खास कोना! गोविंदा के घर में लिविंग रूम से बाल्कनी तक सब है खूबसूरत, PHOTOS

गोविंदा और सुनीता आहूजा का घर. (Photo: ITG)
  • 1/11

बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. दोनों एक-दूसरे को बातें कहने के लिए मीडिया का सहारा ले रहे हैं. जहां सुनीता, गोविंदा पर इल्जाम लगा रही हैं, वहीं एक्टर उनकी बातों को खारिज करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों के बीच चल रहे मनमुटाव के बीच उनके मुबई वाले घर की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. गोविंदा और सुनीता का मुंबई वाला घर किसी आलीशान सेलिब्रिटी हाउस से कम नहीं है.

गोविंदा और सुनीता आहूजा का घर. (Photo: Instagram/@officialsunitaahuja)
  • 2/11

गोविंदा और सुनीता का ये घर करीब ₹16 करोड़ रुपये का बताया जाता है. इस घर में इटैलियन सोफे, Versace की कैंडल्स, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लाए गए खूबसूरत डेकोरेटिव आइटम्स और शानदार इंटीरियर देखने को मिलता है. लेकिन इस घर की सबसे खास बात सिर्फ इसकी लग्जरी नहीं है. यहां मॉडर्न डेकोरेशन के बीच वास्तु, तुलसी और पूजा-पाठ के लिए भी खास जगह बनाई गई है. आप भी अपने घर के इंटीरियर के लिए गोविंदा के घर से इंस्पिरेशन ले सकते हैं.

गोविंदा और सुनीता आहूजा का घर. (Photo: Instagram/@officialsunitaahuja)
  • 3/11

कुछ वक्त पहले सुनीता आहूजा ने अपने घर की झलक दिखाई थी और बताया कि घर को सजाने से लेकर अलग-अलग चीजों को रखने तक में वास्तु का खास ध्यान रखा गया है.  

सुनीता आहूजा के मुताबिक घर के लगभग हर हिस्से को वास्तु के हिसाब से बनाया गया है. यहां तक कि घर के कोने-कोने में जो चीजें लगी हैं, वो भी वास्तु के हिसाब से ही लगाई गई हैं. उनका मानना है कि घर में चीजों की सही दिशा और जगह से शांति, सकारात्मकता और समृद्धि का माहौल बना रहता है.  

Advertisement
गोविंदा और सुनीता आहूजा का घर. (Photo: Instagram/@officialsunitaahuja)
  • 4/11

एक नहीं लगे हैं तुलसी के दो पौधे
इस घर की बालकनी सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है. यहां तुलसी के दो पौधे रखे गए हैं. सुनीता ने बताया कि इनमें से एक तुलसी उनकी है, जबकि दूसरी उनकी बेटी टीना की है. दोनों पौधों को बालकनी के अलग-अलग कोनों में रखा गया है.

यही बालकनी सुनीता के लिए सिर्फ बैठने या घर की सजावट की जगह नहीं है. वो यहां रोजाना आकर सुबह सूर्य को अर्घ्य देती हैं.

गोविंदा और सुनीता आहूजा का घर. (Photo: Instagram/@officialsunitaahuja)
  • 5/11

बालकनी में लगी है साईं बाबा की मूर्ति
बालकनी के इस पूजा वाले हिस्से को भी काफी खास तरीके से सजाया गया है. यहां साईं बाबा की मूर्ति, एंजल फिगर से सजा टेबल, कैंडल्स, हाथी की मूर्तियां, पाइराइट क्रिस्टल और एक बड़ा आईना रखा गया है.

यानी एक ही जगह पर आपको भारतीय धार्मिक आस्था के साथ मॉडर्न डेकोर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. यही चीज इस घर के इंटीरियर को बाकी सेलिब्रिटी घरों से थोड़ा अलग बनाती है.

गोविंदा और सुनीता आहूजा का घर. (Photo: Instagram/@officialsunitaahuja)
  • 6/11

इटैलियन सोफे और Versace कैंडल्स से सजा लिविंग रूम
घर का लिविंग रूम इसकी सबसे खास जगहों में से एक है. लिविंग रूम की दीवारों पर क्रीम कलर किया गया है. पैनल वाली दीवारों के साथ लकड़ी का फ्लोर और सॉफ्ट लाइटिंग मिलकर इसे खूबसूरत लुक देते हैं.

