चुनावी मौसम के बीच कांग्रेस नेताओं ने मनाई लोहड़ी, देखें तस्वीरें
शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के पंत मार्ग स्थित निवास पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, अधिकारी, उद्योगपतियों और पत्रकारों ने लौहड़ी का त्यौहार मनाया. इस दौरान नेताओं ने चांदनी चौक के व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया.
एक ओर जहां सभी राजनीतिक दल पांच राज्यों की तैयारी में जोर-शोर से लगे हैं, वहीं कांग्रेस के नेता लोहड़ी और मकर सक्रांति का त्यौहार मनाते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को हरियाणा के
पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के पंत मार्ग स्थित निवास पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, अधिकारी, उद्योगपतियों और पत्रकारों ने लौहड़ी का त्यौहार मनाया. इस दौरान नेताओं ने चांदनी चौक
के व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया.
कांग्रेेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल इस दौरान गोलगप्पों का लुत्फ लेेते नजर आए.
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी कई अन्य नेताओं के साथ चर्चा करते नजर आए.
कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी भी कार्यक्रम के दौरान गोलगप्पों का लुत्फ लेते नजर आए.
राज्यसभा में विपक्ष के नेता आनंद शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ दिखे.
कांग्रेस के इस कार्यक्रम में नेताओं के अलावा कई पत्रकार व अन्य हस्तियां भी नजर आईं.