scorecardresearch
 

Jokes: आदमी ने महिला को मारी टक्कर, लड़ाई होने पर दिया ये मजेदार जवाब

हंसी-मज़ाक और पॉजिटिव माहौल में लाइफ का हर पल अच्छा लगता है. स्ट्रेस से निजात पाने के लिए लाइफस्टाइल में हंसने-हंसाने का अहम योगदान होता है. इसीलिए आपको खुश रखने के लिए हम लेकर आए हैं, सोशल मीडिया के वायरल मजेदार चुटकुले. जिन्हें पढ़कर आपका चेहरा खिल उठेगा.

Advertisement
X
Jokes in hindi
Jokes in hindi

> घंटू- आज घर के सामने पेड़ पर रस्सी बांध देता हूं, कपड़े सुखाने के लिए.
पड़ोस में रहनेवाली रिंकी- अरे-अरे क्‍या कर रहे हो तुम, ऐसा कदम मत उठाना. मेरी तरफ से हां है.
सुनते ही झूम उठा घंटू.

> चोलू- जरूरी नहीं है कि पत्‍नी अपना गुस्सा लड़-झगड़कर ही निकाले. एक और तरीका है.
टोलू- क्‍या?
चोलू- वह मोटी-कच्ची रोटी और सब्जी में बिना नमक डाले भी अपना गुस्सा निकाल सकती है.

> टीचर- मंटू बताओ अगर तुम्हारा बेस्ट फ्रेंड और तुम्हारी गर्लफ्रेंड दोनों डूब रहे होंगे तो पहले किसे बचाओगे?
मंटू- डूब जाने दो दोनों को... दोनों एक साथ कर क्या रहे थे.
टीचर की बोलती हो गई बंद!

> पत्नी- अजी सुनते हो... मेरी बेटी परीक्षा में पूरे 99 नंबर लाई है.
पति- और बाकी का एक नंबर कहां है
पत्नी- वो आपका बेटा लाया है.

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> एक आदमी ने महिला को साइकिल से टक्कर मार दी
महिला गुस्से से- ब्रेक नहीं मार सकता था.
आदमी- पूरी साइकिल मार दी...अब ब्रेक क्या अलग से मारूं!

Advertisement

> पत्नी- तुम इतनी शराब क्यों पीते हो?
पति- डार्लिंग नशे में तुम कितनी सुंदर लगती हो, मैं तुम्हारी तारीफ करने के लिए ही तो पीता हूं.
पत्नी- तुम भी ना, लाओ एक और पेग बनाती हूं.


> मां - देखो बेटा शरारती लड़कों से दूर रहा करो.
चिंटू- मां, मैं इसी वजह से तो स्कूल नहीं जाता.
सुनते ही मां के उड़ गए होश.

> बेटा - मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा, आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा.
मां - पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement