प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले के जवाब में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बेहद दुख जताया है. पूर्व पीएम मनमोहन ने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रामक प्रचार से बेहद दुखी हूं. PM मोदी अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल देश के निर्माण में करें. उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो खुद तो बिना किसी आमंत्रण के पाकिस्तान गए और आज हमारी देशभक्ति पर सवाल उठा रहे हैं, जो सरासर गलत है.