scorecardresearch
 

गर्मियों में रोज पिएं सत्तू का शरबत, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

सत्तू पाउडर भुने हुए काले चने को पीसकर बनाया जाता है. यह प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का बेहतर सोर्स माना जाता है. यह सदियों से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में लोगों की डाइट का अहम हिस्सा रहा है. गर्मियों में लोग इसका शरबत बनाकर पीना खास तौर पर पसंद करते हैं.

Advertisement
X
 गर्मियों में रोजाना सत्तू पीने के फायदे (Photo- Getty Image)
गर्मियों में रोजाना सत्तू पीने के फायदे (Photo- Getty Image)

गर्मियों में शरीर को ठंडा और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए लोग देसी और हेल्दी ड्रिंक्स की तरफ रुख करते हैं. ऐसे में सत्तू एक सस्ता, आसान और बहुत फायदेमंद ऑप्शन माना जाता है, जिसे लंबे समय से हमारी पारंपरिक डाइट में शामिल किया जाता रहा है. रोजाना सत्तू का शरबत पीने से न सिर्फ शरीर को ठंडक मिलती है, बल्कि यह सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचाता है. आइए जानते हैं गर्मियों में रोजाना सत्तू पीने से होने वाले फायदों के बारे में.

डाइजेशन बेहतर रहता है
सत्तू में मौजूद इंसोल्युबल फाइबर डाइजेशन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. रोजाना सत्तू पीने से गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है और गट हेल्थ बेहतर रहती है.

वेट लॉस में मदद मिलती है
सत्तू में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है इसे पीने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं जो वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण है.

बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है
सत्तू शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. जब शरीर अंदर से साफ रहता है तो एनर्जी लेवल और मूड दोनों बेहतर रहते हैं. 

मसल्स बनाने में मदद करता है
सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है. यही वजह है कि यह वेजीटेरियन और वेगन लोगों के लिए प्रोटीन की जरूरत पूरी करने का बेहतरीन ऑप्शन है. सत्तू में मौजूद प्रोटीन मसल्स को रिपेयर करने और मजबूत बनाने में मदद करता है.

Advertisement

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है
सत्तू सिर्फ हेल्दी रहने में मदद नहीं करता, स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को नमी देते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं. इसमें मौजूद आयरन स्किन को नेचुरल ग्लो देता है और बालों की जड़ों को मजबूत करता है.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement