देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन...
8:52 PM: फूड सिक्योरिटी बिल पर बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का ट्वीट, क्या समय से पहले चुनाव हो रहे हैं.
6:37 PM: इशरत की मौत से हम बेसहारा हो गए थेः इशरत की बहन.
6:33 PM: बेकसूर थी मेरी बहनः इशरत जहां की बहन.
6:30 PM: गुजरात सरकार और IB को निशाना बना रही है CBI: BJP.
6:23 PM: इशरत जहां एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा के नेता नरेश अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस-बीजेपी ने मिलकर बचाया बड़ी मछली को.
6:16 PM: खाद्य सुरक्षा बिल पर अध्यादेश को मंजूरी. कैबिनेट ने दी मंजूरी.
6:14 PM: बीजेपी प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने कहा, चार्जशीट से हैरानी हुई है. उन्होंने कहा, गुजरात पुलिस ने केंद्र को दी थी जानकारी. उन्होंने साथ ही कहा, लश्कर से संबंध पर सीबीआई नहीं बोली.
6:11 PM: इशरत जहां केसः सीबीआई के पास हैं 20-25 गवाह.
6:07 PM: अगली चार्जशीट में असली साजिशकर्ता का नाम होने की उम्मीदः शिवानंद तिवारी, जेडीयू नेता.
6:01 PM: गुजरात में सब जानते हैं कि यह फर्जी एनकाउंटर थाः मधुसुदन मिस्त्री.
5:40 PM: गुजरात सरकार-IB की मिलीभगत से एनकाउंटरः सीबीआई.
5:37 PM: इशरत एनकाउंटर को लेकर मोदी सरकार के मिथ्या प्रचार का पर्दाफाश हो गया हैः वृंदा करात.
5:35 PM: हत्या, साजिश और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप. चार्जशीट में इन लोगों के नाम हैं:
गीरीश सिंघल- एसपी, डी जी वंजारा, नरेंद्र अमीन, जे.जी परमार, अनाजु चौधरी, पी.पी पांडे, तरुन बारोट, मोहन कलासवा (मौत हो चुकी है).
5:31 PM: मोदी के राज में हुए हैं कई फर्जी एनकाउंटरः कांग्रेस.
5:25 PM: इशरत जहां केसः आगे क्या करना है, कोर्ट तय करेगीः कांग्रेस.
5:18 PM: इशरत जहां एनकाउंटर केसः चार्जशीट में किसी नेता का नाम नहीं. अमित शाह का नाम भी चार्जशीट में शामिल नहीं. अहमदाबाद स्पेशल कोर्ट में दायर की गई चार्जशीट. पूर्व डीजी वंजारा समेत 7 आरोपियों का नाम चार्जशीट.
5:15 PM: फर्जी था इशरत जहां का एनकाउंटरः सीबीआई. पूरी चार्जशीट के लिए सीबीआई ने 2-3 दिन का समय मांगा. सीबीआई ने और जांच की जरूरत बताई है.
5:02 PM: इशरत जहां केस में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट.
4:52 PM: इशरत जहां केस में चार्जशीट थोड़ी देर में. सीबीआई अधिकारी पहुंचे कोर्ट. ट्रायल कोर्ट में सीबीआई दाखिल करेगी चार्जशीट.
4:41 PM: उत्तराखंड तबाही पर BJP ने नहीं की कोई राजनीतिः राजनाथ सिंह.
4:36 PM: इशरत जहां एनकाउंटर केस पर बोले राजनाथ सिंह. कहा, सरकार जिसे चाहे फंसा दे.
यूपीए हर मोर्चे पर बुरी तरह फेल हुई हैः राजनाथ सिंह.
गठबंधन टूटने की कल्पना नहीं की थीः राजनाथ सिंह.
सर्वेक्षण कह रहे हैं कि मोदी सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं: राजनाथ सिंह.
3:15 PM: मुंबई: इनकम टैक्स विभाग का गोपीनाथ मुंडे को नोटिस, चुनाव में खर्च पर दिए गए बयान पर नोटिस.
3:13 PM: मुंबईः गोपीनाथ मुंडे को इनकम टैक्स विभाग का नोटिस. चुनाव में खर्च पर दिए बयान को लेकर नोटिस.
2:15 PM: बीजेपी नितिन गडकरी को दिल्ली का चुनावी प्रभारी बना सकती है. सूत्रों के हवाले से खबर. राजनाथ सिंह ने गडकरी को दिल्ली सहित दो राज्यों का चुनाव प्रभारी बनाने की सिफारिश की.
1:16 PM: 3 सदस्यीय कमेटी करेगी सीबीआई निदेशक का चुनाव. इस कमेटी में मुख्य न्यायाधीश, पीएम और नेता विपक्ष होंगे सदस्य.
1:15 PM: सीबीआई की स्वायत्तता पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार का हलफनामा
1:01 PM: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार अब मजबूत नहीं, मजबूर नेता
12:40 PM: मुंबईः एक्सचेंज बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पाया गया
11:46 AM: मुंबई के एक्सचेंज बिल्डिंग में आग. पूरी इमारत खाली कराई गई. तेज हवा के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कत. दमकल में तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद. बिल्डिंग में कई सरकारी दफ्तर.
11:35 AM: मुंबईः एक्सचेंज बिल्डिंग में लगी आग. बलार्ड इलाके में है एक्सचेंज बिल्डिंग. इस बिल्डिंग में कई सरकारी दफ्तर हैं.
11:06 AM: कांग्रेस के बड़े नेताओं की सोनिया से मुलाकात, शकील अहमद, बीके हरिप्रसाद, एके एंटनी एंटनी की मुलाकात, झारखंड सरकार गठन पर नेताओं की बैठक, हेमंत सोरेन होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, 10 जुलाई तक सरकार का गठन किया जाएगा, जेएमएम-कांग्रेस मिलकर बनाएंगे सरकार.
10:52 AM: इशरत जहां मुठभेड़ः शाम 4 बजे तक सीबीआई दाखिल करेगी चार्जशीट. सूत्रों के हवाले से खबर
10:45 AM: मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी नार्कोटिक्स विभाग ने 80 किलोग्राम चरस जब्त किया. पवई इलाके से तीन लोग गिरफ्तार. जब्त किए गए ड्रग्स की कीमत 1 करोड़ रुपये.
10:15 AM: पंजाबः पंचायत चुनाव के चलते दो गुटों में मुठभेड़. झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल.
10:10 AM: आज कनॉट पैलेस में निर्माण कार्य का जायजा नहीं लेंगी मुख्यमंत्री शीला दीक्षित
09:50 AM: संजय दत्त से मुलाकात करने के लिए पुणे जा रही है मान्यता दत्त.
09:45 AM: इशरत जहां मुठभेड़ फर्जी थाः कमल फारुकी
09:44 AM: बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही कांग्रेसः सपा
09:43 AM: खाद्य सुरक्षा बिल कांग्रेस का चुनावी स्टंटः सपा
09:42 AM: सपा नेता कमल फारुकी ने कहा, खाद्य सुरक्षा बिल पर संसद में चर्चा हो
09:30 AM: झारखंड नक्सली हमले में एसपी की मौत का मामला. SP अमरजीत के परिवार वालों का आरोप, खुफिया एजेंसी मौत के लिए जिम्मेदार
06:49 AM: दिल्ली में शराब माफिया के घर रेड करने गई पुलिस टीम पर हमला, पत्थरबाजी में तीन पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने की जवाबी फायरिंग
06:00 AM: संजय दत्त की फिल्म पुलिसगीरी देखकर छलके मान्यता के आंसू, रिलीज से पहले मुन्नाभाई की पत्नी और बच्चों के लिए हुई स्पेशल स्क्रीनिंग
03:49 AM: ट्राई सिरीज में लगातार भारत की दूसरी हार, 161 रनों से हारा भारत
03:42 AM: 187 रनों पर सिमटी भारतीय टीम, श्रीलंका 161 रनों से जीता
03:12 AM: भारत के लिए जीत की राह मुश्किल, 8 विकेट गिरे
03:00 AM: भारत का टॉप ऑर्डर गड़बड़ाया, 349 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की खराब शुरुआत, 147 रन के स्कोर तक आधी टीम पैवेलियन लौटी