scorecardresearch
 

पापा ने पूछा- आज तक तुमने ऐसा कुछ किया, जिससे मेरा सिर ऊंचा हो? बेटे ने दिया ये धांसू जवाब!

जब आप खुश और टेंशन फ्री होते हैं तो आपके चेहरे पर चमक आ जाती है. हल्की सी मुस्कुराहट किसी की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है. इसलिए हंसना सेहत के लिहाज से जरूरी और फायदेमंद है. आज फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का खजाना, जिन्हें पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी.

Advertisement
X
जोक्स
जोक्स

> पापा- बेटा, आज तक तुमने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे मेरा सिर ऊंचा हुआ हो.
बेटा- याद करो, एक बार मैंने आपके सिर के नीचे 2 तकिये लगाए थे और आपका सिर ऊंचा हो गया था...!

 

> गर्लफ्रेंड बनाने के लिए क्या-क्या लगता है??
आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेन कार्ड या सिर्फ ATM!!!

 

> किसी ने राजू को गहरे रंग वाला कहकर बुला दिया.
तबसे उसे गोरे होने वाली क्रीम खरीदने का भूत चढ़ गया.
दुकानदार- गोरा करने वाली क्रीम नहीं है.
राजू- तो एक काम करो, जूता पॉलिश वाली क्रीम ही दे दो.
कम से कम चेहरा पर ग्लो तो रहेगा !

 

ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 

> मास्टर जी- डोलू, अंग्रेजी में उस फूल का नाम बताओ जो सबसे ज्यादा बात करती हो?
डोलू ने झट से जवाब दिया-Tulips
मास्टर जी- वो कैसे?
डोलू- क्योंकि, उसके टू लिप्स हैं !!

 

> पापा- घंटू, यह फेसबुक तुझे रोटी नहीं देने वाली है, कुछ काम भी कर ले.
घंटू- अरे पापा, मैं तो यहां रोटी बनाने वाली ढूंढ रहा हूं...!

Advertisement

 

> मास्टर जी- मैंने कल जो पाठ पढ़ाया था, उसे सुनाओ.
मिंटू- सर जी, मुझे नहीं आता।
मास्टर जी- नहीं आता? चलो, तो ऐसा करो जो आता है वही सुनाओ.
मिंटू-मुझे जोक्स आते हैं, सुना दूं क्या?

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement