देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.
11:48 PM जरुरत पड़ने पर GST विधेयक के लिए विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया जाएगा: नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि जब भी केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी विधेयक विधानमंडल से पारित कराने के लिए आयेगा, विधानमंडल की बैठक बुलाकर इसको समर्थन दिया जाएगा.
11:27 PM GST अभी बहुत दूर की बात है: येचुरी
माकपा ने जीएसटी को लेकर बने उत्साह को ज्यादा तवज्जो नहीं देने की कोशिश करते हुए कहा कि कर सुधार की इस व्यवस्था को लागू करने से पहले अभी कई महत्वपूर्ण मुद्दों का निवारण होना जरूरी है.
11:02 PM बुलंदशहर रेप केस: CM अखिलेश यादव ने पीड़ितों को 3 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया
Bulandshahr(UP) gang rape case: CM Akhilesh Yadav announces 3 lakh compensation and a flat each, to both the victims
— ANI UP (@ANINewsUP) August 4, 2016
10:15 PM मुंबईः गिरगांव में गिरी भागीरथी बिल्डिंग, 2 लोग फंसे
09:41 PM अफगानिस्तान में क्रैश हुआ पाकिस्तान का हेलीकॉप्टर
अफगानिस्तान में क्रैश हुआ पाकिस्तान का हेलीकॉप्टर, विमान में सवार लोगों को तालिबान ने बंधक बनाया.
09:37 PM झारखंड: चतरा जिले में बिजली गिरने से एक की मौत, दो घायल
टंडवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव की घटना. 35 साल के यूसुफ अंसारी की मौत.
09:34 PM मध्य प्रदेश: PM मोदी 9 अगस्त को भाबरा रैली में शामिल होंगे
आजादी के सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली मध्य प्रदेश के भाबरा (अलिराजपुर) में 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर आयोजित रैली को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी भाबरा में चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और 'याद करो कुर्बानी' रैली में हिस्सा लेंगे.
09:20 PM यूपी: BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 6,7 अगस्त को झांसी में होगी
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की नवगठित कार्यसमिति की पहली बैठक 6-7 अगस्त को झांसी में होगी.
08:32 PM तमिलनाडु: स्कूल के 800 छात्रों ने दो घंटे तक वेदों का उच्चारण किया
Coimbatore(Tamil Nadu): 800 school students chant Vedas for 2 hours, attempt world record pic.twitter.com/qHYBynI1pS
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
08:15 PM अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पहली भारतीय महिला सदस्य बनीं नीता अंबानी
Nita Ambani elected as an individual member of International Olympic Committee (IOC), she becomes first Indian woman to join IOC
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
07:58 PM सुनंदा पुष्कर मर्डर केस: जांच में FBI की मदद लेगी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस की एसआईटी अमेरिका जा रही है. एफबीआई लैब से हत्या की वजह की जानकारी लेगी.
07:37 PM रियो ओलंपिक खेलों के उदघाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे भारतीय तीरंदाज
भारतीय तीरंदाजों की निगाहें पहले ओलंपिक पदक जीतने पर लगी हैं. इसलिए वे कल रियो ओलंपिक खेलों के उदघाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे. भारतीय तीरंदाजी टीम के मुख्य कोच धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि 'कल हमारा व्यस्त कार्यक्रम है और हम महत्वपूर्ण रैंकिंग राउंड में किसी तरह की ढिलायी नहीं चाहते हैं.
07:19 PM वाराणसी: बाबतपुर हवाईअड्डे से संदिग्ध गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर गुरुवार को एक संदिग्ध पकड़ा गया. खुफिया विभाग की टीम उससे पूछताछ कर रही है.
07:00 PM बिहार: बाढ़ से अब तक 64 की मौत
बिहार में बाढ़ से अब तक 64 लोगों की मौत होने के साथ इससे अब तक 33 लाख आबादी प्रभावित हो गई है.
06:46 PM लखनऊ: खाली कराए जाएंगे 500 से ज्यादा सरकारी घर
लखनऊ में 500 से ज्यादा सरकारी घर खाली कराए जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद घर खाली करने के नोटिस बनाने में जुटा राज्य संपत्ति विभाग. 1 अगस्त के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे सारे घरों को खाली कराने का आदेश दिया था. 2 महीने के भीतर खाली करने का नोटिस.
06:45 PM राज्यसभा में आज की कार्यवाही स्थगित
Rajya Sabha adjourned for the day
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
06:40 PM राजनाथ सिंह ने किसी देश का नाम नहीं लिया: चौधरी निसार
पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार ने बयान देते हुए कहा कि राजनाथ सिंह ने किसी देश का नाम नहीं लिया है. बैठक का माहौल अच्छा रहा.
06:38 PM कांग्रेस ने 107 बार राष्ट्रपति शासन लागू किया था: किरण रिजिजू
107 times Congress invoked article 356( President's rule): Kiren Rijiju,MoS Home speaking in RS as Congress protests pic.twitter.com/XibkuGBC9M
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
06:27 PM राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान दौरे के बाद PM मोदी से की मुलाकात
06:19 PM अरुणाचल में सरकार अस्थिर कराने में गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू का हाथ था: आनंद शर्मा
It is alleged and widely reported that MoS Home Kiren Rijiju was involved in Arunachal Govt crisis: Anand Sharma,Congress in RS
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
05:59 PM यूपी: बागपत में शादी के जश्न में फायरिंग, 1 की मौत
उत्तर प्रदेश के बागपत में शादी के खुशियां मातम में बदलीं. शादी के जश्न में फायरिंग में एक युवती की मौत हो गई. ये हादसा बागपत के हिलवाड़ी गांव में हुआ.
05:47 PM PM मोदी ने बराक ओबामा को दी जन्मदिन की बधाई
Birthday wishes to @POTUS. I pray for his long and healthy life. @BarackObama
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2016
05:37 PM कल संसद में बयान देंगे राजनाथ सिंह
इस्लामाबाद से दिल्ली लौटने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को जमकर जवाब दिया. मैं कल संसद में बयान दूंगा.
I've placed India's stand across in Islamabad. I'll now speak in Parliament: HM Rajnath Singh after arrival in Delhi pic.twitter.com/xYVM56tMFe
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
05:31 PM गुजरात: कल शाम 4 बजे होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
गुजरात में नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए कल शाम 4 बजे अहमदाबाद हेडक्वार्टर में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. बीजेपी नेता नितिन पटेल ने कहा जिसको जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी सभी मिलकर निभाएंगे.
05:22 PM माओवादी नेता 'प्रचंड' ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली
Maoist chief Pushpa Kamal Dahal "Prachanda" sworn-in as Nepal's new Prime Minister.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 4, 2016
05:17 PM दिल्ली की जनता कांग्रेस-बीजेपी से उकता गई है: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हाई कोर्ट के फैसले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि बीजेपी-कांग्रेस ने दिल्ली को चलाया है. दिल्ली की जनता कांग्रेस-बीजेपी से उकता गई है.
05:15 PM बीजेपी-कांग्रेस ने दिल्ली को चलाया है: मनीष सिसोदिया
04:58 PM पाकिस्तान से वापस लौटते ही PM मोदी से मिलने जा रहे हैं राजनाथ सिंह
04:50 PM महाराष्ट्र सरकार ने महाड पुल हादसे में मरने वालों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया
Maharashtra Government announces Rs.10 lakh compensation each for people who died in Mahad bridge collapse incident.
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
04:40 PM मुंबई: मुकुंद नगर में एक लावारिस बैग मिला
A lone bag has been identified in Mukund Nagar, Dharavi (Mumbai); police & bomb squad on the spot examining the bag. pic.twitter.com/r8Pn5gVjT9
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
04:36 PM CM देवेंद्र फड़नवीस मुंबई-गोवा हाइवे पर रिपेयरिंग का काम 25 अगस्त कर पूरा करने के लिए कहा
Maha CM directs National Highways Authority of India to immediately undertake repair work on Mumbai-Goa NH & complete work before 25 Aug '16
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
04:35 PM वेंकैया नायडू ने मीडिया से कहा- थोड़ा सब्र कीजिए, राजनाथ को PAK से लौटने दीजिए
Even before HM is back from Pak, you want to make headline, your headline is not my deadline-Venkaiah Naidu to media pic.twitter.com/GXU8SkPixb
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
04:16 PM दिल्ली: पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत
Delhi: Police constable dies after being run over by train at Patel Chowk metro station. Police probing suicide angle
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
04:10 PM कश्मीर घाटी के कुलगाम में लश्कर आतंकियों की रैली, मंच पर लहराए हथियार
04:06 PM 16.86 अंकों की बढ़त के साथ 27,714.37 पर बंद हुआ सेंसेक्स
Sensex rises 16.86 points to end at 27,714.37
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
03:58 PM पीपली लाइव के सह निर्देशक महमूद फारूकी को रेप मामले में 7 साल की सजा
अमेरिकी शोधार्थी के बलात्कार मामले में अदालत की ओर से दोषी ठहराए गए हिंदी फिल्म ‘पीपली लाइव’ के सह निर्देशक महमूद फारूकी को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई है. अदालत ने मामले में फारूखी को दोषी करार देते हुए उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
03:56 PM बिना मेरी सहमति के जांच कमेटी बनाई गई: नजीब जंग
दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग ने कहा कि बिना मेरी सहमति के जांच कमेटी बनाई गई थी.
03:34 PM प्रचंड ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली
03:26 PM भारत लौट रहे हैं राजनाथ सिंह, एयरपोर्ट रवाना
सार्क समिट में हिस्सा लेने लेने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान से भारत वापस लौट रहे हैं.
03:22 PM कानपुर: पिटाई से पुलिस चौकी में दलित युवक की मौत
परिजनों ने लगाया हाईवे पर जाम, परिजनों का आरोप- हत्या कर चौकी में फांसी पर टांग दिया.
03:13 PM पाकिस्तान ने सार्क समिट में राजनाथ सिंह के भाषण के प्रसारण पर रोक लगाई
03:12 PM दिल्ली एयरपोर्ट पर होने वाली राजनाथ सिंह की प्रेस वार्ता रद्द
03:00 PM बंबई HC से पंकज भुजबल को गिरफ्तारी से 8 अगस्त तक छूट
मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसे पंकज भुजबल को बंबई HC से 8 अगस्त तक गिरफ्तारी से छूट मिल गई है. उनके पति छगन भुजबल पहले से ही जेल में हैं.
02:56 PM सोनिया गांधी को जल्द ही ICU से बाहर लाया जाएगा
उनके कंधे की चोट के लिए इलाज सफलतापूर्वक किया गया है.
02:48 PM मुझ पर साजिश के तहत दर्ज हुआ रेप का केस: BJP नेता हरक सिंह रावत
BJP नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत रेप का केस दर्ज हुआ है.
02:43 PM आतंकियों की निंदा नहीं, कार्रवाई जरूरी: गृह मंत्री
Mere condemnation of terrorism is not enough: Home Minister Rajnath Singh at SAARC Home Ministers' meet in Pakistan
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
02:38 PM अच्छा आतंकवाद, बुरा आतंकवाद नहीं होता: राजनाथ सिंह
There is no good or bad terrorism. Terrorism is terrorism: Home Minister Rajnath Singh at SAARC Home Ministers' meet in Pakistan
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
02:26 PM कानपुर: पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, लोगों ने किया हंगामा
कानपुर के अहिरवा पुलिस स्टेशन में पुलिस की पिटाई से एक युवक की मौत के बाद लोगों ने हंगामा किया है.
02:14 PM बीजेपी के सत्ता में आने से दलित सबसे ज्यादा दुखी हैं: मायावती
02:09 PM राज्यपालों का राजनीतिक औजार के रूप में उपयोग कर रहा है केंद्र: आनंद शर्मा
राज्यसभा में उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार चुनी हुई राज्य सरकारों के अपमान के लिए राज्यपालों का राजनीतिक औजार के रूप में उपयोग कर रही है.
01:56 PM विदेशी पर्यटकों के काफिले पर पश्चिमी अफगानिस्तान में हमला
अज्ञात बंदूकधारियों ने किया हमला. 4 लोग हुए घायल.
01:45 PM प. बंगाल: कलाईकुंडा में वायुसेना का ट्रेनर जेट हादसे का शिकार
विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित.
01:38 PM साफ है कि दिल्ली में कानून का राज होगा अराजकता का नहीं: BJP
सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को 10 दिन विपश्यना पर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि केजरीवाल को संविधान व्यवस्था के 10 दिन के क्रैश कोर्स की जरूरत है.
01:29 PM पहले चरण में शराब की 500 दुकानें बंद की गईं: जयललिता
01:25 PM तमिलनाडु में चरणबद्ध तरीके से शराब पर प्रतिबंध लगाया जाएगा: जयललिता
01:19 PM मुंबई-गोवा हाईवे पर बहे पुल की न्यायिक जांच के आदेश
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई-गोवा हाईवे पर बहे पुल की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं.
01:14 PM पंजाब: AAP कैंपेन कमेटी के चेयरमैन बने भगवंत मान
01:10 PM कांग्रेस दिल्ली का रिजेक्टेड माल यूपी में बिठाएगी: मौर्य
Congress kay neta naara denge yuvaon ka, aur Delhi ka rejected maal UP mein baithaenge (contd): Swami Prasad Maurya pic.twitter.com/RIm3HTvtz7
— ANI UP (@ANINewsUP) August 4, 2016
...to saabit hota hai ki Congress kay paas netaon ka aabhaav hai: Swami Prasad Maurya (31/07/16)
— ANI UP (@ANINewsUP) August 4, 2016
01:03 PM आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा और चुनौती: राजनाथ सिंह
सार्क समिट में राजनाथ सिंह ने कहा कि सार्क क्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने में आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा.
01:00 PM सार्क में बांग्लादेश ने आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाया
बांग्लादेश ने कहा कि आंतकी गुट देश को निशाना बना रहे हैं.
12:56 PM एस्सार फोन टेपिंग मामला: दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए कमेटी बनाई
कमेटी में दो संयुक्त आयुक्त शामिल. कमेटी की अब तक कोई बैठक नहीं हुई. गृह मंत्रालय ने बैठक में जांच पर रिपोर्ट मांगी.
12:40 PM पंजाब विधानसभा चुनाव: AAP ने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
अर्जुन पुरस्कार विजेता सज्जन सिंह चीमा को सुल्तानपुर लोधी से दिया टिकट.
AAP issues first list for 19 candidates for upcoming Punjab elections (2017) pic.twitter.com/XJwat6zpyf
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
12:37 PM बुलंदशहर घटना की सीबीआई जांच के लिए तैयार: अखिलेश यादव
12:35 PM जम्मू: सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
12:30 PM बुलंदशहर की घटना दुखद: अखिलेश यादव
This is very shameful incident, Govt gave strict orders in the matter: UP CM Akhilesh Yadav on Bulandshahr incident pic.twitter.com/Vvr62gLc3c
— ANI UP (@ANINewsUP) August 4, 2016
12:25 PM मोदी सरकार अमेठी-रायबरेली में हो रहे कामों को बंद कर रही है: प्रमोद तिवारी
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने अमेठी में IIIT के बंद करने का मुद्दा राज्य सभा में शून्य काल के दौरान उठाया. उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल से मोदी सरकार अमेठी और रायबरेली में हो रहे कामों को बंद कर रही है.
12:24 PM चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शुरू होंगे सोलर प्रोजेक्ट, रिन्यू कंपनी से करार
12:22 PM GST से टैक्स कम होगा, दाम घटेंगे: जेटली
12:21 PM GST से देश में व्यापार आसान होगा: जेटली
12:17 PM समान टैक्स की दिशा में GST बड़ा कदम: जेटली
12:08 PM शंभू सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के उप लोकायुक्त के रूप में शपथ ली
Governor Ram Naik administered oath of office to Shambhu Singh Yadav as the Uttar Pradesh Deputy Lokayukta. pic.twitter.com/jb0REH75bt
— ANI UP (@ANINewsUP) August 4, 2016
11:51 AM छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले की जेल में एक कैदी की मौत
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की जेल में कैदियों की झड़प के बीच एक कैदी की मौत.
11:43 AM दिल्ली: 3:45 बजे LG प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे
11:33 AM गुजरात: आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण देने से जुड़ा अध्यादेश HC से रद्द
गुजरात सरकार को गुजरात हाईकोर्ट से बडा जटका लगा, पाटीदार आंदोलन के बाद दिए गए आर्थिक तौर पर आरक्षण को हाईकोर्ट ने गैरसंवेधानिक बताया.
11:25 AM सऊदी अरब में फंसे भारतीयों की वापसी में मदद करेगी वहां की सरकार: सुषमा
11:20 AM DDCA और CNG घोटाले पर बनी दिल्ली सरकार की कमेटी अवैध: HC
11:17 AM बिहार: प्रदर्शन के दौरान बीजेपी विधायक महबूब आलम की तबीयत खराब
विधानसभा के मुख्य द्वार पर दलितों पर लाठी चार्ज का विरोध कर रहें विधायक महबूब आलम की तबियत खराब हुई. माले के विधायक है महबूब आलम. बीजेपी ने कल पटना में दलितों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया.
10:59 AM पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ कार्टून सीरीज 'डोरेमोन' पर प्रतिबंध चाहती है
राजनैतिक दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ जापानी कार्टून सीरीज 'डोरेमोन' पर प्रतिबंध चाहती है.
10:53 AM हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ कल SC जाएगी दिल्ली सरकार
केंद्र और दिल्ली सरकार के अधिकारों के मसले पर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ कल सुप्रीम कोर्ट में जाएगी दिल्ली सरकार.
10:49 AM दिल्ली में आर्टिकल 239 जारी रहेगा, जो उसे केंद्र शासित बनाता है: HC
10:46 AM सार्क ने दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय एकीकरण को बढ़ावा दिया: नवाज शरीफ
नवाज शरीफ ने कहा कि कई चुनौतियों के बावजूद, सार्क ने दक्षिण एशिया में अधिक से अधिक क्षेत्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने में सराहनीय योगदान दिया है.
10:40 AM दिल्ली में केंद्र ही करेगा जमीन और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों मे आखिरी फैसला: HC
दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला- केंद्र ही करेगा पुलिस, जमीन और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों मे आखिरी फैसला, केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका.
10:31 AM ISIS के निशाने पर विदेशी नागरिकों के साथ BJP, RSS और VHP के नेता
एनआईए सूत्रों के हवाले से, देश में ISIS के निशाने पर विदेशी नागरिकों के साथ बीजेपी, आरएसएस और वीएचपी के नेता. देश में पकड़े गए ISIS के माड्यूल से हुई पूछताछ में खुलासा.
10:15 AM सार्क देशों के अपने समकक्षों के साथ नवाज शरीफ से मिलने पहुंचे राजनाथ सिंह
10:00 AM राजनाथ सिंह और उनके पाकिस्तानी समकक्ष बीच द्विपक्षीय वार्ता नहीं होगी: गृह सचिव राजीव महर्षि
There will be no bilateral meet b/w HM Rajnath Singh & Pak Interior Min Chaudhry Nisar Ali Khan-Home Secy Mehrishi pic.twitter.com/GJftLqifEG
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
09:32 AM गुजरात: अहमदाबाद पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
Gujarat: BJP President Amit Shah arrives in Ahmedabad. pic.twitter.com/rwEzoJvW5O
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
09:23 AM 108 अंकों की उछाल के साथ सेंसेक्स 27805 पर खुला
108.13 अंकों की उछाल के साथ सेंसेक्स 27805.64 पर खुला. निफ्टी 8574.40 पर.
09:15 AM मुंबई-गोवा ब्रिज हादसा: लापता बस के ड्राइवर का शव बरामद
Mumbai-Goa highway bridge collapse: Body of driver of one of missing buses recovered from Anjarle area in Dapoli. Death toll rises to 3.
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
09:10 AM मेरठ: रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर को अज्ञात लोगों ने घर पर गोली मारी
Retired police inspector shot dead by unidentified gunmen at his residence in Meerut (UP)
— ANI UP (@ANINewsUP) August 4, 2016
08:50 AM ISIS का इंडिया हेड सफी उरमार भारत में नेताओं पर हमले की फिराक में
08:34 AM महाराष्ट्र: औरंगाबाद के कई गांवों में बाढ़ का हाई अलर्ट जारी
Maharashtra: High alert issued in near by villages Vaijapur, Paithan & Gangapur of Aurangabad district pic.twitter.com/6HdXrVqTzc
— ANI (@ANI_news) August 4, 2016
08:18 AM बिहार: पू्र्व सीएम जीतनराम मांझी को माओवादियों की धमकी
मांझी के क्षेत्र हमामगंज में लगाए गए पोस्टर.
08:09 AM पुल को सुरक्षित होने का प्रमाण पत्र मिला तो बह कैसे गया: शिवसेना
सामना में लिखा है कि महाड पुल की घटना के लिए ब्रिटिश प्रशासनिक कार्यक्षमता की प्रशंसा की जाए या हमारी प्रशासनिक उदासीनता के लिए माथा फोड़ लिया जाए.
07:51 AM बैंकों के पास रखे माल्या के गिरवी शेयर को जब्त करेगा ED
ED ने येस बैंक, एचडीएफसी बैंक और वित्तीय संस्थानों से गिरवीं शेयरों का ब्योरा मांगा है, जो जांच एजेंसी के अनुमान के मुताबिक 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के हैं.
07:45 AM NSEL केस में ED ने टॉप ब्रोकर्स को समन जारी किया
07:17 AM सेंट्रल लंदन में चाकू से हमले में एक महिला की मौत, 5 लोग जख्मी
06:39 AM पाकिस्तान में आज सार्क सम्मेलन को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह
गृह मंत्री राजनाथ सिंह सीमा पार आतंकवाद और दाऊद इब्राहिम का उठा मुद्दा सकते हैं
06:12 AM विजय माल्या के किंगफिशर हाउस की नीलामी आज
मुंबई के विले पार्ले इलाके में 17 हजार वर्ग फुट में बने किंगफिशर हाउस का आज फिर 11 बजे से नीलामी होगी.
05:06 AM विधायकों से बातचीत के बाद आज गुजरात के नए सीएम के नाम का होगा ऐलान
आज सुबह 9 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. शाह बीजेपी विधायक दल की मीटिंग
में हिस्सा लेंगे.
04:13 AM दिल्ली: रोहिणी जेल में कैदियों के बीच मारपीट, कई जख्मी
दिल्ली की रोहिणी जेल में कैदियों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें कई कैदी जख्मी हैं, जिन्हे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
02:49 AM बंगलुरु: 12वीं के छात्र ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली
बंगलुरु में एक 12वीं के छात्र ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है, पुलिस छात्र के माता-पिता से पूछताछ में जुटी है.
01:50 AM भारत सरकार ने लीबिया में फंसे भारतीयों से किया संपर्क
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि सरकार ने युद्धग्रस्त लीबिया में फंसे तीन भारतीयों से संपर्क स्थापित किया है. पंजाब के रहने वाले लोग राजधानी त्रिपोली से करीब 900 किलोमीटर की दूरी पर हैं.
12:55 AM दिल्ली से सटे हरियाणा के रेवाड़ी, भिवाड़ी, नूह और पलवल में भारी बारिश की संभावना
दिल्ली से सटे हरियाणा के रेवाड़ी, भिवाड़ी, नूह और पलवल में भारी बारिश की संभावना
12:09 AM GST लागू करने के रोडमैप की आज होगी घोषणा: राजस्व सचिव
12:03 AM GST पर शिवसेना का विरोध, कहा- मुंबई को भिखारी बनाने वाला बिल
शिवसेना ने GST बिल को मुंबई को भिखारी बनाने वाला बिल बताया है.