scorecardresearch
 

पंजाब के साथ-साथ दिल्ली में भी मनी लोहड़ी...

राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में धूमधाम से मनी लोहड़ी. इंडिया हैबिटैट सेंटर में लोहड़ी के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बोनफायर जला कर लोगों ने आग की परिक्रमा की और मूंगफली, गजक, रेवड़ी, पॉपकॉर्न खा कर एक दूसरे के गले मिले.

Advertisement
X
लोहड़ी की आग
लोहड़ी की आग

लोहड़ी का त्यौहार यूं तो पंजाब मे बहूत भव्य तरीके से मनाया जाता है लेकिन राजधानी दिल्ली में भी इसकी रौनक साफ देखी जा सकती है. दिल्ली में भी जगह-जगह इस त्यौहार को काफी धूमधाम से मनाया गया. इंडिया हैबिटैट सेंटर में लोहड़ी के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बोनफायर जला कर लोगों ने आग की परिक्रमा की और मूंगफली, गजक, रेवड़ी, पॉपकॉर्न खा कर एक दूसरे के गले मिले. गौरतलब है कि लोहड़ी का दिन सबसे ठंडा दिन माना जाता है.

एक तरफ जहां हाड़ को कंपा देने वाली ठण्ड ने लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर कर दिया वहीं दूसरी तरफ कड़ाके की ठण्ड की परवाह किये बिना लोग लोहड़ी मनाने के लिये अपने परिवार के साथ पूरे जोश के साथ अपने घरों से बाहर निकले. अपने पति के साथ लोहड़ी मनाने गुडगांव से दिल्ली आयीं रेनू ने बताया 'ये उनकी पहली लोहड़ी है इसलिये यह उनके लिए बहुत खास है.

नए साल का मौका भी है इसलिए इतनी ठण्ड के बावजूद भी वे खासतौर पर यहां आये हैं. यहा आ कर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है.' अपने दोस्तों के साथ लोहड़ी की रौनक देखने आये राजेश ने कहा कि सर्दी बहुत है लेकिन यहां पर गर्मजीशी का माहौल देख कर ठण्ड का एहसास ही नहीं हो रहा है'.इस मौके पर पंजाब प्रांत से खासतौर से आये पंजाबी सिंगर्स 'रंगले पंजाबीस' ने अपने गीतों और धुनों से ऐसा समां बांधा कि लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए.


Advertisement
Advertisement