11:12 PM सूत्र: सलीम खान ने राज्यसभा का प्रस्ताव ठुकराया
सूत्रों के मुताबिक सलीम खान को सरकार ने राज्यसभा का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया.
10:35 PM भारत ने पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किए
10:32 PM यूपी: झांसी में आईपीएल पर सट्टा लगाते 4 लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
09:48 PM अरुणाचल: भूस्लखन से अब तक 16 लोगों की मौत
चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर में भूस्खलन से अब तक 16 लोगों की मौत चुकी है. कई अभी मलबे में दब हैं.
09:29 PM IPL9 RCBvsRPS: पुणे को जीत के लिए मिला 186 रनों का लक्ष्य
IPL9 RCBvsRPS: बैंगलोर ने पुणे को जीत के लिए 186 रनों का लक्ष्य दिया है.
09:22 PM बाबूलाल गौर पर कार्रवाई की मांग को लेकर AAP नेता सुषमा से मिले
शिवराज सरकार में मंत्री बाबूलाल गौर पर कार्रवाई की मांग को लेकर AAP नेताओं ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की
09:06 PM बिहार: औरंगाबाद हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा
09:01 PM बिहार: औरंगाबाद जिले में आग से हुई मौत पर CM नीतीश कुमार ने जताया शोक
औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में आग लगने से हुयी मौत की खबर बेहद दुखद है. मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवज़ा दिया जाएगा.
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
08:51 PM अमित शाह ने सुब्रह्मण्यम स्वामी को दी राज्यसभा नामांकन की बधाई
I congratulate Sh ,Sh ,Sh ,Sh Suresh Gopi,Ms.Mary Kom & Sh Narendra Jadhav on being nominated to Rajya Sabha.
— Amit Shah (@AmitShah)
08:20 PM लखनऊ, लखनऊ जंक्शन, इलाहाबाद, जयपुर और उज्जैन स्टेशन पर वाई फाई की सुविधा उपलब्ध
Wi-fi at 5 more Lucknow& LKO JN,Allahabad,Jaipur&Ujjain. This makes total 15 stations with Google wifi now and overall 26 stations.
— Suresh Prabhu (@sureshpprabhu)
08:08 PM राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर मैरीकॉम ने खुशी जाहिर की
राज्यसभा के लिए नामित किए जाने पर मैरीकॉम ने खुशी जाहिर की, उन्होंने इसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताईं
It is a great honour for me of course: Boxer Mary Kom on being nominated to Rajya Sabha
— ANI (@ANI_news)
07:41 PM दिल्ली: संसद के गेट पर लगी आग, काबू में
दिल्ली में संसद भवन के गेट पर आग लग गई. तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया.
07:31 PM IPL9: RCB के खिलाफ पुणे ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला
07:25 PM अगले दो घंटों में दक्षिणी दिल्ली व आस पास के इलाकों में आंधी आने की चेतावनी
07:14 PM राज्यसभा के लिए मैरीकॉम, नवजोत सिंह सिद्धू सहित 6 लोगों का नामांकन
राज्यसभा के लिए मैरीकॉम, नवजोत सिंह सिद्धू, सुब्रमण्यम स्वामी, मलयालम अभिनेता सुरेश गोपी, स्वपनदास गुप्ता, अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव का नामंकन हुआ है.
07:10 PM मिजोरम में मूसलाधार बारिश से करीब 1000 घर तबाह
मिजोरम में आज सुबह हुई मूसलाधार बारिश से कम से कम 1000 घर बर्बाद हो गए. जिला प्राधिकरण ने बताया कि मिजोरम-बांग्लादेश-त्रिपुरा सीमा पर स्थित मामित जिले के कवरथाह गांव में करीब 380 घर नष्ट हो गए, जिसमें से करीब 80 घर पूरी तरह से बर्बाद हो गए.
07:01 PM ABVP के 15 सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल नई शिक्षा निति पर स्मृति ईरानी से मिला
06:43 PM बिहार: औरंगाबाद में आग लगने से मरने वालों की संख्या 12 हुई, 5 घायल
06:32 PM हैदराबाद: पहली मंजिल से गिरी लिफ्ट, बाल-बाल बचे जेपी नड्डा
हैदराबाद में तेलंगाना बीजेपी ऑफिस में लिफ्ट के गिरने से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बाल-बाल बचे. सभी 6 लोग सुरक्षित.
06:15 PM दिल्ली: भलस्वा आग मामले में कांग्रेस ने FIR दर्ज करवाई
दिल्ली के भलस्वा लैंड आग मामले में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है.
05:56 PM 22 मई को गोवा में रैली करेंगे अरविंद केजरीवाल
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 22 मई को गोवा में रैली करेंगे.
05:36 PM उत्तराखंड मसले पर SC के फैसले का स्वागत: कांग्रेस
कांग्रेस के अजय कुमार ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है. हमारा सुप्रीम कोर्ट में पूरा विश्वास है.
05:33 PM जयपुर: एटीएस ने आनंदपाल गैंग के चार शूटर्स को पकड़ा
जयपुर में पंचमहल के पास से एटीएस ने आनंदपाल गैंग के चार शूटर्स को गिरफ्तार किया है.
05:30 PM बिहार: औरंगाबाद में आग लगने से 8 की मौत
बिहार के औरंगाबाद में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद.
05:27 PM सुखबीर सिंह बाद को अमृतसर कोर्ट से मिला समन
स्वर्ण मंदिर परिसर में एक दुकान का जबरन अधिग्रहण करने के मामले में अमृतसर कोर्ट ने सुखबीर सिंह बाद समेत अन्यों को समन जारी किया है. 19 मई को कोर्ट में होना होगा पेश.
05:23 PM सुप्रीम कोर्ट का आदेश अंतरिम है: हरीश रावत
हरीश रावत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश अंतरिम है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश से निवर्तमान मुख्यमंत्री हूं.
05:03 PM दिल्ली सरकार एप बेस्ड प्रीमियम बसें ला रही है: गोपाल राय
दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार एप बेस्ड प्रीमियम बस ला रही है, जिसमें वाई-फाई, सीसीटीवी होंगे. इसे एप से बुक कर सकेंगे. सभी बसें सीएनजी होंगी.
04:58 PM भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत की प्रक्रिया निलंबित नहीं: MEA
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत की प्रक्रिया निलंबित नहीं हुई है.
04:44 PM उत्तराखंड: SC ने लगाई HC के फैसले पर रोक
उत्तराखंड के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी. राष्ट्रपति शासन हटाने के फैसले पर रोक.
04:31 PM UP: पटाखे चलाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस
मजिस्ट्रेट ने कार्यालय में पटाखे चलाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस भेजा है. दो दिन में मांगा जवाब.
04:27 PM ब्रसेल्स हमलावर की पहचान की ISIS के जेलर के रूप में हुई
ब्रसेल्स हमलावर की पहचान सीरिया में विदेशी बंधकों के ISIS जेलर के रूप में हुई है.
04:21 PM मंत्री इमरान हुसैन को बर्खास्त करें केजरीवाल: अजय माकन
कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मंत्री इमरान हुसैन को बर्खास्त करने को कहा. मंत्री के भाई पर रिश्वत लेने के आरोप हैं.
04:17 PM भोपाल: बंजारा बस्ती में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट
भोपाल के बंजारा बस्ती में सिलेंडर फटने से लगी आग. 12 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख. दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर.
03:49 PM उत्तराखंड मामले में SC में सुनवाई शुरू
उत्तराखंड मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है. अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी कर रहे हैं बहस.
03:44 PM कांग्रेस के और भी विधायक संपर्क में: हरक सिंह रावत
उत्तराखंड में कांग्रेस के बागी विधायक हरक सिंह रावत ने कहा कि और भी विधायक उनके संपर्क में हैं.
03:06 PM राजस्थान: BJP विधायक के पिता पर नौकरानी से दुष्कर्म का आरोप
राजस्थान के संसदीय सचिव और खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल के पिता गणपतराम पर एक महिला नौकरानी ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है.
