योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा है कि जिन अहम आर्थिक सुधारों के लिए कानूनी बदलावों की जरूरत है, वे अगले आम चुनाव के बाद ही हो सकेंगे.
मोंटेक ने सभी उद्योगों और निवेशकों को भरोसा दिलाया कि समृद्धि की मौजूदा धीमी गति 'अस्थाई फिनॉमिना' है और भारत जल्दी ही 8 प्रतिशत की विकास दर पर लौट आएगा.
मोंटेक ने कहा, 'मैं आश्वासन देता हूं कि सुधारों के एजेंडा में ऐसी कोई चीज नहीं है, जिसके बारे में भारत सरकार ने पहले कहा कि वह एजेंडे में शामिल है और अब उसे हटा दिया गया हो.'