scorecardresearch
 

03 अक्टूबर 2014: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड जगत में शुक्रवार 3 अक्टूबर 2014 को क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

Advertisement
X

11:30PM केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शनिवार को पटना जाएंगे

11:00PM पटना में भगदड़ की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: नीतीश कुमार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने पटना में भगदड़ की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. उन्होंने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की.

10:41PM पटना भगदड़: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री मांझी से बात की
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पटना भगदड़ के बाद राज्य के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से बात की है.

10:38PM दशहरा पर्व के दौरान नोएडा स्टेडिम में भी मची भगदड़
दशहरा पर्व के दौरान नोएडा स्टेडिम में भी मची भगदड़. इस भगदड़ में 6 लोग घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

10:30PM पटना भगदड़: मुख्यमंत्री मांझी ने मुआवजे की घोषणा की
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पटना में मची भगदड़ में मृतकों के परिजनों के लिए 3 लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50 हजार व घायलों के लिए 20 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की.

Advertisement

10:08PM गृहमंत्रालय ने पटना हादसे पर बिहार सरकार से रिपोर्ट मांगी

09:47PM राष्ट्रपति ने पटना भगदड़ पर अफसोस जताया
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रावण दहन के समय पटना के गांधी मैदान में मची भगदड़ पर अफसोस जताया. उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.

 

09:45PM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में मची भगदड़ पर शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना भगदड़ में मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति की कामना की है. उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना की.

 

09:40PM सुशील कुमार मोदी ने पटना भगदड़ पर दुख जताया
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना भगदड़ पर दुख जताया. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को लोगों की भीड़ का संभालना ही नहीं आता.

09:38PM पटना भगदड़: हेल्पलाइन नंबर (0612-2219810) जारी किया गया

09:36PM केंद्र सरकार और बीजेपी की तरफ से जितना सहयोग होगा, करेंगे: रविशंकर प्रसाद

09:34PM भगदड़ की घटना प्रशासनिक चूक का मामला लगता है: लालू यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि हमारी शुरू से मांग रही है कि गांधी मैदान की घेराबंदी को नीचा किया जाए और प्रवेश व निकास द्वार ज्यादा से ज्यादा संख्या में होने चाहिए. गांधी मैदान भगदड़ की घटना प्रशासनिक चूक का मामला लगता है. दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. हम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बहुत दुःखी और मर्माहत हूं. अस्वस्थ होने के कारण नहीं पहुंचने पर बहुत अफ़सोस है.

Advertisement

09:27PM पटना भगदड़: नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम माझी से पटना में मची भगदड़ पर बात की है. पीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है.

09:25PM सोनिया गांधी ने पटना में मची भगदड़ पर शोक जताया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटना में मची भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि उम्मीद करती हूं कि घायलों का सही तरीके से इलाज होगा.

09:12PM दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए: शकील अहमद
कांग्रेस नेता शकील अहमद का कहना है कि पटना में हुई भगदड़ की जांच सरकार को करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

08:50PM भगदड़ में काफी संख्या में महिलाओं और बच्चों की मौत: DM
पटना के डीएम मनीष वर्मा ने बताया कि इस भगदड़ में काफी संख्या में महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई है.

08:35PM पटना: भगदड़ में 32 लोगों की मौत की पुष्टि
पटना के गांधी मैदान में रावण दहन के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है. बिहार के गृह सचिव ने 32 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है. भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.

Advertisement

08:26PM नोएडा के सेक्टर 21 में रावण दहन के दौरान 4 लोग घायल

08:17PM पाकिस्तान की ओर से आर्निया सेक्टर में भी भारी गोलाबारी
जम्मू एवं कश्मीर के आर्निया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी शुरू हो गई है. पाकिस्तानी रेंजर्स गांववालों पर भी मोर्टार दाग रहे हैं. बीएसएफ के अनुसार वे पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

08:12PM अफवाह के कारण मची पटना में भगदड़
पटना भगदड़ के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी ने अफवाह फैला दी थी कि बिजली की तार मैदान में गिर गई है, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई. भगदड़ में ज्यादा महिलाएं ही घायल हुई हैं.

08:10PM वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कल
वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा शनिवार को की जाएगी. सिलेक्शन कमेटी की बैठक दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. कप्तान और सचिव बेंगलूरु से बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ेंगे.

08:04PM लोनावला में हुई बस दुर्घटना में 4 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

07:59PM पटना में भगदड़ में 20 से ज्यादा लोग घायल
पटना के गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़. भगदड़ में घायल हुए 20 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भगदड़ के बाद लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

Advertisement

07:28PM ग्रेटर नोएडा में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत
ग्रेटर नोएडा के विलासपुर कस्बे में शुक्रवार को आपसी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच लम्बे समय से विवाद था और आज सामना होने पर एक ने दूसरे पर गोली बरसा दी. पुलिस जांच में जुट गई है.