03:04 PM यूपी: शाहजहांपुर में पीसीएस अधिकारी की संदिग्ध मौत
02:54 PM MP: बड़वानी में कुएं में गिरने से दो बच्चों की मौत
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में कुएं में गिरने से दो बच्चों की मौत.
02:49 PM श्रीनगर: जुम्मे की नमाज के बाद लहराए गए लश्कर के झंडे
02:45 AM 1 मई को लॉन्च होगी प्रधानमंत्री उज्जवल योजना
पीएम नरेंद्र मोदी 1 मई को लॉन्च करेंगे प्रधानमंत्री उज्जवल योजना.
02:28 PM दिल्ली: निल बट्टे सन्नाटा फिल्म टैक्स फ्री हुई
Nil Batte Sannatta is a great great movie. U must watch it. Tax free in Delhi.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
02:06 PM छत्तीसगढ़: जगदलपुर में मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए. आईईडी और हथियार बरामद.
02:02 PM इस बार ऑड-इवन फेल हो गया: विजय गोयल
बीजेपी नेता विजय गोयल ने कहा कि इस बार ऑड-इवन फेल हो गया. लोगों को इससे परेशानी हो रही है. सरकार जनता का पैसा फूंक रही है.
01:49 PM यूपी सरकार ने जेपी ग्रुप से 25000 एकड़ जमीन वापस ली
01:43 PM केजरीवाल से आज 15 सवाल करेंगे अजय माकन
कांग्रेस के अजय माकन आज 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल सरकार के 15 महीने पूरे होने पर 15 सवाल करेंगे.
01:38 PM HC के पास राष्ट्रपति के फैसले की समीक्षा करने का अधिकार नहीं: केंद्र
उत्तराखंड के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में दी गई याचिका में केंद्र ने कहा कि नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला गलत है, क्योंकि उसेराष्ट्रपति के फैसले की समीक्षा करने का अधिकार नहीं है.
01:26 PM जयपुर: IPL मैचों के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन
जलसंकट को लेकर लोगों ने जयपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैचों का विरोध किया.
Jaipur: Locals protest against proposed IPL matches in Jaipur (Rajasthan) due to water crisis.
— ANI (@ANI_news)
12:52 PM सूखे से निपटने के लिए कर्नाटक को केंद्र की 723 करोड़ की मदद
सूखे से ग्रस्ट राज्यों की मदद के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उच्च स्तरीय बैठक की. कर्नाटक को केंद्र ने 723 करोड़ की मदद की मंजूरी दी. पुडुचेरी को 35 करोड़ और अरुणाचल प्रदेश को 84 करोड़ की मदद की मंजूरी.
12:47 PM जर्मनी गुरुद्वारा ब्लास्ट: दो संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
जर्मनी गुरुद्वारा ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. दोनों 16 साल के हैं.
12:38 PM गया और पटना स्टेशनों को उड़ाने की धमकी, जांच जारी
नक्सलियों द्वारा गया और पटना स्टेशनों को उड़ाने की धमकी के बाद पटना स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई. ट्रेनों और सामानों की जांच की जा रही है.
12:35 PM दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन पर 30 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप
हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन पर 30 लाख की रिश्वत मांगने की याचिर पर सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार को नोटिस भेजा है.
12:30 PM जेएनयू से 15 छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की मानव संसाधन विकास मंत्री से बैठक
जेएनयू और एबीवीपी के 15 छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ बैठक चल रही है.
12:10 PM अरुणाचल: भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 15 हुई, बचाव कार्य जारी
15 people killed in a landslide in Tawang area of Arunachal Pradesh, 2-3 feared buried, rescue operations underway.
— ANI (@ANI_news)
12:00 PM रद्द हो सकता है विजय माल्या का पासपोर्ट
विजय माल्या ने अभी तक विदेश मंत्रालय के नोटिस का जवाब नहीं दिया है. मंत्रालय ने सात दिन का समय दिया था, जो कि आज खत्म हो रहा है. ऐसे में माल्या का पासपोर्ट रद्द किया जा सकता है.
11:51 AM दिल्ली के कई प्राइवेट स्कूलों ने फीस वृद्धि के फैसले को वापस लिया: सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के कई प्राइवेट स्कूलों ने फीस वृद्धि के फैसले को वापस लिया है, और दिल्ली सरकार के निर्देशों का पालन किया है.
I am glad that many reputed pvt schools have complied with the Delhi government’s directions & reversed the fee hike.N/4
— Manish Sisodia (@msisodia)
11:33 AM उत्तराखंड पर हाई कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक: अंबिका सोनी
कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने कहा कि उत्तराखंड पर हाई कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है. कम समय में बड़ा फैसला लिया. इससे लोगों में विश्वास बढ़ेगा.
11:21 AM IPL: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की SC में अर्जी
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र में आईपीएल मैचों पर रोक लगा दी है.
11:18 AM अरुणाचल: तवांग में लैंडस्लाइड से 10 से ज्यादा की मौत
अरुणाचल के तवांग में भूस्खलन होने से 10 से ज्यादा की मौत होने की आशंका है.
11:11 AM उत्तराखंड: अयोग्य घोषित करने पर बागी विधायक SC पहुंचे
उत्तराखंड मामले में अयोग्य घोषित किए जाने पर बागी विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए है.
10:59 AM प्रत्यूषा डेथ केस: सरकार ने सरकारी वकील नियुक्त किया
महाराष्ट्र सरकार ने प्रत्यूषा डेथ केस में नीलेश पावसकर को विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया है.
10:56 AM बिहार: रेप केस में RJD विधायक के खिलाफ चार्जशीट दायर
बिहार के आरजेड़ी विधायक राजबल्लभ यादव के खिलाफ नाबालिग के साथ रेप केस में कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी गई है.
10:49 AM उत्तराखंड: केंद्र ने SC में की हाई कोर्ट के फैसले पर रोक की मांग
उत्तराखंड मामले में केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. SC के दो जजों की बेंच के सामने अपील दायर. बेंच ने कहा, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया लेंगे इस पर निर्णय.
10:45 AM युवराज सिंह के घर के रेनोवेशन के दौरान हादसा, एक बच्चे की मौत
चंड़ीगढ़ में क्रिकेटर युवराज सिंह के घर में रेनोवेशन के दौरान घर के बाहर का गेट अचानक गिर गया और घर के लोन में पानी की टेब से पानी पीने आए एक मासूम की मौत हो गई.
10:25 AM महाराष्ट्र: कुएं में गिरने से 11 साल के बच्चे की मौत
सूखे से प्रभावित महाराष्ट्र के बीड इलाके में कुएं में गिरने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई.
10:21 AM केंद्र को SC से राहत नहीं मिलेगी: हरीश रावत
हरीश रावत ने कहा कि केंद्र को सुप्रीम कोर्ट में जाने का अधिकार है, लेकिन हमें यकीन हैं कि उन्हें राहत नहीं मिलेगी.
10:10 AM उत्तराखंड: कैबिनेट की बैठक खत्म
उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में 11 फैसले लिए गए हैं.
10:01 AM उत्तराखंड: हरीश रावत की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक
09:38 AM पंकज आडवाणी एशियन स्नूकर चैंपियनशिप के सेमी फाइनल में पहुंचे
09:21 AM आज होगी उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक
09:04 AM इक्वाडोर में फिर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया
Earthquake of magnitude 6.0 felt near coast of Ecuador.
— ANI (@ANI_news)
08:45 AM कानपुर: फैक्टरी में आग लगी, दर्जन भर फायर ब्रिगेड्स मौके पर
कानपुर: फैक्टरी में आग लगी, दर्जन भर फायर ब्रिगेड्स मौके पर पहुंची.
08:31 AM उत्तराखंड मामले को लेकर शिवसेना ने मोदी पर साधा निशाना
शिवसेना ने अपने मुख्यपत्र सामना में लिखा- उत्तराखंड मामले में राष्ट्रपति से गलती हुई. कोर्ट का ऐसा अब कहने का मतलब 'मोदी सरकार से गलती हुई' कहने के समान है.
08:26 AM किसान गजेंद्र की पुण्यतिथि में जाएंगे AAP नेता संजय सिंह और कपिल मिश्रा
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और मंत्री कपिल मिश्रा शुक्रवार को गजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होंगे. बीते साल जंतर मंतर पर अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में गजेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.
08:16 AM हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या
Congress leader Ashok Kaka shot dead by unidentified gunmen in Rohtak (Haryana)
— ANI (@ANI_news)
08:00 AM तमिलनाड़ु के मदुरै में वार्षिक चिथिरै महोत्सव की धूम
Annual Chithirai festival being celebrated in Madurai (Tamil Nadu)
— ANI (@ANI_news)
07:34 AM अगले महीने PM मोदी से मुलाकात करेंगी तृप्ति देसाई
We will take our fight to national level, we will also meet PM Modi next month: Trupti Desai
— ANI (@ANI_news)
07:14 AM रोहतक: कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या
रोहतक में तीन अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.
07:00 AM गुजरात: पूर्व केंद्रीय मंत्री उर्मिला बेन पटेल का निधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल की पत्नी उर्मिला बेन पटेल का बीमारी के चलते निधन हो गया.
06:45 AM PM मोदी ने दी हनुमान जयंती की बधाई
Hanuman Jayanti greetings to everyone.
— Narendra Modi (@narendramodi)
06:25 AM तृप्ति देसाई ने त्रंबकेश्वर मंदिर में की पूजा
शनि शिंगणापुर के बाद भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने आज तड़के त्र्यंबकेश्वर में पूजा-पाठ किया. तृप्ति ने साड़ी पहनकर दर्शन किए. पिछली बार साड़ी न पहनने पर विरोध हुआ था.
06:05 AM जूना अखाड़ा के बाद महानिर्वाणी अखाड़ा का शाही स्नान
05:56 AM उज्जैन: महाकुंभ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सुरक्षा बल के 25 हजार जवान तैनात
उज्जैन में महकुंभ का शाही स्नान शुरू हो गया है. सबसे पहले जूना अखाड़ा का स्नान शुरू हुआ. महाकुंभ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा बल के 25 हजार जवान तैनात है.
05:52 AM उज्जैन: शाही स्नान शुरू, जूना अखाड़ा का स्नान सबसे पहले
उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ का शाही स्नान शुरू हो गया है. जूना अखाड़ा का स्नान सबसे पहले शुरू हुआ.
05:10 AM उज्जैन: शाही स्नान के लिए शिप्रा तट पर उमड़े श्रद्धालु
उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ का आज पहला शाही स्नान है. इस मौके पर शिप्रा तट पर उमड़े श्रद्धालु.
04:25 AM IPL: राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मुकाबला आज
IPL: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मुकाबला होगा.
03:35 AM अर्थ-डे पर गूगल ने बनाया खास डूडल
सर्च इंजन गूगल ने अर्थ-डे पर खास डूडल बनाया.
02:52 AM उज्जैन: सिंहस्थ महाकुंभ में आज पहला शाही स्नान
एक महीने तक चलने वाला सिंहस्थ कुंभ मेला 22 अप्रैल से शुरू है. पहला शाही स्नान सुबह 6 बजे किया जाएगा.
01:45 AM उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन हटाने के फैसले के खिलाफ आज SC में अपील करेगा केंद्र
उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन हटाने के हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी.
01:22 AM अमेठी: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, 1 घायल
अमेठी जिले में ट्रक की टक्कर में मोटर साइकिल पर जा रहे 27 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया.
01:00 AM ब्रिटेन ने भारत में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा उठाया
ब्रिटेन सरकार ने गुरुवार को जारी की गई अपनी वार्षिक मानवाधिकार रिपोर्ट में भारत में महिलाओं और लड़कियों के साथ हिंसा का मुद्दा उठाया.
12:30 AM हरियाणा: 16 IPS अधिकारियों का तबादला
हरियाणा सरकार ने गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया.
12:10 AM बिहार: नक्सलियों की धमकी के बाद गया रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई गई
बिहार के गया में नक्सलियों की धमकी के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
12:05 AM इंफाल में एक पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला
मणिपुर के इंफाल में एक पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया गया.
Grenade attack at Lamphel Police Station in Imphal (Manipur), no casualty reported.
— ANI (@ANI_news)