scorecardresearch
 

हथियार लॉबी की शह पर मीडिया कर रहा मुझ पर हमला: वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि उन पर दबाव बनाने के लिए लगातार काम करने वाली हथियार लॉबी की शह पर मीडिया का एक हिस्सा उनके खिलाफ एक ‘कपटी अभियान’ चला रहा है.

Advertisement
X
VK Singh
VK Singh

ने रविवार को आरोप लगाया कि उन पर दबाव बनाने के लिए लगातार काम करने वाली हथियार लॉबी की शह पर मीडिया का एक हिस्सा उनके खिलाफ एक ‘कपटी अभियान’ चला रहा है.

ने कहा कि उन्होंने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत करा दिया है. साजिश में एक पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा, 'यह सिर्फ एक कपटी अभियान है, जिसके लिए हथियार लॉबी देर तक काम कर रही है. जब मैं था तो वे मुझे हरा नहीं पाए थे. उनकी मुहिम चालू है.'

उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि विभिन्न लोगों के साथ उनके क्या संबंध हैं. कई लोग हैं जिन्हें वे भुगतान करते हैं. ऐसे में निश्चित ही कुछ पत्रकार और अन्य लोग होंगे जो उस तरह का लिखेंगे जैसा उनसे कहा जाएगा.'

केंद्रीय मंत्री 23 मार्च को एक कार्यक्रम में जाने के बाद पैदा हुए विवाद पर टिप्पणी कर रहे थे. पाकिस्तानी मिशन में अपने दौरे के साथ यमन राहत अभियान की तुलना वाली अपनी हालिया टिप्पणी पर भी वह एक बार फिर से विवादों में घिरे थे. हालांकि बाद में मुद्दा बनाने के लिए एक टीवी चैनल के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर थे.

Advertisement

यह पूछे जाने पर कि क्या हथियार लॉबी अब भी उनके खिलाफ सक्रिय है, उन्होंने कहा कि ऐसा ही कुछ है.

- इनपुट IANS

Advertisement
Advertisement