बिहार में मिड डे मील हादसे के बाद शुक्रवार से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है. अब तक सरकार में शामिल रही बीजेपी पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने होगी और विपक्षी पार्टी के रूप में सरकार पर वार करेगी. इस बीच केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट से बिहार सरकार की किरकिरी हो गई है.