बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने धर्म की दीवार तोड़ 23 जून 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी रचाई थी. सोनाक्षी और जहीर ने अपने घर में कोर्ट मैरिज की थी. दुल्हन बनने के लिए सोनाक्षी ने लाल रंग की साड़ी चुनी थी. लाल रंग की साड़ी, हाथों में आलता और बालों में गजरा लगाए उनका दुल्हन वाला रूप लोगों को खूब पसंद आया था. शादी के बाद एक्ट्रेस को कई बार ट्रेडिशनल अंदाज फ्लॉन्ट करते देखा गया, लेकिन लाल रंग में नहीं.
शादी के बाद सोनाक्षी के देसी अंदाज ने अक्सर लोगों का ध्यान खींचा है. ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ. हाल ही में सामने आई तस्वीरों में सोनाक्षी का ट्रेडिशनल अवतार फैंस का दिल जीत रहा है. लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में सोनाक्षी की सादगी और उनका रॉयल अंदाज हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है.
एक्ट्रेस लाल साड़ी, माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर और बालों में गजरा सजाए शादी के 2 साल बाद फिर एक बार 'दुल्हन' की तरह सजी नजर आईं. उनका पूरा लुक देखते ही बन रहा है. उनका ये लुक देख उनके पति जहीर इकबाल भी उनपर फिर दिल हार बैठेंगे.
सोनाक्षी ने इस खास लुक के लिए गहरे लाल रंग की साड़ी चुनी. साड़ी का गोल्डन जरी बॉर्डर इसे रॉयल टच दे रहा है, वहीं पूरे फैब्रिक पर बने छोटे-छोटे सुनहरे बूटा डिजाइन इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं. लाल और गोल्डन का ये क्लासिक कॉम्बिनेशन सोनाक्षी पर काफी एलिगेंट लग रहा है. उन्होंने साड़ी को बेहद सलीके से ड्रेप किया है, जिससे उनका पूरा लुक ग्रेसफुल नजर आ रहा है.
साड़ी के साथ सोनाक्षी ने मैचिंग लाल ब्लाउज पहना है. ब्लाउज की V-नेकलाइन और हाफ स्लीव्स उनके लुक को सिंपल लेकिन स्टाइलिश बना रही हैं. खास बात ये है कि ब्लाउज का डिजाइन साड़ी से कॉम्पीटिशन करने के बजाय उसके साथ बहुत ही अच्छे से कंबाइन हो रहा है. ब्लाउज बेहद सिंपल है, जिसकी वजह से उनकी साड़ी पर हुई एम्ब्रॉयड्री उभरकर सामने आ रही है.
सोनाक्षी ने इस ट्रेडिशनल लुक के साथ जूलरी भी बेहद क्लासी चुनी. उन्होंने गले में चांद जैसी डिजाइन वाला कुंदन चोकर पहना है, जिसके साथ उन्होंने मंगलसूत्र पहना है.
चोकर उनके नेकलाइन को खूबसूरती से हाईलाइट कर रहा है और मंगलसूत्र उनके इस रेड लुक को और खास बना रहा है. कानों में पहने गोल्डन झुमके इस पूरे लुक के साथ बिल्कुल परफेक्ट लग रहे हैं. वहीं हाथ में नजर आ रही बड़ी स्टेटमेंट कुंदन रिंग लोगों का ध्यान खींच रही है. लाल चूड़ियों के साथ गोल्डन कंगन की लेयरिंग ने उनके हाथों की खूबसूरती भी बढ़ा दी है. यानी सिर से लेकर हाथों तक सोनाक्षी ने हर एक्सेसरी को अपने लुक के हिसाब से बैलेंस किया है.
सोनाक्षी के इस लुक के लिए उनका मेकअप और हेयरस्टाइल भी खास है. उन्होंने ग्लॉसी मेकअप सटल रखा है, जिससे पूरा लुक ज्यादा नैचुरल और एलिगेंट दिखाई दे रहा है. माथे पर लगी गोल लाल बिंदी और मांग में सजा सिंदूर उनके देसी अवतार को पूरी तरह कंप्लीट कर रहा है. लाल साड़ी के साथ लाल बिंदी और सिंदूर का कॉम्बिनेशन उनकी खूबसूरती को और उभार रहा है.
सबसे खास उनकी मांग में लगा सिंदूर रहा, जो उनके 'सुहागिन' लुक को कंप्लीट कर रहा है.