scorecardresearch
 

कुलदीप यादव-वांशिका चड्ढा का लखनऊ में हुआ ग्रैंड रिसेप्शन, सिंदूर-मंगलसूत्र पहन साड़ी में छा गईं नई दुल्हन

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा का लखनऊ में हुआ ग्रैंड रिसेप्शन चर्चा में है. शादी में लाल लहंगे के बाद रिसेप्शन में वंशिका ने पेस्टल साड़ी में एलिगेंट लुक चुना, जबकि कुलदीप ऑल-ब्लैक बंधगला में नजर आए. इस स्टार-स्टडेड इवेंट में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.

Advertisement
X
कुलदीप यादव और वंशिका के रिसेप्शन में योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे.(Photo: ITG)
कुलदीप यादव और वंशिका के रिसेप्शन में योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे.(Photo: ITG)

भारतीय क्रिकेटर्स की दुनिया में इन दिनों लगातार शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बाद क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने शादी रचाई, उसके बाद 14 मार्च 2026 को कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंध गए. कुलदीप ने वंशिका चड्ढा संग मसूरी में सात फेरे लिए थे. दोनों बचपन से ही एक-दूसरे से प्यार करते थे.  

ऐसे में इन दिनों कुलदीप और वंशिका की शादी खूब सुर्खियों में है. मसूरी में हुई उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद अब कपल ने 17 मार्च 2026 को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया. रिसेप्शन की शानदार सजावट, नामी मेहमान और रॉयल अंदाज सबकुछ ऐसा था कि देखने वाले बस देखते रह गए. लेकिन इस पूरे इवेंट में सबसे ज्यादा जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, वो था कपल का शानदार लुक. नई-नवेली दुल्हन वंशिका ने शादी में जहां लाल रंग का लहंगा पहना था, वहीं रिसेप्शन के लिए पेस्टल कलर चुना. दोनों की जोड़ी कमाल लग रही थी.

लखनऊ में सजी सितारों से भरी महफिल
कुलदीप यादव और वंशिका का वेडिंग रिसेप्शन लखनऊ के होटल सेंटरम में हुआ था, जो किसी रॉयल इवेंट से कम नहीं था. करीब 900 मेहमानों की मौजूदगी ने इसे और भी खास बना दिया था. इस मौके पर क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर शिखर धवन और रविंद्र जड़ेगा का नाम शामिल है.

शादी में लाल लहंगा, रिसेप्शन में पेस्टल साड़ी
रिसेप्सन में वंशिका का लुक देखने काबिल था. जहां शादी के दिन वंशिका को ट्रेडिशनल लाल रंग के लहंगे में एक परफेक्ट दुल्हन की तरह तैयार हुए देखा गया, वहीं रिसेप्शन में उन्होंने बिल्कुल अलग और बेहद एलिगेंट लुक चुना.

रिसेप्शन के लिए वंशिका ने क्रीम-पेस्टल शेड की खूबसूरत साड़ी चुनी, जिसे खूबसूरत कढ़ाई से सजाया गया था. जहां साड़ी प्लेन थी, वहीं उसके बॉर्डर पर बारीक कढ़ाई थी, जो उन्हें बेहद ग्रेसफुल और क्लासी लुक दे रही थी. साड़ी पर की गई बारीक एम्ब्रॉयडरी उनकी खूबसूरती को और निखार रही थी. इस खूबसूरत साड़ी को वंशिका ने हाफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया था. ब्लाउज पर वही कढ़ाई की गई थी, जो साड़ी के बॉर्डर पर थी. ये हैवी ब्लाउज उनके लुक को निखारने का काम कर रहा था.

वंशिका ने अपने लुक गले में चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स पहनकर कंप्लीट किया था. उनके लुक को दुल्हन जैसे कंप्लीट करने के लिए मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहना. ये उन्हें एक ‘नई नवेली दुल्हन’ वाला परफेक्ट टच दे रहा था.

Advertisement
Kuldeep Yadav Wedding Reception (Photo: Instagram/@shikhardofficial)
क्रिकेटर शिखर धवन ने कुलदीप यादव और वंशिका के साथ वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीर शेयर की है. (Photo: Instagram/@shikhardofficial)


कुलदीप यादव का क्लासी और रॉयल अंदाज
दूल्हे राजा कुलदीप यादव की बात करें तो उन्होंने अपने रिसेप्शन लुक को सिंपल लेकिन बेहद स्टाइलिश रखा. उन्होंने ऑल-ब्लैक जोधपुरी बंधगला सूट पहना, जिसमें गोल्डन ब्रोच की डिटेलिंग थी. उनका ये लुक बेहद क्लासी और रॉयल वाइब दे रहा था. कुलदीप का ये मिनिमल लेकिन एलिगेंट स्टाइल साफ दिखा रहा था कि कभी-कभी सिंपल लुक भी बेहद अट्रैक्टिव लगता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement