कनाडियन पॉप स्टार और ग्रैमी अवॉर्ड विनर जस्टिन बीबर 'पर्पज वर्ल्ड टूर' के तहत मुंबई में हैं. बुधवार को भारत आए जस्टिन बीबर डीवाई पाटिल स्टेडियम में परफॉरमेंस देंगे.
'पर्पज वर्ल्ड टूर' के चौथे एलबम के प्रमोशन के तौर पर आयोजित किया गया है. बीबर को लेकर उनके भारतीय प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है. उत्साहित प्रशंसक सोशल मीडिया पर अपने चहेते स्टार को कंसर्ट के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, तो कुछ लोग बीबर के भारत आने को लेकर उत्साहित हैं.
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की से तुलना कर रहे हैं. इन लोगों का कहना है कि अर्जुन की शक्लो-सूरत जस्टिन बीबर से काफी मिलती है.
कुछ ने तो अर्जुन तेंदुलकर को कहा है, तो कुछ को आश्चर्य है कि जस्टिन बीबर और अर्जुन जुड़वां भाई की तरह दिखते हैं.
2008 में यूट्यब वीडियो के जरिए एक टैलेंट मैनेजर ने जस्टिन बीबर को ढूंढ़ा था. 2009 में बीबर ने अपना पहला ईपी माई वर्ल्ड रिलीज किया. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. बीबर के प्रशंसकों में टीनएज लड़कियों की संख्या बहुत ज्यादा है और उनके फैन्स खुद को 'Beliebers' कहते हैं.
मौजूदा समय में अपने क्रिकेट करियर पर फोकस करने वाले अर्जुन तेंदुलकर के चाहने वाले कम नहीं हैं. अर्जुन की तस्वीरें देखने के बाद कोई यह नहीं कहेगा कि जस्टिन बीबर और उनमें कोई समानता नहीं है.
स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर ने लिखा, 'मेरे भगवान, मुझे तो पता ही नहीं था कि सचिन तेंदुलकर जस्टिन बीबर इंडिया के पिता हैं.'
My god I was unaware that Sachin Tendulkar is father of
— Mayanti Langer (@Langer_Mayanti)
Arjun Tendulkar is very look alike of Justin Bieber
— Mohammad Tanveer (@cr7federet)
हालांकि इससे पहले भी अर्जुन तेंदुलकर और जस्टिन बीबर की तुलना होती रही है. ये देखिए..
Arjun tendulkar , son of sachin tendulkar hai ya Justin Beiber 😇
— ツ Sayak Rhett (@SayakTweeting)
@Sadafawanvk
फहीम फारूक ने लिखा, 'अर्जुन तेंदुलकर जस्टिन बीबर की तरह दिखते हैं.'
Arjun Tendulkar looks like Justin Bieber.....
— Fahim Farooq (@fahim_parekh)
Man sir's son Arjun Tendulkar looks exact like :O GABBARs Wait Killing Us
— 2.0 PadMan MOGUL🏅 (@GurmeetSingh42)
वहीं मयंती लैंगर ने विनोद कांबली की एक फोटो ट्वीट करते हुए उन्हें भी ट्रोल किया.
India's Justin Bieber 😂
— Mayanti Langer (@Langer_Mayanti)
बता दें कि ऐसे ही फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के मौके पर ट्विटर यूजर्स ने पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को ट्रोल कर दिया था. इस ट्रोलिंग से नाराज विनोद कांबली ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई.
उन्होंने लिखा, 'ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए जो विनोद खन्ना के निधन पर मुझे टैग कर रहे हैं.'
.Shame on you people n who so ever have tweeted about Vinod khanna's death n tagged my name in their tweets.Have some. continue
— VINOD KAMBLI (@vinodkambli349)
एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि विनोद खन्ना शानदार अभिनेता थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.
.A great loss for Indian cinema. A versatile Actor who entertained us thru his movies.Amar Akbar Anthony.May his soul RIP
— VINOD KAMBLI (@vinodkambli349)