07:08PM लोनावला: राज्य परिवहन निगम की बस खड्ड में गिरी
लोनावला से मुंबई जा रही राज्य परिवहन निगम की एक बस लोनावला के बाहरी इलाके में 70-75 फीट गहरे खड्ड में गिरी. बस में सवारी मौजूद थीं, लेकिन अब तक संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है. बस सतारा से मुंबई आ रही थी, राहत-बचाव कार्य जारी है.

07:04PM दिल्ली: रामलीला मैदान में हुआ रावण दहन

06:38PM रामलीला मैदान में रावण दहन के लिए पहुंचे मनमोहन सिंह

06:36PM रामलीला मैदान में रावण दहन के लिए पहुंचीं सोनिया गांधी

06:30PM कल हरियाणा में रैलियों को संबोधित करेंगे मोदी
कल हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कई रैलियों को संबोधित करेंगे. हरियाणा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पिछले तीन-चार दिनों में कई रैलियां आयोजित कर चुके हैं.

06:20PM दिल्ली: सुभाष मैदान में हुआ रावण दहन

Advertisement

06:17PM सुभाष मैदान में शुरू हुआ रावण दहन कार्यक्रम

08:15PM बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है दशहरा: प्रणब मुखर्जी

05:59PM पुंछ: पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी, 16 वर्षीय लड़की की मौत
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ सेक्टर के सौजेन इलाके में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी शुरू हो गई है. इस गोलाबारी में एक 16 वर्षीय युवती रुखसाना बेगम की मौत हो गई है जबकि 5 अन्य घायल हैं. इस हमले में 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

05:47PM राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने सुभाष मैदान में दीप प्रज्ज्वलित किया
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभाष मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की शुरुआत के तहत दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही राम-लक्ष्मण का तिलक किया. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी राम-लक्ष्मण का तिलक किया.

05:38PM राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सुभाष मैदान पहुंचे

05:35PM पटना के गांधी मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम शुरू हुआ

05:30PM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुभाष मैदान पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रावण दहन के कार्यक्रम के लिए सुभाष मैदान पहुंचे.

05:29PM बीजेपी दूरदर्शन को सांप्रदायिक दर्शन बनाने पर आमादा है: सिंघवी
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वो दूरदर्शन को सांप्रदायिक दर्शन बनाने पर आमादा है.

Advertisement

05:23PM सुभाष मैदान पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रावण दहन कार्यक्रम के लिए पहुंचे सुभाष मैदान.

05:20PM उत्तम नगर में एक व्यक्ति ने अपने भाई का कत्ल किया
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के मोहन गार्डन में एक व्यक्ति ने अपने भाई का कत्ल कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है.

05:07PM रावण दहन के लिए सुभाष मैदान पहुंचेंगे राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री
सुभाष मैदान में रावण दहन के कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन मौजूद रहेंगें.

04:48PM साईं धाम शिरडी में भी दशहरे की धूम

04:32PM पुंछ में पाकिस्तान की ओर से सीज फायर का उल्लंघन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फिर सीज फायर का उल्लंघन

04:21PM दिल्ली में रुट न. 85 की लो फ्लोर बस में लगी आग
दिल्ली के राजेंद्र प्लेस में सिद्धार्थ होटल के पास चलती हुई लो फ्लोर क्लस्टर बस में लगी आग. रुट न. 85 की बस में लगी आग में दर्जनों यात्री बाल-बाल बचे. बस जलकर पूरी तरह से हुई खाक.

03:30PM तिरुपुरः 12वीं क्लास के लड़के पर 3 साल की बच्ची के यौन शोषण का आरोप
तमिलनाडु के तिरुपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 12वीं क्लास के एक लड़के पर तीन साल की बच्ची से यौन शोषण के आरोप लगे हैं. बच्ची ब्लड कैंसर से पीड़ित है. ये घटना 17 सितंबर की है. लड़की का परिवार उत्तर प्रदेश से है. उसके पिता तिरुपुर में कारपेंटर हैं. पुलिस ने फिलहाल आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है. आरोपी लड़का बच्ची के पड़ोस में ही रहता है.

03:00PM रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेने रामलीला मैदान नहीं जाएंगे PM नरेंद्र मोदी
रावण दहन के लिए रामलीला मैदान नहीं जाएंगे मोदी, वहां से नहीं मिला है कोई निमंत्रण. मोदी सिर्फ सुभाष मैदान और लालकिला के रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

02:00PM पीएम अगर रैली करेंगे तो देश का काम कैसे होगा: राज ठाकरे

01:45PM भरोसे लायक नहीं है बीजेपी: राज ठाकरे

01:26PM दिल्ली: सजावटी सामान के गोदाम में भयंकर आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली के खजुरीखास इलाके में सजावटी सामान के गोदाम में आग लगी, लाखों का माल जलकर खाक. दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर.

12:50PM जापान में 5.5 तीव्रता के भूकंप
जापान में शुक्रवार को रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जापान के मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप के झटके पूर्वोत्तर जापान के इवात प्रांत में महसूस किए गए. फिलहाल सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई.

12:00PM प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर महिला कबड्डी टीम को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरिया के इंचियोन में चल रहे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर आज भारतीय महिला कबड्डी टीम को बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने हमें गौरवांवित किया है.

11:21AM गाजियाबाद: अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूद कर महिला ने आत्महत्या की
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एसपीएस अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूद कर एक महिला ने आत्महत्या की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

11:13AM खादी का सामान जरूर खरीदें: नरेंद्र मोदी

11:10AM साथी मित्रों को सफाई के लिए कहें: नरेंद्र मोदी

11:08AM हमें अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है: नरेंद्र मोदी

11:05AM विजयादशमी के दिन अपनी 10 बुराइयों को खत्म करें: मोदी

11:04AM PM के रेडियो कार्यक्रम का नाम, 'मन की बात'

11:01AM रेडियो के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं PM मोदी

10:56AM थोड़ी देर में रेडियो पर देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

10:49AM अगर संघ अपनी कथनी और करनी में समानता लाए तो मुझे संघ से कोई शिकायत नहीं: दिग्विजय सिंह
संघ प्रमुख मोहन भागवत के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कांगेस नेता दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट, कहा, अगर संघ अपनी कथनी और करनी में समानता लाए तो मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं.

 

 

10:38AM एशियन गेम्स: मेन्स कबड्डी में भारत को गोल्ड

09:45AM सुंदर, समृद्ध भारत का निर्माण करना है: मोहन भागवत

09:36AM मोहन भागवत ने चायनीज सामानों का बहिष्कार करने की अपील की

09:20AM अकेले शासन और प्रशासन कुछ नहीं कर सकता: मोहन भागवत

09:10AM सरकार को काम के लिए समय देना होगा: मोहन भागवत

09:03AM सबका सम्मान करो, सबको स्वीकार करो: मोहन भागवत
नागपुर में बोले मोहन भागवत, सबका सम्मान करो, सबको स्वीकार करो.

08:59AM जम्मू-कश्मीर: सेना के साथ एनकाउंटर में 2 आतंकवादी मारे गए
जम्मू कश्मीर के अवंतिपुर में सेना के साथ हुए एनकाउंटर में मारे गए 2 आतंकवादी.

08:55AM PM की अमेरिका यात्रा से देश के लोग उत्साहित: मोहन भागवत

08:49AM देश में नई ऊर्जा का संचार हुआ है: मोहन भागवत

08:47AM नागपुर: स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे हैं RSS प्रमुख मोहन भागवत

08:26AM पटना: कार की टक्कर से 4 लोगों की मौत
पटना के फुलवारी शरीफ के पास बड़ा सड़क हादसा, बेलगाम इंडिका कार ने 8 लोगों को टक्कर मारी, 4 की मौत.

08:14AM नागपुर: दशहरे के मौके पर स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे मोहन भागवत
दशहरे के मौके पर नागपुर के रेशमीबाग मैदान में संघ प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संबधित करेंगे.

07:30AM एशियन गेम्सः भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
एशियन गेम्सः भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल. महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड. फाइनल मुकाबले में ईरान को 31-21 से दी पटखनी.

06:00AM महाराष्ट्र में मोदी की रैलियों का ताबड़तोड़ प्लान
महाराष्ट्र में मोदी की पहली परीक्षा. नासिक, बीड़, औरंगाबाद और कोल्हापुर में 4 से 13 अक्टूबर तक 20 रैलियों का ताबड़तोड़ प्लान.

03:45AM विजय दशमी पर संघ प्रमुख का संबोधन
विजय दशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का होगा सालाना संबोधन. नागपुर के रेशमीबाग मैदान से कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन.

02:20AM आज विजय दशमी की धूम
देश भर में आज विजय दशमी की धूम. सूरत में भव्य महाआरती ने बांधा समां. दशहरे पर आज जलेगा बुराइयों का प्रतीक रावण.

जब छुपते-छुपाते घर से बाहर निकले सैफ-करीना, जेनेलिया-रितेश

अब फैशन डिजायनर बनीं आलिया भट्ट

मैं भाग्य हूं: परोपकार कर पाएं सफलता

12:06AM 4 अक्टूबर से महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करेंगे नरेंद्र मोदी
महाराष्ट्र में भी अच्छे दिन लाकर मानेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी. नासिक. बीड़, औरंगाबाद, कोल्हापुर में  4 से 13 अक्टूबर तक 20 रैलियों का ताबड़तोड़ प्लान.

12:01AM आज रेडियो पर मन की बात करेंगे पीएम मोदी
मोदी राज में रेडियो के भी लौटेंगे अच्छे दिन, आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रधानमंत्री देश से करेगे मन की बात. सभी स्टेशनों पर गूंजेगी आवाज.

Advertisement
Advertisement