लिविंग रूम में रखे इटैलियन ग्रीन और ब्राउन सोफे खास अट्रैक्शन हैं. इनके साथ Versace की कैंडल्स और विंटेज स्टाइल के लैंप रखे गए हैं. इन सबको मिलाकर कमरे को एक एलिगेंट और क्लासी लुक दिया गया है.

गोविंदा और सुनीता आहूजा का घर. (Photo: Instagram/@officialsunitaahuja)
  • 7/11

दुनिया के बहुत से देशों से लाए गए हैं शो-पीस
सुनीता के घर की डेकोरेशन सिर्फ महंगे फर्नीचर तक लिमेटेड नहीं है. लिविंग रूम में परिवार की विदेश यात्राओं के दौरान इकट्ठा किए गए कई आर्टिफैक्ट्स और यादगार सामान भी रखे गए हैं.

गोविंदा और सुनीता आहूजा का घर. (Photo: Instagram/@officialsunitaahuja)
  • 8/11

बेटे यशवर्धन के लिए भी घर में खास स्पेस
सुनीता आहूजा के मुताबिक, घर की सजावट में बच्चों की पसंद का भी पूरा ध्यान रखा गया है. लिविंग रूम के एक हिस्से में बेटे यशवर्धन के लिए बड़ा टीवी, PS5 गेमिंग कंसोल और पंचिंग बैग रखा गया है.

वहीं कमरे में एमराल्ड ग्रीन कलर का लकड़ी का बार भी नजर आता है, जो पूरे इंटीरियर के अर्थी कलर पैलेट के साथ अच्छी तरह मैच करता है.

गोविंदा और सुनीता आहूजा का घर. (Photo: Instagram/@officialsunitaahuja)
  • 9/11

मार्बल टॉप डाइनिंग टेबल पर साथ बैठता है परिवार
घर में एक खूबसूरत मार्बल टॉप डाइनिंग टेबल भी है, जहां आहूजा परिवार साथ बैठकर खाना खाता है और वक्त बिताता है.

डाइनिंग टेबल का फिनिश बहुत ही शानदार है, जो घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करता है.

Advertisement
गोविंदा और सुनीता आहूजा का घर. (Photo: Instagram/@officialsunitaahuja)
  • 10/11

सुनीता आहूजा और गोविंदा के घर का मंदिर भी बेहद सुंदर और भव्य है. मंदिर के बीच में माता रानी यानी दुर्गा मां की बड़ी मूर्ति रखी है. पीछे लगी छोटी-छोटी फेयरी लाइट्स मंदिर को हल्की और खूबसूरत रोशनी दे रही हैं.

मूर्तियों के सामने हरे रंग की एक छोटी चौकी रखी है, जिस पर गायों के प्रिंट बने हैं. चौकी पर प्रसाद और पूजा की थाली भी सजी हुई है. मंदिर के एक तरफ मोर पंख और भगवान की तस्वीरें रखी हैं. सफेद मार्बल के फर्श वाला ये मंदिर काफी सुंदर लग रहा है. 

गोविंदा और सुनीता आहूजा का घर. (Photo: Instagram/@officialsunitaahuja)
  • 11/11

सुनीता के लिए घर का सबसे बिजी हिस्सा है लिविंग रूम
सुनीता ने लिविंग रूम को घर का सबसे बिजी हिस्सा बताया. यहीं मेहमान आते हैं, मीटिंग्स होती हैं, परिवार के साथ सेलिब्रेशन होता है और रोजाना का काफी समय भी यहीं गुजरता है.

इसी वजह से उनके लिए इस जगह का वास्तु के हिसाब से होना भी महत्वपूर्ण है. करोड़ों की कीमत वाले इस घर में जहां एक तरफ इटैलियन फर्नीचर और लग्जरी ब्रांड्स नजर आते हैं, वहीं दूसरी तरफ तुलसी, पूजा का कोना और वास्तु जैसी ट्रेडिशनल चीजें भी उतनी ही अहम हैं.

Advertisement
Advertisement