इस साल 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हुई थी. इस दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की गई. इन दिनों में सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि रंगों का भी खास महत्व होता है. माना जाता है कि हर दिन के शुभ रंग को अपनाने से मां की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने के बाद अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन का महत्व बताया गया है. इस बार अष्टमी 26 मार्च 2026 और नवमी 27 मार्च 2026 को है. ऐसे में दोनों दिन कन्या पूजन होगा. कन्या पूजन के दिन भी विशेष रंग के कपड़े पहनकर मां दुर्गा का आशीर्वाद पाया जा सकता है.
अगर आप भी इस साल कन्या पूजन करने जा रहे हैं, तो जान लीजिए कि अष्टमी और नवमी के दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने आपके लिए शुभ रहेंगे.
अष्टमी (महागौरी पूजा): गुलाबी रंग से पाएं मां का विशेष आशीर्वाद
चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि को माता के महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है. इस बार अष्टमी तिथि 26 मार्च 2026 को है. जिन लोगों के घरों में अष्टमी को कन्या पूजन किया जाता है वे 26 मार्च 2026 को ही कन्या पूजन करेंगे.
माता महागौरी को गुलाबी रंग अत्यंत प्रिय है. ऐसे में यदि आप इस दिन कन्या पूजन करने जा रहे हैं, तो गुलाबी रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ होगा. ये आपकी पूजा को और भी फलदायी बना सकता है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुलाबी रंग प्यार, शांति और करुणा का प्रतीक है. इसे पहनने से न केवल मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि ये पूजा के पूरे माहौल को और भी पवित्र बना देता है. क
महानवमी (मां सिद्धिदात्री): बैंगनी रंग से पाएं सिद्धि और सफलता
चैत्र नवरात्र का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन महानवमी का होता है. इस मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस साल नवमी का कन्या पूजन 27 मार्च 2026 को किया जाएगा.
माता का सिद्धिदात्री रूप भक्तों को समस्त सिद्धियों और जीवन में अपार सफलता का आशीर्वाद देता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बैंगनी (पर्पल) रंग के कपड़ें पहनकर कन्या पूजन करना बहुत शुभ माना गया है.
बैंगनी रंग न केवल आध्यात्म और शक्ति का प्रतीक है, बल्कि ये व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संचार भी करता है. वास्तु में भी इस रंग को सफलता और मानसिक स्पष्टता से जोड़कर देखा जाता है.
कब है राम नवमी?
पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से हो रही है, जो अगले दिन 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी.
तिथियों के इस समय के कारण, भगवान राम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी. वहीं, उदया तिथि की मान्यता के अनुसार नवमी का कन्या पूजन 27 मार्च की सुबह किया जाएगा.
कन्या पूजन के लिए बेस्ट आउटफिट आइडियाज:
नवरात्र के पावन अवसर पर कन्या पूजन के दौरान आप ट्रेडिशनल दिखने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लग सकती हैं. हम आपको कन्या पूजन के लिए कुछ आइटफिट आइडियाद देने वाले हैं, जिन्हें पहनकर आप कंफर्टेबल और स्टाइलिश लग सकते हैं.
1. कैसा होना चाहिए आपके आउटफिट का फैब्रिक?
त्योहार की भागदौड़ के बीच कॉटन या चंदेरी सिल्क के कपड़े पहनना सबसे बेहतरीन रहता है. ये न केवल आपको रॉयल लुक देते हैं, बल्कि कन्या पूजन के समय काम करने में आरामदायक भी रहते हैं.
2. मिरर वर्क आउटफिट: अगर आप त्योहार वाला फील चाहते हैं, तो शीशे के काम वाले आउटफिट्स ट्राई कर सकते हैं. मिरर वर्क वाले दुपट्टे या कुर्तियां त्योहार की रौनक को और बढ़ा देती हैं.
3. एथनिक प्रिंट्स: आजकल मुगल डिजाइन और फ्लोरल जैसे एथनिक प्रिंट्स बहुत ट्रेंड में हैं. ये प्रिंट्स आंखों को सुकून देते हैं और आपको भीड़ से अलग एक सोबर और एलिगेंट लुक भी देते हैं.
4. इंडो-वेस्टर्न: अगर आप ट्रेडिशनल के साथ कुछ स्टाइलिश पहनना चाहते हैं तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स पहन सकते हैं. आप स्लिट कुर्ती के साथ स्कर्ट या फ्लेयर्ड प्लाजो कैरी कर सकती हैं. ये कॉम्बिनेशन न सिर्फ कंफर्टेबल है, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को एक मॉडर्न और फेस्टिव लुक भी देता है.