scorecardresearch
 
#WorldMilkDay दूध के ये 5 फायदे हैरान कर देंगे आपको

दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद है, यह तो आप जानते हैं. पर क्या आप ये जानते हैं कि दूध पीने से न केवल शरीर को ताकत, ऊर्जा और कैल्श‍ियम मिलता है, बल्क‍ि इसके और भी कई चौंकाने वाले फायदे हैं.

Advertisement
X
वर्ल्ड मिल्क डे पर जाने दूध के चौंकाने वाले फायदे

1. दूध पीने से दांत, हड्ड‍ियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं. मांसपेशी निर्माण में भी यह एहम योगदान देता है. इससे आपकी त्वचा भी दमकती है. दूध में विटामिन ए, बी2 और बी12 होता है. इसलिए इससे आपकी आंखों की रोशनी में सुधार होता है.

गर्मियों में एलर्जी बन रही खांसी की वजह, इस तरह करें बचाव...

2.दूध में प्रोटीन होता है. यह डैमेज हो चुकी कोशिकाओं को रिपेयर करने में मददगार साबित होता है. अगर आप व्यायाम करते हैं या बॉडी बिल्ड‍िंग एक्सरसाइज करते हैं तो आपके लिए यह सबसे अच्छा ड्रिंक है.

Advertisement

3. दूध पीने से बच्चों का विकास बेहतर होता है और इससे मोटापा भी कम होता है. इससे पाचन शक्त‍ि भी मजबूत होती है.

88% महिलाएं नहीं ले पातीं थीं sanitary pads, अब ये होगी कीमत

4. कई शोध में यह बात सामने आई है कि दूध पीने से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है.

5. मसूड़ों से खून निकलता हो, थकान रहती हो, कब्ज और स्क‍िन की समस्याएं हो तो दूध लाभकारी होता है. बाल खूबसूरत बनाता है और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी दूर रखता है.

Advertisement
Advertisement