क्या आपको कभी लगता है कि आपके घर का मीटर तेज चल रहा है? या फिर मीटर रीडिंग सही नहीं आ रही है? तो आप घर बैठे ही एक टेस्ट के जरिए अपने इस शक को दूर कर सकते हैं. इस टेस्ट के लिए आपको कोई डिवाइस खरीदने की जरूरत नहीं है और आप बस एक घंटे एक ट्रिक से बता कर सकते हैं कि आपका मीटर सही चल रहा है या नहीं. तो समझते हैं कि इस टेस्ट के लिए आपको क्या करना होगा और किस तरह मीटर की जांच हो पाएगी.
इस टेस्ट को लोड टेस्ट या 1KW टेस्ट भी कहा जाता है. इसमें सबसे पहले आपको उस उपकरण की जरुरत नहीं होगी, जिसमें खर्च होने वाले वॉल्टेज के बारे में आपको पुख्ता जानकारी हो. जैसे कूलर आदि में बिजली खपत का परफेक्ट खर्च बता नहीं चलता है, इसलिए आप ये टेस्ट ऐसे डिवाइस के साथ नहीं कर सकते. इसके लिए आप हीटर या बल्ब आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें आपको किलोवाट का पता होता है. जैसे आप 1000 किलोवाट वाले हीटर या 100 वॉल्ट वाले बल्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे करना होगा टेस्ट?
इस टेस्ट में आपको 1000 किलोवाट वाले एक डिवाइस की जरुरत होगी. आप इसके लिए 100 वॉल्ट वाले 10 बल्ब भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर 1000 किलोवाट वाला एक हीटर यूज कर सकते हैं. अगर आप हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सबसे पहले ये देख लें कि वो कितने किलोवाट का है. इसके बाद घर के सभी उपकरण बंद कर दें, जिसमें फ्रिज आदि भी शामिल है. ये ध्यान रहे कि कोई भी उपकरण ना चल रहा हो, कोई भी डिवाइस चार्जिंग पर भी ना लगा हो.
इसके बाद सिर्फ उस हीटर को चलाएं. अगर एक 1000 किलोवाट का है तो एक घंटे तक फिक्स चलाएं. इससे पहले मीटर रीडिंग नोट कर लें और एक घंटे तक हीटर चलने दें. इसके बाद एक घंटे बाद फिर से रीडिंग नोट करें. ठीक 1 घंटा तक वही लोड चलाएं और उतनी देर कोई भी डिवाइस ना चलाएं. अब देख लें कि आखिर कितना यूनिट बढ़ा है. इस हिसाब से आपके मीटर में एक यूनिट बढ़ना चाहिए यानी 1 किलोवाट (1kW) होना चाहिए.
अगर मीटर 1 यूनिट बढ़ा है तो समझ जाइए कि आपका मीटर सही है. अगर 1 यूनिट से ज्यादा बढ़ा है तो इसका मतलब है कि मीटर तेज चल रहा है. वहीं, अगर 1 यूनिट से कम बढ़ा है तो मीटर धीमा है. बता दें कि 1kW × 1 घंटा = 1 यूनिट होता है. इस तरह से सही यूनिट की जानकारी सामने आती है. अब इस दौरान ये ध्यान रखना चाहिए कि लोड बिल्कुल स्थिर होना चाहिए और इसके लिए हीटर सबसे सही उपकरण माना जाता है. इस दौरान ऑटोकट वाले डिवाइस का इस्तेमाल ना करें.