11:11PM ईयोन मोर्गन बने मैन ऑफ द मैच
बर्मिंघम टी20 मैच में इंग्लैंड के कप्तान ईयोन मोर्गन को उनकी 71 रन की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.
10:46PM
बर्मिंघम में खेले गए टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 3 रन से हरा दिया है. मैच बेहद रोमांचक रहा और आखिरी गेंद तक जीत किसकी झोली में जाएगी कहा नहीं जा सकता था. भारत को अंतिम दो गेंदों में जीतने के लिए 5 रन चाहिए थे, लेकिन कप्तान धोनी गेंद को सीमा रेखा के पार नहीं पहुंचा पाए और एक रन भी नहीं दौड़े. अंतिम गेंद पर भी वे सिर्फ एक ही रन बना सके, इस तरह से भारत यह मैच हार गया.
10:31PM T20 मैच: भारत का 5वां विकेट गिरा, रन आउट हुए रविंद्र जडेजा
10:24PM T20 मैच: सुरेश रैना 25 रन बनाकर आउट
10:10PM T20 मैच: विराट कोहली अर्धशतक जड़कर आउट
10:01PM T20 मैच: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक
09:57PM T20 मैच: भारत का स्कोर 100 रन के पार
09:50PM T20 मैच: भारत को दूसरा झटका, शिखर धवन आउट
09:34PM T20 मैच: 6 ओवर में भारत के 50 रन पूरे
09:15PM T20 मैच: भारत को लगा पहला झटका, रहाणे आउट
09:10PM मोदी ने नवाज शरीफ को चिट्ठी लिखकर मदद की पेशकश की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लिखी चिट्ठी. उन्होंने बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान के मदद की पेशकश की, इसके अलावा उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट की.
09:02PM मुंबई: गणपति विसर्जन में 47 हजार पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे
मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान सुरक्षा के लिए 47 हजार पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे, जबकि एसआरपीएफ की 10 और बीएसएफ की 2 कंपनियां भी लगाई जाएंगी. इसके अलावा पुलिस 10500 आम लोगों की भी मदद लेगी.
08:50PM
भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे टी20 मैच में मेजबान इंग्लैंड ने भारत के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा है. इंग्लैंड की ओर से ईयोन मोर्गन ने कप्तानी पारी खेलते हुए तेज तर्रार 71 रन बनाए. भारत की ओर से मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने तीन खिलाड़ियों को आउट किया. इस मैच में अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायडू के कैच दर्शनीय रहे.
08:46PM T20 मैच: इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा, मोर्गन 71 रन बनाकर आउट
08:37PM T20 मैच: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने जड़ा अर्धशतक
08:34PM T20 मैच: इंग्लैंड का 5वां विकेट गिरा, बटलर आउट
08:27PM T20 मैच: इंग्लैंड के 100 रन पूरे
08:16PM T20 मैच: इंग्लैंड को लगा चौथा झटका, जो रूट आउट
08:09PM
एलेक्स हेल्स के रूप में इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका, रहाणे ने उन्हें जडेजा की गेंद पर कैच आउट करके पवेलियन की राह दिखाई.
08:04PM इलाहाबाद: आईईआरटी में रैंगिंग करने वाले छात्र दो साल के लिए निष्कासित
इलाहाबाद के आई.ई.आर.टी. में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग के मामले में आज प्रशासन की जांच रिपोर्ट आने के बाद संस्थान के निदेशक ने कारवाई करते हुए 5 सीनियर छात्रों को 2 साल के लिए संस्थान से निष्कासित कर दिया है. इसमें 2 लड़कों के साथ 3 लड़कियां भी शामिल हैं.
07:59PM संविधान में सीक्रेट बैलेट का प्रावधान नहीं: लवली
कांग्रेस नेता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि संविधान में सीक्रेट बैलेट का प्रावधान नहीं, बीजेपी बिना बहुमत के सरकार बनाने की कोशिश कर रही है और ये असवैंधानिक है.
07:56PM श्रीनगर एयरपोर्ट पर कई लोग फंसे
जम्मू एवं कश्मीर में भारी बारिश और बाढ़ के बाद अपने परिचितों को ढूंढ़ने आए कई लोग श्रीनगर एयरपोर्ट पर फंसे.
07:43PM
07:42PM इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा, जेसन रॉय आउट
07:25PM जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में छुट्टियां 16 सितंबर तक बढ़ायी गईं
भारी बारिश और बाढ़ के कारण आयी तबाही के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टियां 16 सितंबर तक बढ़ा दी हैं. इससे पहले छुट्टियां 8 सितंबर तक दी गईं थीं.
07:04PM T20 मैच: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
बर्मिंघम में खेले जा रहे टी20 मैच में मेजबान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारत की ओर से गेंदबाज करण शर्मा अपने टी20 कॅरियर का आगाज करेंगे.
06:50PM नॉर्थ एमसीडी ने पहाड़गंज में पांच सम्पत्तियों को गिराया
नॉर्थ एमसीडी ने रविवार को मेन पहाड़गंज में पांच सम्पत्तियों को गिरा दिया. नॉर्थ एमसीडी का यह अभियान दो और दिन चलता रहेगा.
06:24PM एचपीसीए मामले में कानून अपना काम करेगा: वीरभद्र सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर को एचपीसीए मामले में नोटिस भेजे जाने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कहना है कि कानून अपना काम करेगा.
06:08PM जम्मू-कश्मीर में एनडीआरएफ ने 3931 लोगों को बचाया: डीजी
डीजी एनडीआरएफ ओपी सिंह ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ में फंसे 3931 लोगों को एनडीआरएफ ने बचा लिया है, 13 शव भी बरामद किए गए.
06:04PM श्रीशक्ति एक्सप्रेस में फंसे 491 वैष्णो देवी यात्रियों को बसों से जम्मू भेजा जा रहा है
माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जा रहे 491 लोग जो रामनगर और उधमपुर में श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन में फंसे हुए हैं उन्हें बसों से जम्मू भेजा जा रहा है. सभी यात्रियों के सोमवार तक दिल्ली पहुंच जाने की उम्मीद है.
05:27PM गाजियाबाद के कविनगर इलाके में नाबालिग के साथ रेप
गाजियाबाद के कविनगर इलाके में नाबालिग के साथ रेप. परिजनों ने दी पुलिस को शिकायत, आरोपी हिरासत में
05:23PM बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार शाम रांची जाएंगे
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार शाम रांची जाएंगे
05:18PM तमिलनाडु के नागरकाइल जिले में 15 साल की बच्ची जली हुई अवस्था में मृत पाई गई
तमिलनाडु के नागरकाइल जिले में 15 साल की बच्ची बगीचे में मृत पाई गई. बच्ची को जलाकर मारे जाने की आशंका. पुलिस ने अपहरण का शक जताया. ट्यूशन से वापस नहीं आने पर घरवालों ने तलाश शुरू की थी.
05:05PM उल्टी गिनती शुरू हो गई है, बंगाल की जनता दीदी को आईना दिखाएगीः अमित शाह
उल्टी गिनती शुरू हो गई है, बंगाल की जनता दीदी को आईना दिखाएगीः अमित शाह
04:56PM ममता बनर्जी राज्य में ध्यान दें तो विकास संभव है: अमित शाह
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि ममता बनर्जी देश की राजनीति में ध्यान देने की बजाए पश्चिम बंगाल में आधा समय भी दें तो राज्य का विकास हो जाएगा.
04:50PM बीजेपी नेता देश में दरार पैदा कर रहे हैं: राशिद अल्वी
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि बीजेपी नेता देश में लोगों के दिलों में दरार पैदा कर रहे हैं, प्रधानमंत्री को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए.
04:49PM रेल ट्रैक में दरारों की वजह से कई ट्रेनें रद्द की गई
रेल ट्रैक में दरारों की वजह से कई ट्रेनें रद्द की गई. जम्मू कटरा रेल ट्रैक 10 सितंबर तक बंद हो सकता है.
04:40PM जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
04:39PM बाढ़ प्रभावित इलाकों में जल्द ही 50 नौकाएं उतारी जाएंगीः उमर अब्दुल्ला
बाढ़ प्रभावित इलाकों में जल्द ही 50 नौकाएं उतारी जाएंगीः उमर अब्दुल्ला
04:33PM जम्मू-कश्मीर बाढ़ आपदाः गृह मंत्रालय के कंट्रोल रूम टेलीफोन नंबर जारी
जम्मू-कश्मीर बाढ़ आपदाः गृह मंत्रालय के कंट्रोल रूम टेलीफोन नंबर जारी 23093054, 23092763, 23093564, 23092923, 23092885, 23093566, 23093563.
