scorecardresearch
 

जब पहली बार कोई स्पेसक्राफ्ट सौर मंडल से बाहर निकला, नेप्च्यून तक जाने में लगे थे 10 साल

आज के दिन ही पहली बार पृथ्वी से भेजा गया कोई स्पेसक्राफ्ट सोलर सिस्टम की परिधि से बाहर निकला था. इस अंतरिक्ष यान का नाम पायनियर-10 था.

Advertisement
X
पहली बार सौर मंडल से बाहर निकला था कोई स्पेसक्राफ्ट (Photo - Pexels)
पहली बार सौर मंडल से बाहर निकला था कोई स्पेसक्राफ्ट (Photo - Pexels)

13 जून 1983 को दुनिया का पहला एक्सट्रा सोलर एक्सप्लोरेशन स्पेसक्राफ्ट, पायनियर -10 सौर मंडल की बाहरी सीमाओं को पार करते हुए, उस समय सौर मंडल के सबसे दूर स्थित ग्रह नेपच्यून के ऑर्बिट को पार कर गया था. अंतरिक्ष में एक दशक से अधिक समय बिताने के बाद, यह यान वहां तक पहुंचा था. अगले दिन, इसने इंटरस्टेलर स्पेस पर अपना पहला वैज्ञानिक डेटा रेडियो द्वारा वापस भेजा.

2 मार्च 1972 को नासा का अंतरिक्ष यान फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के मिशन पर लॉन्च किया गया था.  दिसंबर 1973 में, क्षुद्रग्रह बेल्ट और 62 करोड़ मील की दूरी को सफलतापूर्वक पार करने के बाद, पायनियर -10 बृहस्पति पर पहुंचा और पृथ्वी पर इस विशाल गैस ग्रह की पहली नज़दीकी तस्वीरें भेजीं.

 13 जून 1983 को नासा का अंतरिक्ष यान सौर मंडल से बाहर निकल गया. नासा ने 31 मार्च 1997 को पायनिय- 10 परियोजना को आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया, इस दौरान अंतरिक्ष यान ने लगभग छह अरब मील की दूरी तय की थी.

टॉरस तारामंडल की दिशा में आगे बढ़ते हुए पायनियर-10 ईस्वी सन् 34,600 में रॉस 246 नामक एक अन्य तारे के तीन प्रकाश वर्ष के भीतर से गुजरेगा. इस यान की बाहरी दीवार पर 6 इंच गुणा 9 इंच क्षेत्रफल की एक सोने की पट्टी लगी है, जिस पर एक पुरुष और महिला का चित्र, सूर्य की स्थिति दर्शाने वाला एक स्टार मैप और पायनियर- 10 के उड़ान पथ को दर्शाने वाला एक अन्य मैप प्रदर्शित है.

Advertisement

पायनियर-10 में गोल्डेन प्लेट पर इन चीजों को इसलिए दर्शाया गया है क्योंकि आकाशगंगा में अगर कहीं कोई बुद्धिमान जीवन मौजूद हो और उन्हें यह यान मिले तो वे हमारी पृथ्वी के बारे में जान सके और यहां जीवन का क्या रूप है यह समझ सके. साथ ही इस स्पेसक्राफ्ट का रूट और पृथ्वी तक पहुंचने का रास्ता पता कर सके. इस ग्लोडन प्लेट को खगोलशास्त्री कार्ल सागन ने डिजाइन किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement