ईद उल फितर का त्योहार गुरुवार, दो अक्टूबर को मनाया जाएगा. यह घोषणा दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने की है.
शाही इमाम ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि शाउव्वालुल मुकर्रम का चांद दिल्ली में आज 29वें रमजानुल मुबारक पर दिखाई नहीं दिया और भारत में कहीं से भी चांद दिखाई देने के साक्ष्य नहीं मिले हैं, इसलिए मैं घोषणा करता हूं कि शाउव्वालुल मुकर्रम (ईद उल फितर) दो अक्टूबर को पड़ेगी.