scorecardresearch
 

बहराइच से UP में दूसरा शंखनाद करेंगे नरेंद्र मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के बहराइच में चुनावी रैली करेंगे. रैली दोपहर 12 बजे शुरू होगी. कानपुर के बाद उत्तर प्रदेश में यह उनकी दूसरी रैली होगी.

Advertisement
X
नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी

बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के बहराइच में चुनावी रैली करेंगे. रैली दोपहर 12 बजे शुरू होगी. कानपुर के बाद उत्तर प्रदेश में यह उनकी दूसरी रैली होगी.

प्रदेश में होने वाली सभी रैलियों को पार्टी ने 'विजय शंखनाद रैली' का नाम दिया है. जिला प्रशासन ने गुरुवार को ही मोदी की रैली को सशर्त मंजूरी दी थी.

बहराइच उस पूर्वी उत्तर प्रदेश का हिस्सा है जो कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ था. गांधी परिवार के लोग पूर्वी उत्तर प्रदेश से ही चुनाव लड़ते रहे हैं. पिछले कुछ सालों में यहां कांग्रेस का जनाधार कुछ कम हुआ है. हालांकि बहराइच सीट पर फिलहाल कांग्रेस का ही कब्जा है.

उत्तर प्रदेश प्रशासन मोदी की रैली को लेकर मुस्तैद नजर आ रहा है. रैली के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. 4 एसपी, 8 एडीएम, 25 एसडीएम, पीएसी की 6 कंपनियां, 800 होमगार्ड्स, एनएसजी कमांडो और गुजरात पुलिस के जवानों को तैनाती किया गया है और भीड़ पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

Advertisement

इससे पहले मोदी की रैली को लेकर उहापोह से गुजर रहे बहराइच जिला प्रशासन ने काफी सोच-विचार के बाद गुरुवार को बीजेपी को आयोजन की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दे दी. जिला प्रशासन ने अपनी शर्तों में कहा है कि बीजेपी मोदी का हेलीकॉप्टर उतारने के लिये हेलीपैड आज ही तैयार करवाकर उसे सुरक्षा एजेंसी से पास कराए. इसके अलावा रैली स्थल के अंदर मंच के पास बनाई गई बाउंड्री को 4 फुट से बढ़ाकर 7 फुट किया जाए.

गौरतलब है कि जिलाधिकारी किंजल सिंह ने गुरुवार रात तक मोदी की रैली की इजाजत नहीं दी थी. उनका कहना था कि बीजेपी ने रैली के लिये उनके सुरक्षा मानकों के हिसाब से तैयारी नहीं की है. हेलीपैड तक तैयार नहीं किया गया है. ऐसे में आयोजन के लिए अनुमति नहीं दी जा सकती.

बीजेपी ने इसे मोदी की रैलियों में बाधा पैदा करने की कोशिश करार दिया था.

Advertisement
Advertisement