04:28PM 100 दिनों में काला धन वापस नहीं लाए, तो हमें फांसी दो कहने वाले बीजेपी नेता कहां हैं: महाराष्ट्र CM
100 दिनों में काला धन वापस नहीं लाए, तो हमें फांसी दो कहने वाले बीजेपी नेता कहां हैं: महाराष्ट्र CM
04:03PM बीजेपी ने की दंगा फसाद कराने की पूरी साजिशः मुलायम
मैनपुरी लोकसभा सीट पर आगामी 13 सितम्बर को होने वाले उप चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकती है. सरकार बनने के बाद एक भी काम नहीं हुआ, ना सीमा की सुरक्षा हो पायी ना कुछ और महंगाई और ज्यादा बढ़ गई. बीजेपी की दंगा फसाद कराने की पूरी साजिश है. मुलायम ने कहा कि आजमगढ़ सीट उन्होंने नहीं छोड़ी उन्हें वहां से चुनाव हारने का खतरा लग रहा था, वहां लोगों ने भी कहा था कि अगर सीट छोड़ी तो चुनाव हार जाएंगे.
03:52PM रोहिणी के सेक्टर-9 से एटीएम कैश वैन चोरी
रोहिणी के सेक्टर-9 से एटीएम कैश वैन चोरी, कैश डालते वक्त ड्राइवर ने चाभी गाड़ी में छोड़ दी थी. पुलिस जांच में जुटी
03:33PM जम्मू कश्मीर बाढ़ आपदाः फ्लड कंट्रोल रूम नंबर
जम्मू कश्मीर बाढ़ आपदाः फ्लड कंट्रोल रूम नंबरदिल्ली जम्मू कश्मीर हाउस 011 24611210 और 24611108 श्रीनगर 0194 -2452138 जम्मू 0191-2560401
03:29PM राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार खड़ी हैः मोदी
03:13PM मृतकों के लिए 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलानः PM
जम्मू कश्मीर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'जम्मू कश्मीर में भारी मुसीबत आई है, राहत का काम तेजी से चल रहा है. यहां के हर काम का जायजा लिया. मृतकों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. 5 हजार टेंट लगाने का काम तुरंत होगा. एक लाख कंबल तुरंत देने का आदेश. 1 हजार करोड़ रुपए आज दिए जाएंगे. PoK में फंसे लोगों की मदद के लिए भारत तैयार. जम्मू कश्मीर सरकार को 1100 करोड़ पहले ही दिए जाने की घोषणा हो चुकी है.
03:08PM जम्मू कश्मीर में भारी मुसीबत आई है, राहत का काम तेजी से चल रहा हैः PM
जम्मू कश्मीर में भारी मुसीबत आई है, राहत का काम तेजी से चल रहा हैः PM
02:54PM शाह का बयान बीजेपी कार्यकर्ताओं को उपद्रव के लिए उकसाने वाला हैः शकील अहमद
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का बयान कि अगर यूपी में सांप्रदायिक हिंसा बढ़ती है तो बीजेपी राज्य में सरकार बनाएगी यूपी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को उपद्रव के लिए उकसाने वाला हैः शकील अहमद
02:48PM जम्मू: उधमपुर जिले के पंचरी क्षेत्र में पंजर सद्दाल गांव में लैंड स्लाइड
जम्मू में उधमपुर जिले के पंचरी क्षेत्र में पंजर सद्दाल गांव में लैंड स्लाइड. घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका, सात शव निकाले गए, जबकि 80 के करीब घरों को नुकसान पहुंचा है. जान माल का भारी नुकसान
02:37PM बीसीसीआई ने 24 सितंबर को वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई
बीसीसीआई अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के समर्थक सदस्यों ने रविवार को बैठक कर सुप्रीम कोर्ट के उस निर्णय पर चर्चा की, जिसमें मुद्गल कमिटी को रिपोर्ट पेश करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है. इसके बाद 24 सितंबर को वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाने का फैसला किया गया है.
02:31PM बचाव और राहत कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए श्रीनगर और दिल्ली में कंट्रोल रूम
बाढ़ ग्रस्त जम्मू कश्मीर में बचाव और राहत कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए श्रीनगर और दिल्ली में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगेः गृहमंत्रालय
02:23PM जम्मू में मौसम साफ, धूप खिली
जम्मू में तवी और चेनाव नदी के जलस्तर में कमी.
02:12PM कश्मीर में बाढ़ पर शाहरुख खान का ट्वीट
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने कश्मीर में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए ट्वीट किय़ा है. उन्होंने लिखा.
Hope and Pray the flood situation in Kashmir gets controlled sooner than soon. — Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 7, 2014
02:01PM टोरंटों में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग पर एयर इंडिया ने जारी किया बयान
टोरंटो में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग पर एयर इंडिया ने कहा, 'गंभीर स्थिति जैसी कोई बात नहीं, तकनीकी विभाग इस मामले में अपनी रिपोर्ट देगा'
01:55PM कश्मीर में आई बाढ़ में पीलीभीत के 150 से ज्यादा लोग फंसे
कश्मीर में आई बाढ़ में पीलीभीत के 150 से ज्यादा लोग फंसे
12:50PM केशवपुरम् हत्या मामलाः पुलिस ने घटनास्थल से महिला का विग बरामद किया
केशवपुरम् हत्या मामले में 5 लाख की लूट, पुलिस ने घटनास्थल से महिला का विग बरामद किया. लुटेरों ने खुद को कूरियर ब्वॉय बताया था.
12:08PM बीजेपी संसदीय दल की मंगलवार को बैठक, दिल्ली में सरकार बनाने पर हो सकती है चर्चा
बीजेपी संसदीय दल की मंगलवार को बैठक, दिल्ली में सरकार बनाने पर हो सकती है चर्चा, इसी दिन पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हरियाणा विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर होगी चर्चा
11:52AM दिल्ली में जोड़ तोड़ से सरकार नहीं बनाएंगेः सतीश उपाध्याय
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि दिल्ली की जनता दोबारा चुनाव नहीं चाहती और बीजेपी जोड़ तोड़ से सरकार नहीं बनाएंगी.
11:31AM दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की
दिल्लीः बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सरकार बनाने के मुद्दे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की
11:29AM जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जम्मू: बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
11:27AM एयर इंडिया विमान की टोरंटो में इमरजेंसी लैंडिंग
एयर इंडिया 126 विमान की टोरंटो में इमरजेंसी लैंडिग, विमान पर 300 से ज्यादा यात्रियों के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री भी थे सवार
10:36AM जम्मू: उधमपुर जिले में 6 और लोगों की मौत
मुथल गांव में घर गिरने से हुई मौतें. जिले में बाढ़ की वजह से मरने वालों की तादाद 20 हुई.
10:20AM जम्मू टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरा पीएम मोदी का विमान
10:10AM US Open में जीत पर सानिया मिर्जा को पीएम ने दी बधाई
Congratulations to Sania Mirza for the victory in the US Open Mixed Doubles Finals. We are very proud of the achievement.
— Narendra Modi (@narendramodi)
Good news from US Open continued with Kei Nishikori's exemplary win! My best wishes to this young sportsman for the Final.
— Narendra Modi (@narendramodi)
09:57AM कश्मीर के हालात खराब, जम्मू में सुधार: उमर अब्दुल्ला
सीएम बोले, बाढ़ से सूबे में अब तक 110 लोगों की मौत. केंद्र ने राज्य सरकार को दिया हरसंभव मदद का भरोसा.
To all of you tweeting for help/rescue we are doing our best to reach all ASAP. Please stay in the upper floors & wait for help to come 1/n
— Omar Abdullah (@abdullah_omar)
This is an unprecedented situation & we are doing the best we can under the circumstances. Please don't panic, we will reach you, I promise.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar)
09:36AM आर्मी चीफ भी जा रहे हैं जम्मू-कश्मीर
बाढ़ से पैदा हुए हालात का जायजा लेंगे जनरल दलबीर सिंह सुहाग.
09:18AM कोलकाता: दक्षिणेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुए अमित शाह
बंगाल दौरे पर हैं बीजेपी अध्यक्ष.
09:06AM जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी
सूबे में बाढ़ से पैदा हुए हालात का जायजा लेंगे प्रधानमंत्री.
08:42AM नेपाल: सुनकोशी नदी पर बनाई गई सुनकोशी झील टूटी
बीते जून में भूस्खलन के बाद बनाई गई थी यह कृत्रिम झील.
08:21AM पीएम नरेंद्र मोदी ने दी ओणम की बधाई
Greetings to Malayali friends on Onam. May Onam enhance the spirit of peace, prosperity, brotherhood & truthfulness in our lives.
— Narendra Modi (@narendramodi)
Its wonderful how all sections of Malayali society come together to celebrate Onam, making it a wonderful occasion of national integration.
— Narendra Modi (@narendramodi)
Onam reminds us of the glorious era of King Mahabali & is a day to reaffirm our commitment to create a just, peaceful & prosperous society.
— Narendra Modi (@narendramodi)
08:10AM श्रीनगर: डल लेक में पानी भरने का खतरा
श्रीनगर में घुसा झेलम नदी का पानी, शहर में मच सकती है तबाही.
08:01AM जम्मू-कश्मीर में हवाई सर्वे नहीं करेंगे नरेंद्र मोदी
बाढ़ के हालात पर जम्मू और श्रीनगर में बैठक करेंगे प्रधानमंत्री.
07:49AM झेलम नदी का पानी श्रीनगर में घुसा, शहर में अलर्ट
अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर झेलम नदी. श्रीनगर के कई इलाकों में हजारों लोग फंसे, शहर में अलर्ट जारी. जम्मू-कश्मीर में 6325 गांव बाढ़ की चपेट में, अब तक 11 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.
07:35 AM जम्मू-कश्मीर: बाढ़ से 116 से ज्यादा लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर: बाढ़ से 116 से ज्यादा लोगों की मौत
श्रीनगर के कई इलाकों में हजारों लोग फंसे. जम्मू कश्मीर के 6325 गांव बाढ़ की चपेट में.
07:00 AM भारत इग्लैंड के बीच आज टी-20 मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा एकमात्र टी-20 मैच, भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे शुरू होगा मैच.
06: 40 AM आज कोलकाता में अमित शाह की रैली
मिशन महाराष्ट्र के बाद कोलकाता पहुंचा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, 2016 चुनाव के लिए तैयार करेंगे रोड मैप.
06:15 AM जम्मू-कश्मीर दौरे से लौटे राजनाथ सिंह ने जताई चिंता
जम्मू-कश्मीर का जायजा लेकर लौटे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जताई चिंता,कहा बाढ़ से हालात गंभीर.
05:55 AM आज पीएम जाएंगे जम्मू-कश्मीर
प्रधानमंत्री आज करेंगे कश्मीर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,मोदी करीब साढ़े दस बजे पहुंचेंगे जम्मू.
04:45 AM लड़कियों को लव जेहाद का मतलब सिखाया जाना चाहिए: मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने लव जेहाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लड़कियों को इसका मतलब और वो तरीके बताए जाने चाहिए जिससे वे इसमें फंसने से बचें. मोहन नगर इलाके में स्थित कृष्णा डेंटल कॉलेज में एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि महिलाओं को सशक्तीकरण की दिशा में काम करने की जरूरत है. उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या का मुद्दा भी उठाया.
03:45 AM नई दिल्ली: गड्ढे में डूबने से 13 साल के लड़के की मौत
दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में मेट्रो रेल के निर्माण स्थल पर पानी भरे गड्ढे में गिरने से 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई. लड़के की पहचान कार्तिक के रूप में हुई है. लड़के का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
02:40AM नई दिल्ली: एनसीएमसी ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के हालात की समीक्षा की
कैबिनेट सचिव अजित कुमार सेठ की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने केंद्रीय एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और बचाव के काम में जम्मू-कश्मीर सरकार को हरसंभव मदद मुहैया कराएं. जम्मू-कश्मीर में राहत और बचाव अभियानों का जायजा लेने के लिए हुई एनसीएमसी की एक आपात बैठक के बाद केंद्रीय एजेंसियों को यह निर्देश दिया गया.
01:50 AM बैतूल- रेलवे ट्रैक के बिजली तार टूटने से रेल यातायात बाधित
रेलवे के दोनों ट्रैक के बिजली के तार ( ओएचई ) टूटने से रेल यातायात बाधित हो गया है. भोपाल और होशंगावाद के बीच बरखेड़ा स्टेशन पर ये तार टूटे हैं. दिल्ली -चैन्नई और दिल्ली मुंबई रेलवे मार्ग बाधित , इन ट्रेको पर चलने वाली ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोका गया.
12:10PM चीनी राष्ट्रपति का गुजरात में भी स्वागत करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को गुजरात में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत करेंगे. भारत दौरे पर आ रहे चीनी राष्ट्रपति 17 सितंबर को गुजरात जाएंगे, यहां मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल के साथ पीएम मोदी भी मौजूद होंगे.
12:03AM कश्मीर: बाढ़ में मृतकों की संख्या 116 पहुंची
जम्मू एवं कश्मीर में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या 116 पहुंच गई है. जबकि आर्मी ने 11 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है.
12:01AM बैतूल में रेलवे की बिजली की तारें टूटी, कई गाड़ियां जहां-तहां रुकीं
मध्य प्रदेश के बैतूल में रेलवे के दोनों ट्रैक के बिजली के तार (ओएचई) टूटने से रेल यातायात बाधित हो गया है. भोपाल और होशंगावाद के बीच बरखेड़ा स्टेशन पर तार टूट गए हैं. इसके कारण दिल्ली-चेन्नई और दिल्ली-मुंबई रेलवे मार्ग बाधित हो गया है. इन ट्रेकों पर चलने वाली ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोका गया है.