scorecardresearch
 

News @ 9 PM: एक मिनट में 5 बड़ी खबरें

नेपाल के बाद पापुआ न्यू गिनी में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है. वहीं योग गुरु स्वामी रामदेव ने आज तक के खास कार्यक्रम में पुत्र जीवक दवा का नाम बदलने का ऐलान किया. पढ़ें 9 बजे तक की 5 बड़ी खबरें.

Advertisement
X
बाबा रामदेव
बाबा रामदेव

नेपाल के बाद पापुआ न्यू गिनी में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है. वहीं योग गुरु स्वामी रामदेव ने आज तक के खास कार्यक्रम में पुत्र जीवक दवा का नाम बदलने का ऐलान किया. पढ़ें 9 बजे तक की 5 बड़ी खबरें.

1. लाइसेंस लेकर रखेंगे नया नाम
बाबा रामदेव ने आज तक के लाइव कार्यक्रम 'टक्कर' में शुक्रवार को ऐलान किया कि वो अपनी विवादित औषधि‍ पुत्रजीवक बीज का नाम बदलने के लिए तैयार हैं. रामदेव ने कहा कि वो इस औषधि‍ के पुराने नाम का लाइसेंस रद्द करने के लिए अर्जी देंगे और इसके बाद इस दवाई का नए नाम से लाइसेंस लेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो इस दवाई के पैकेट पर डिस्क्लेमर भी देंगे.

2. 'मोदी, शाह और जेटली की त्रिमूर्ति चला रही है BJP'
अट‍ल बिहारी वाजपेयी की सरकार में अहम भूमिका निभाने वाले अरुण शौरी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. शौरी ने कहा मोदी देश की अर्थव्यस्था को ठीक से नहीं चला पा रहे और उन्हें अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुबानी हमलों पर भी आंख मूंदे रखने के लिए भी जिम्मेदार ठहराया. शौरी ने बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान 10 लाख का सूट पहनने के लिए भी मोदी की आलोचना की.

Advertisement

3. पापुआ गिनी में भूकंप
नेपाल के बाद पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आया है. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. भूकंप का केंद्र पापुआ न्यू गिनी की राजधारी कोकोपो से 111 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है. उधर, अंडमान निकोबार में भी 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया है.

4. राहुल राजनीति की एबीसीडी नहीं जानते: साक्षी म‍हाराज
अपने विवादित बयान से हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाली उन्नाव के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने राहुल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी पगला गए हैं और राजनीति की एबीसीडी तक नहीं जानते हैं. साक्षी महाराज ने यह भी कहा कि किसानों की बात करने वाले राहुल गांधी गेंहू और जौ की बाल में अंतर तक नहीं जानते.

5. नेपाल पहुंचे जयशंकर-डोभाल
नेपाल में आए 'महाभूकंप' से अब तक कुल 6,204 मौतें हो चुकी हैं और 13,932 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं हालात के जायजे के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत दोभाल और विदेश सचिव जयशंकर काठमांडू पहुंचे हैं.

 

Advertisement
Advertisement