scorecardresearch
 
Advertisement

J&K से गुजरात सीमा तक चीन की मौजूदगी

J&K से गुजरात सीमा तक चीन की मौजूदगी

भारत के खिलाफ चीन और पाक की एक नई चाल का खुलासा हुआ है. खूफिया सूत्रों के मुताबिक चीन पाकिस्तान को नए-नए हथियारों और सर्विलांस सिस्टम से लैस कर रहा है. भारत-पाक सरहद की सुरक्षा करने वाली एजेंसी की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि चीन की आर्मी (PLA) ने पाक आर्मी को भारत के राजौरी सेक्टर के उस पार हथियारों की ट्रेनिंग भी दी है. खूफिया सूत्र के मुताबिक बीएसएफ के बड़े अधिकारियों ने चीन और पाक के इस तरह की ट्रेनिंग की जानकारी सरकार को भी दी है.चीन और पाकिस्तान की सरहदी साजिश पर आजतक संवाददाता जितेंद्र बहादुर सिंह ने की गृहराज्य मंत्री हंसराज अहीर से की बात.  

Advertisement
Advertisement