scorecardresearch
 

How to cook Dal properly: क्या आप भी गलत तरीके से पकाते हैं दाल? सेहत और स्वाद बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

How to cook Dal properly: हर घर की रसोई में बनने वाली दाल अगर सही तरीके से पकाई जाए तो यह न सिर्फ टेस्टी बनती है, बल्कि सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद होती है. आज हम आपको अलग-अलग दालों को पकाने का सही तरीका बताएंगे.

Advertisement
X
अरहर, मसूर, चना और मूंग दाल ऐसे पकाएं, मिलेगा ज्यादा फायदा (Photo- ITG)
अरहर, मसूर, चना और मूंग दाल ऐसे पकाएं, मिलेगा ज्यादा फायदा (Photo- ITG)

How to cook Dal properly: दाल भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है और लगभग हर घर में रोज खाई जाती है. यह प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. लेकिन अगर दाल को सही तरीके से न पकाया जाए तो इसके पोषक तत्व कम हो सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि हर दाल को उसके सही तरीके से पकाया जाए, ताकि स्वाद के साथ सेहत भी बनी रहे. आज हम आपको अलग-अलग दालों को पकाने का सही तरीका बताएंगे, जिससे खाने का स्वाद भी बना रहेगा और यह पोषक तत्वों से भरपूर होगी.

अरहर (तुअर) दाल
अरहर दाल ज्यादातर घरों में रोज बनाई जाती है.  इसे पकाने से पहले लगभग 30 मिनट तक भिगोकर रखना बेहतर होता है. प्रेशर कुकर में इसे 2–3 सीटी तक पकाना काफी होता है. ध्यान रखें, इस दाल को ज्यादा उबालने से प्रोटीन की गुणवत्ता कम हो सकती है.

मसूर दाल
मसूर दाल आयरन से भरपूर होती है. इसे 15–20 मिनट तक भिगोना काफी है. इसे खुले बर्तन में कम गैस पर पकाना बेहतर रहता है. नींबू या टमाटर अंत में डालें, ताकि आयरन शरीर में अच्छे से एब्जॉर्ब हो सके.

चना दाल
चना दाल में फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होते हैं. इसे कम से कम 1 घंटे तक भिगोना जरूरी है. इसके बाद इसे प्रेशर कुकर में मीडियम गैस पर पकाएं. ध्यान रखें कि ज्यादा सीटी न लगाएं, वरना दाल सख्त हो सकती है.

Advertisement

मूंग दाल
मूंग दाल हल्की होती है और आसानी से पच जाती है. इसे बिना भिगोए भी बनाया जा सकता है. इसे हमेशा कम गैस पर पकाएं. ज्यादा गलाने से इसके पोषक तत्व कम हो सकते हैं.

अगर आप इन आसान तरीकों को अपनाते हैं तो आपकी दाल न सिर्फ टेस्टी बनेगी, बल्कि उसके पोषक तत्व भी बरकरार रहेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement