scorecardresearch
 

27 नवंबर 2015: दिनभर की सभी बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

Advertisement
X

10:55 PM दिल्ली में शराब पर प्रतिबंध लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं: सिसोदिया
दिल्ली सरकार ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस समय शराब पर प्रतिबंध लगाने का उसका कोई प्रस्ताव नहीं है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने दिल्ली विधानसभा में कहा, ‘इस समय दिल्ली में शराब पर प्रतिबंध लगाने का हमारा कोई प्रस्ताव नहीं है.’

10:30 PM GST बिल पर सहमति बनी, इसी सत्र में पास हो सकता है: सूत्र
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी और सोनिया गांधी की GST पर चर्चा के बाद इस पर सहमति बन गई है और इसी सत्र में इसके पास होने की संभावना है.

10:10 PM नाइजीरिया में आत्मघाती हमला, 21 की मौत
नाइजीरिया में धार्मिक मार्च में आत्मघाती हमलावरों ने हमला कर दिया. इस हमले में 21 लोगों के मारे जाने की खबर है.

10:05 PM नोएडा: सेक्टर-14 में ट्रक-कार की टक्कर में एक शख्स की मौत

Advertisement

10:01 PM पेरिस हमलों के सिलसिले में बेल्जियम में छठा व्यक्ति आरोपित: अभियोजन
बेल्जियम के एक न्यायाधीश ने पेरिस हमलों के सिलसिले में छठे व्यक्ति को आतंकी अपराधों में आरोपित किया. संघीय अभियोजक ने एक बयान में कहा, ‘कल एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए ब्रसेल्स में गिरफ्तार किया गया था.

09:40 PM नोएडा: ट्रक-कार की टक्कर में 2 घायल

09:30 PM हॉकी: अर्जेन्टीना से 0-3 से हारा भारत

भारतीय टीम को लचर प्रदर्शन के बाद आज यहां खचाखच भरे सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में हॉकी विश्व लीग (एचडब्ल्यूएफ) फाइनल्स के अपने पहले मैच में अर्जेन्टीना के खिलाफ 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा.

 

09:10 PM मुंबई: मेट्रो का किराया 5 रुपये बढ़ेगा
एक दिसंबर से मेट्रो किराया 5 रुपये बढ़ाएगी. कंपनी ने यहां एक बयान में कहा, एमएमओपीएल ने किराये में हल्की वृद्धि कर रही है. बढ़ा हुआ किराया एक दिसंबर से प्रभाव में आएगा.

09:00 PM राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कहा- आमिर भारत के सपूत हैं
फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कहा है असहिष्णुता पर अपनी टिप्पणी को लेकर विवाद में आए सुपरस्टार आमिर खान माटी के असली लाल हैं. उन्हें कुछ भी साबित नहीं करना है.

08:55 PM मुंबई: डॉ. लाल पैथलैब्स का आईपीओ जल्द
प्रमुख डायग्नोस्टिक श्रृंखला डॉ. लाल पैथलैब्स जल्द अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाएगी. कंपनी को आईपीओ लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल चुकी है.

Advertisement

08:42 PM बंगाल में 30 दिसंबर को अंबेडकर दिवस मनाया जाएगा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज ऐलान किया कि बीआर अंबेडकर की 125वीं जयंती 30 दिसंबर को राज्य में हर ब्लॉक में मनाई जाएगी. ममता ने कहा कि वह खुद उस दिन निजी तौर पर यहां के नेताजी इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.

08:29 PM कांग्रेस की तीसरी मांग, GST काउंसिल में राज्यों का मत प्रतिशत बढ़ाने पर सरकार राजी नहीं

08:26 PM संसद की कार्यवाही पर बात हुई: अरुण जेटली

08:20 PM GST पर कांग्रेस की तीन मांगों में दो पर सहमति बनने के आसार

08:10 PM GST बिल पर PM मोदी, मनमोहन-सोनिया की बात हुई
PM आवास पर 45 मिनट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से GST बिल पर बात हुई. बैठक में जेटली और वेंकैया नायडु भी मौजूद थे.

08:06 PM नाइजीरिया में आत्मघाती हमला

 

07:52 PM फ्रांस ने पेरिस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
फ्रांस ने दो सप्ताह पहले आतंकवादी हमले में मारे गए 130 लोगों के नामों को पढ़ते हुए आज उन्हें श्रद्धांजलि दी. आतंकवादियों के हाथों मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए इनवैलिड्स राष्ट्रीय स्मारक के प्रांगण में बड़ी तादाद में लोग जुटे.

Advertisement

07:44 PM मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

 

07:30 PM दिल्ली: नार्थ एमसीडी देगी 3 महीने की पेंशन
दिल्ली में नार्थ एमसीडी पेंशन जारी करेगी. साल 2014 की जुलाई, अगस्त, सितम्बर की पेंशन नार्थ एमसीडी देगी. इसके बाद की पेंशन दिल्ली सरकार देगी. 2014 की तीन महीने की पेंशन के बाद सरकार को हैंडओवर होगी पेंशन.

07:10 PM पीएम आवास पहुंचे मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ चाय पर चर्चा के लिए उनके आवास पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पहुंचे गए.

07:03 PM वित्‍त मंत्री अरुण जेटली और वेंकैया नायडू 7RCR पहुंचे
वित्‍त मंत्री अरुण जेटली और वेंकैया नायडू 7RCR पहुंचे. यहीं पर आज पीएम की सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के साथ चाय पर चर्चा होनी है.

06:41 PM एसटीएफ ने मेरठ में आईएसआई के एजेंट को दबोचा
एसटीएफ उत्तर प्रदेश ने भारतीय सेना की जासूसी कर महत्वपूर्ण सूचनाएं आईएसआई को उपलब्ध कराने वाले पाकिस्तानी नागरिक मोहम्‍मद एजाज उर्फ मोहम्‍मद कलाम पुत्र मोहम्‍मद इश्हाक निवासी तरामडी चैक, इरफानाबाद, इस्लामाबाद को गिरफ्तार किया है.

06:36 PM मंत्री बोले, 'गेट आउट', महिला पुलिस अफसर ने कहा, 'नहीं जाऊंगी'
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज शुक्रवार को फतेहाबाद में बैठक में एक वरिष्ठ महिला पुलिस अफसर पर चिल्ला पड़े. उन्होंने अफसर से कहा 'गेट आउट'. पुलिस अफसर ने बैठक से बाहर जाने से मना कर दिया और खुद विज को झुंझला कर बैठक से जाना पड़ा.

Advertisement

06:12 PM आइडिया ऑफ इंडिया...सर्व पंथ सद्भाव: मोदी
आइडिया ऑफ इंडिया...सर्व पंथ सद्भाव: मोदी

06:07 PM आइडिया ऑफ इंडिया... जनसेवा ही प्रभुसेवा: मोदी
आइडिया ऑफ इंडिया... जनसेवा ही प्रभुसेवा: मोदी

06:02 PM हम जल्‍द बोनस एक्‍ट लाएंगे: पीएम मोदी
लोकसभा में संविधान पर चर्चा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा रास्‍त सहमति का होना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्‍यों पर लोग ध्‍यान दें. उन्‍होंने कहा कि संविधान बदलना आत्‍महत्‍या करने जैसा है. उन्‍ळोंने कहा कि हम जल्‍द बोनस एक्‍ट लाएंगे.

05:57 PM संविधान बदलना आत्‍महत्‍या करने जैसा है: पीएम मोदी
लोकसभा में संविधान पर चर्चा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा रास्‍त सहमति का होना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्‍यों पर लोग ध्‍यान दें. उन्‍होंने कहा कि संविधान बदलना आत्‍महत्‍या करने जैसा है.

05:41 PM हमारा रास्‍ता सहमति का होना चाहिए: पीएम मोदी
लोकसभा में संविधान पर चर्चा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा रास्‍त सहमति का होना चाहिए.

05:30 PM ...लेकिन संविधान में कभी बदले का भाव नहीं दिखा: पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि संविधान में हम सबको बांधने की ताकत है. उन्‍होंने कहा कि 26 जनवरी की ताकत 26 नवंबर पर निहित है. उन्‍होंने कहा कि बाबा साहब ने जीवनभर यातनाएं झेली लेकिन संविधान में कभी बदले का भाव नहीं नजर आया.  

Advertisement

05:17 PM सब सरकारों और सबकी तपस्‍या से ये देश आगे बढ़ा है: पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि संविधान में हम सबको बांधने की ताकत है. उन्‍होंने कहा कि 26 जनवरी की ताकत 26 नवंबर पर निहित है. उन्‍होंने कहा कि सब सरकारों और सबकी तपस्‍या से ये देश आगे बढ़ा है.

05:12 PM 26 जनवरी की ताकत 26 नवंबर पर निहित: पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि संविधान में हम सबको बांधने की ताकत है. उन्‍होंने कहा कि 26 जनवरी की ताकत 26 नवंबर पर निहित है.

05:10 PM संविधान में हम सबको बांधने की ताकत है: पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि संविधान में हम सबको बांधने की ताकत है.

04:51 PM बस थोड़ी देर में लोकसभा में बोलेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
बस थोड़ी देर में लोकसभा में बोलेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

04:38 PM आज देश की विविधता को खतरा है: ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में कहा कि आज देश की विविधता को खतरा है. उन्‍होंने कहा कि सेकुलरिज्‍म से बीजेपी को खतरा है, हमें नहीं.

04:28 PM महाराष्ट्र और कर्नाटक में कल फ्री में दिखाई जाएगी मलाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री
पाकिस्तानी कार्यकर्ता और सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफ जई के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री को कल महाराष्ट्र के नौ और कर्नाटक के एक जिले समेत 10 स्थानों पर मुफ्त में दिखाया जाएगा. निर्देशक डेविस गुगेनहीम द्वारा निर्देशित इस 87 मिनट की डॉक्यूमेंट्री का नाम ही नेम्ड मी मलाला है.

Advertisement

04:26 PM साइना, श्रीकांत ने दुबई विश्व सुपर सीरीज फाइनल्स में जगह बनाई
भारतीय शटलर साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने लगातार दूसरी बार नौ दिसंबर से दुबई में होने वाले प्रतिष्ठित बीडब्ल्यूएफ विश्व सुपरसीरीज फाइनल्स में अपनी सीट पक्की की.

04:20 PM भारत सबसे ज्यादा सहिष्णु समाज है: महबूबा मुफ्ती

 

04:12 PM कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष
कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष

 

04:06 PM पेरिस हमलों के जिम्मेदार आतंकियों को नहीं बख्शेंगे: फ्रांसीसी राष्ट्रपति

 

04:02 PM ओपी शर्मा की सदस्यता खत्म की जाए: अलका लाम्बा

03:55 PM नागपुर टेस्ट: अश्विन को मैन ऑफ द मैच मिला
नागपुर टेस्ट: अश्विन को मैन ऑफ द मैच मिला.

03:40 PM अमेरिकी नागरिक यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार
एक अमेरिकी नागरिक एक 12 साल के नाबालिग लड़के के यौन उत्पीड़न के आरोप में कोलकाता में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी व्यक्ति को आज दोपहर कोलकाता में फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया गया.

03:31 PM आर. अश्विन ने द. अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 12 विकेट झटके

03:26 PM टीम इंडिया ने 124 रन से नागपुर टेस्‍ट जीता
 टीम इंडिया ने 124 रन से नागपुर टेस्‍ट जीता. 4 मैचों की सीरीज में इंडिया को 2-0 से बढ़त.

03:20 PM नागपुर टेस्‍ट: दक्षिण अफ्रीका के नौ विकेट गिरे
नागपुर टेस्‍ट: दक्षिण अफ्रीका के नौ विकेट गिरे

03:18 PM दिल्‍ली: पंकज पुष्‍कर सदन से निलंबित
आप विधायक पंकज पुष्‍कर दो दिन के लिए विधानसभा से निलंबित.

03:12 PM पीओके पर फारुख अब्‍दुल्‍ला का बयान असंवैधानिक: निर्मल सिंह
जम्‍मू कश्‍मीर के डिप्‍टी सीएम निर्मल सिंह ने कहा कि पीओके पर फारुख अब्‍दुल्‍ला का बयान असंवैधानिक है.

03:07 PM पीओके भारत का हिस्‍सा नहीं: फारुख अब्‍दुल्‍ला
फारुख अब्‍दुल्‍ला ने कहा कि पीओके भारत का हिस्‍सा नहीं है. उन्‍होंने कहा कि पीओके को भारत में जोड़ना संभव नहीं.

03:01 PM नागपुर टेस्‍ट: दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा
नागपुर टेस्‍ट: दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा. डेन विलास आउट.

02:57 PM नागपुर टेस्‍ट: दक्षिण अफ्रीका सातवां विकेट गिरा
नागपुर टेस्‍ट: दक्षिण अफ्रीका सातवां विकेट गिरा

02:45 PM आज का हिंदुस्‍तानी विकास चाहता है: महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने लोकसभा में कहा कि आज की हिंदुस्‍तानी विकास चाहता है. उसे कम्‍यूनलिज्‍म के बजाए करप्‍शन पसंद है. क्‍योंकि कम्‍यूनलिज्‍म से टेंशन पैदा होती है.

02:35 PM भारत में अपने बैंक बंद कर देगा एचएसबीसी
भारत में अपने बैंक बंद कर देगा एचएसबीसी. यह जानकारी एक प्रवक्‍ता ने दी.   

02:23 PM कुपवाड़ा एनकाउंटर में एक आतंकी की मौत
जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में अभी अभी एक आतंकवादी की मौत हो गई है.

02:00 PM दिल्‍ली सीएम केजरीवाल के घर के बाहर भाजपाइयों का प्रदर्शन
दिल्‍ली सीएम केजरीवाल के घर के बाहर भाजपाइयों का प्रदर्शन. अकाली दल ने भी लंगर लगाकर केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया.

01:51 PM सोशलिज्‍म और सेक्‍युलरिज्‍म से डर गई है बीजेपी: तेजस्‍वी यादव

 

01:48 PM नागपुर टेस्‍ट: दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा
नागपुर टेस्‍ट: दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा. अमला 39 रन बनाकर आउट.

01:07 PM राज्‍यसभा की कार्यवाही 2:30 तक के लिए स्‍थगित
राज्‍यसभा की कार्यवाही 2:30 तक के लिए स्‍थगित

01:00 PM फलों से लदा हुआ पेड़ झुका होना चाहिए: आजाद
नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने राज्‍यसभा में कहा कि फलों से लदा हुआ पेड़ झुका होना चाहिए न कि आसमान की तरफ उठा हुआ होना चाहिए.

12:33 PM डिवाइड एंड रूल की पॉलिसी पर चल रही है बीजेपी: गुलाम नबी
नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने राज्‍यसभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी डिवाइड एंड रूल की पॉलिसी पर चल रही है.

12:21 PM वेंकैया नायडू लोकसभा में बोले- मैं भारतीय हूं
वेंकैया नायडू लोकसभा में बोले- मैं भारतीय हूं

12:14 PM राज्‍यसभा में सचिन तेंदुलकर

 

12:06 PM जनता के दबाव में पीएम मोदी ने सोनिया, मनमोहन को दिया न्‍यौता: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पीएम मोदी की ओर से सोनिया और मनमोहन सिंह को चाय पर चर्चा का न्‍यौता देने पर कहा कि ऐसा उन्‍होंने जनता के दबाव पर किया है.

12:00 PM दुर्भाग्‍य है कि कुछ लोग IS से खुश हैं, RSS से दुखी हैं: नायडू
वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि इस देश का दुर्भाग्‍य है कि कुछ लोग IS से खुश हैं, RSS से दुखी हैं.

11:51 AM इस देश का दुर्भाग्‍य है कि यहां लोग जाति के नाम पर गुमराह होते हैं: नायडू
वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि इस देश का दुर्भाग्‍य है कि यहां लोग जाति के नाम पर गुमराह होते हैं.

11:50 AM निर्भया कांड हम सबके लिए शर्मनाक: वेंकैया नायडू
लोकसभा में शुक्रवार को वेंकैया नायडू ने कहा कि देश की राजधानी में हुआ निर्भया कांड हम सबके लिए शर्मनाक है.

11:34 AM पहले संघीय ढांचे के महत्‍व को समझा नहीं गया: जेटली
राज्‍य सभा में वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि पहले संघीय ढांचे के महत्‍व को समझा नहीं गया.

