लखनऊ में एक स्कूली बस औऱ एक रोडवेज की बस की टक्कर में एक बच्चे दिव्यांश भारद्वाज की मौत हो गई जबकि 14बच्चे घायल हो गए. ये हादसा इंदिरानगर इलाके में हुआ.
ला मार्टीनियर स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी कि एक बस से उसकी टक्कर हो गई. घायल बच्चों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सूत्रों ने बताया कि रोडवेज बस का कंडक्टर उस बस को चला रहा है. इस घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों ने बस को घेरकर जमकर तोड़फोड़ की. घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच चुके हैं.