पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारे फिलहाल रिहा नहीं होंगे. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि जिन मामलों में केन्द्रीय एजेंसियों ने जांच की है, उन मामलों में राज्य सरकार बिना केन्द्र की सहमति के सजा में छूट या माफ़ी नहीं दे सकती है.