11:29 AM देश ने आपातकाल की कीमतें चुकाई हैं: जेटली
राज्‍य सभा में वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि देश ने आपातकाल की कीमतें चुकाई हैं.

11:26 AM राज्‍यसभा में जेटली बोले- आज हम सबसे ज्‍यादा सेफ
राज्‍य सभा में वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि आज हम सबसे ज्‍यादा सेफ हैं.

11:24 AM इमरजेंसी की बातें क्‍यों भूल गई कांग्रेस: जेटली
इमरजेंसी की बातें क्‍यों भूल गई कांग्रेस: जेटली

11:22 AM सबसे बड़ा अधिकर, जीने का अधिकार है: जेटली
राज्‍य सभा में वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि सबसे बड़ा अधिकर, जीने का अधिकार है.

11:19 AM पूर्व पीएम इंदिरा, राजीव गांधी पर टिप्‍पणी करने पर थावरचंद गहलोत ने मांगी माफी
पूर्व पीएम इंदिरा, राजीव गांधी पर टिप्‍पणी करने पर थावरचंद गहलोत ने मांगी माफी. लोकसभा में उन्‍होंने कहा कि मेरा मकसद किसी की भावना को अाहत करना नहीं है.

11:14 AM लोकतंत्र के दायरे में अंबेडकर ने देश को रास्‍ता दिखाया: जेटली
लोकतंत्र के दायरे में अंबेडकर ने देश को रास्‍ता दिखाया: जेटली

11:11 AM अपमान के बाद भी बाबा साहब ने हिम्‍मत नहीं हारी: जेटली
वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने राज्‍यसभा में कहा कि अपमान के बाद भी बाबा साहब ने हिम्‍मत नहीं हारी.

11:05 AM लोकसभा, राज्‍यसभा की कार्यवाही शुरू
लोकसभा, राज्‍यसभा की कार्यवाही शुरू

11:00 AM बांग्‍लादेश में शिया मस्जिद में हमले की जिम्‍मेदारी IS ने ली
बांग्‍लादेश में शिया मस्जिद में हमले की जिम्‍मेदारी IS ने ली

10:58 AM कुपवाड़ा में सेना की आतंकियों से मुठभेड़ जारी
कुपवाड़ा में सेना की आतंकियों से मुठभेड़ जारी

10:53 AM संसद को ठीक से चलाना सबकी जिम्‍मेदारी है: वेंकैया नायडू
संसद को ठीक से चलाना सबकी जिम्‍मेदारी है: वेंकैया नायडू

10:47 AM संसद में केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे हैं पीएम मोदी
संसद में केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे हैं पीएम मोदी

10:33 AM हिमाचल के CM वीरभद्र सिंह को ED ने भेजा समन
हिमाचल के CM वीरभद्र सिंह को ED ने समन भेजा है.

10:18 AM राजस्थान: MNC में जॉब करने वाली लड़की की लाश कुएं में मिली
राजस्थान के चुरु जिले में एक लड़की की लाश कुएं में मिली. वह लखनऊ की रहने वाली थी और गुड़गांव में नौकरी करती थी.

10:08 AM PM मोदी ने GST पर बातचीत के लिए सोनिया और मनमोहन सिंह को भेजा न्योता
PM नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह को बातचीत के लिए बुलाया.

09:48 AM कांग्रेस में 14 जनवरी के बाद बड़े बदलाव के संकेत
राहुल गांधी को कमान सौंपने पर चर्चा पहले से है. कांग्रेस में 14 जनवरी के बाद बड़े बदलाव के संकेत.

09:11 AM राजस्थान: छात्रों की बढ़ती आत्महत्याओं को लेकर राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट
कोटा में कोचिंग स्टूडेंटस की बढ़ती आत्महत्याओं को लेकर राज्यपाल ने रिपोर्ट मांगी. सुसाइड करने की वजह तलाशने के लिए कोटा के वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी को 25 बिन्दुओं पर सर्वे कर रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी सौंपी.

08:36 AM असहिष्णुता विवाद: बंगलुरू लिटरेचर फेस्टिवल का दो लेखकों ने किया बहिष्कार
असहिष्णुता के खिलाफ बंगलुरू लिटरेचर फेस्टिवल का दो लेखकों ने किया बहिष्कार.  इसका आयोजन 5-6 दिसंबर को होना है.

08:08 AM सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में 83,000 से अधिक मामले निपटाए: चीफ जस्टिस
सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में 83,000 से अधिक मामले निपटाए: चीफ जस्टिस

07:12 AM दिल्ली: कैश वैन से साढ़े 22 करोड़ की लूट करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार
कैश वैन से साढ़े 22 करोड़ की लूट करने वाला ड्राइवर दिल्ली के ओखला से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी से लूट की रकम भी बरामद.

06:30 AM लड़ाकू विमान गिराने का तुर्की से आर्थिक बदला लेना चाहता है रूस
रूस ने गुरुवार को तुर्की के खिलाफ आर्थिक जवाबी कार्रवाई की धमकी दी. तुर्की ने रूस के लड़ाकू विमान को अपनी सीमा का उल्लंघन बोलकर गिरा दिया था. जिसमें एक रूसी पायलट की हत्या हुई थी, जबकि एक घायल हुआ था.

05:55 AM इस्लामिक स्टेट सीरिया के खिलाफ मिलकर लड़ने पर ओलांद और पुतिन ने जताई सहमति
इस्लामिक स्टेट सीरिया के खिलाफ मिलकर लड़ने पर फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद और रुस के राष्ट्रपति ब्लामिदीर पुतिन ने जताई सहमति.

05:08 AM पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छोटी बहिन कमला दीक्षित का आगरा में निधन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छोटी बहिन कमला दीक्षित का आगरा में गुरुवार रात को 11 बजकर 55 मिनट पर निधन हो गया. वो 87 वर्ष की थीं.

04:48 AM पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के अडिशनल सेसन जज का दो बाइक सवारों ने मोबाइल छीना
पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के अडिशनल सेसन जज रमेश कुमार का दो बाइक सवारों ने मोबाइल छीना और फरार हो गए. घर से बाहर निकलकर बात कर रहे थे जज रमेश कुमार.

04:12 AM ISIS की दहशत में भारतीय, वापस लौटना चाहते हैं भारतीय युवा: खुफिया एजेंसी
खुफिया एजेंसी की जानकारी के अनुसार अभी भी 15 भारतीय युवा आईएसआईएस के हिस्से हैं. 6 भारतीयों की हत्या और आईएसआईएस के दुर्व्यवहार से परेशान युवा भारत आना चाहते हैं.

03:20 AM इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक झड़पों में तीन फिलीस्तीनियों को मार गिराया

02:40 AM खुफिया एजेंसियों ने आतंकी अलर्ट जारी किया, ISI भारत में आतंकवादियों को भेजने की योजना बना रहा
खुफिया एजेंसियों ने आतंकी अलर्ट जारी किया. आईएसआई भारत में आतंकवादियों को भेजने की योजना बना रहा है. 30 आतंकवादियों को पेशावर से लाया गया.

02:15 AM आंध्र प्रदेश सरकार ने अगले चार वर्षों में राज्य में 52 लाख शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा

01:40 AM मास्को में तुर्की दूतावास के बाहर प्रदर्शन पर तुर्की ने रूसी राजदूत को किया तलब
तुर्की द्वारा सीरियाई सीमा पर एक रूसी जेट को मार गिराये जाने की घटना के बाद मास्को में तुर्की दूतावास के बाहर हुये एक हिंसक प्रदर्शन को लेकर तुर्की ने अंकारा में रूसी राजदूत को तलब किया।

12:30 PM विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का ट्वीट, भारत-पाक सीरीज पर फैसला नहीं लिया गया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि भारत-पाक सीरीज पर अभी फैसला नहीं लिया गया है.

12:06 AM आज अयोध्या में अशोक सिंघल की अस्थी कलश यात्रा निकालेगी VHP

12:04 AM बेटे जुनैद से मिलने के लिए लॉस एंजिलिस रवाना हुए आमिर खान

12:01 AM नए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर सोनिया गांधी आज लेंगी फैसला
नए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर सोनिया गांधी आज लेंगी फैसला. बड़े फेरबदल की संभावना.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement