scorecardresearch
 

जब US ने 'डोमिनो सिद्धांत' के जरिए वियतनाम वॉर में ली इंट्री, जानिए क्या थी ये थ्योरी

आज के दिन ही अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट डी. आइजनहावर शीत युद्ध के डोमिनो थ्योरी को पेश करते हुए. वियतनाम की कम्युनिस्ट सरकार के खिलाफ एक तानाशाही शासन के समर्थन को सही ठहराया था और यहीं से वियतनाम युद्ध में अमेरिका की इंट्री हुई.

Advertisement
X
अमेरिका ने इस तरह वियतनाम के खिलाफ मोर्चा खोलने की शुरुआत की थी (Photo - AFP)
अमेरिका ने इस तरह वियतनाम के खिलाफ मोर्चा खोलने की शुरुआत की थी (Photo - AFP)

7 अप्रैल 1954 राष्ट्रपति आइजनहावर ने शीत युद्ध का 'डोमिनो सिद्धांत' प्रस्तुत किया. इसके जरिए अमेरिका की वियतनाम वॉर में इंट्री हुई. राष्ट्रपति ड्वाइट डी. आइजनहावर ने कहा था कि कम्युनिस्टों द्वारा फ्रांसीसी इंडोचीन पर कब्जा करने से दक्षिण पूर्व एशिया में "डोमिनो" प्रभाव उत्पन्न हो सकता है. यह डोमिनी थ्योरी ही अगले दो दशक तक अमेरिका और वियतनाम के बीच भीषण रक्तपात की वजह बनी.

डोमिनो सिद्धांत शीत युद्ध के दौरान अपनाई गई एक नीति थी, जिसके अनुसार एक राष्ट्र में कम्युनिस्ट सरकार बनने से पड़ोसी राज्यों में भी जल्दी ही कम्युनिस्ट सत्ता आ जाएगी और वे एक के बाद एक गिरते चले जाएंगे. दक्षिण-पूर्व एशिया में, अमेरिकी सरकार ने वियतनाम युद्ध में अपनी भागीदारी और दक्षिण वियतनाम में एक गैर-कम्युनिस्ट तानाशाह के समर्थन को उचित ठहराने के लिए इस सिद्धांत का इस्तेमाल किया, जिसे अब अमान्य माना जा चुका है.

1954 की शुरुआत तक, कई अमेरिकी नीति निर्माताओं को यह स्पष्ट हो गया था कि फ्रांस इंडोचीन (वियतनाम) में औपनिवेशिक नियंत्रण को पुनः स्थापित करने के अपने प्रयास में विफल हो रहा था, जिसे उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानियों द्वारा क्षेत्र पर कब्ज़ा करने के बाद खो दिया था. कम्युनिस्ट हो ची मिन्ह के नेतृत्व में वियतनामी राष्ट्रवादी, डिएन बिएन फू की लड़ाई में फ्रांसीसी सेनाओं के खिलाफ एक शानदार जीत हासिल करने के कगार पर थे. बाद में कम्युनिस्टों की जीत भी हुई.

Advertisement

तभी फ्रांसीसियों को अमेरिकी सहायता बढ़ाने के लिए कांग्रेस और जनता का समर्थन जुटाने के प्रयास में, राष्ट्रपति आइजनहावर ने 7 अप्रैल, 1954 को एक ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और डोमिनो थ्योरी पेश की. इसमें बताया गया कि कम्युनिस्ट की जीत के साथ कैसे डोमिनो प्रभाव उस पूरे इलाके में सक्रिय हो जाएगा और पूरी मानवजाति इसके चपेट में आकर नष्ट हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: जब पहला आधुनिक ओलंपिक हुआ, 1500 साल बाद किया गया शुरू

आइजनहावर ने इसे ऐसे समझाया और कहा कि मान लीजिए डोमिनो की एक पंक्ति लगी है, आप पहले डोमिनो को गिराते हैं, और अंतिम डोमिनो का क्या होगा यह निश्चित है कि वह बहुत जल्दी गिर जाएगा. इसी तरह इंडोचीन (वियतनाम) में कम्युनिस्ट जीत के साथ दक्षिण पूर्व एशिया का विघटन होना शुरू हो जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement