scorecardresearch
 

भारतीयों को लेकर UAE से लौटे दो विमान, 363 यात्रियों की केरल में लैंडिंग

केंद्र सरकार के जरिए अब विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को देश वापस लाया जा रहा है. इस बीच केरल के कोच्चि में अबू धाबी से भारतीयों को लेकर आए पहले विमान ने लैंडिंग की.

Advertisement
X
यूएई से लौटे भारतीय (फोटो- ट्विटर @HardeepSPuri)
यूएई से लौटे भारतीय (फोटो- ट्विटर @HardeepSPuri)

  • 181 भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट कोच्चि पहुंची
  • 182 यात्रियों के साथ दूसरी फ्लाइट कोझिकोड पहुंची

कोरोना वायरस के संकट के कारण देश में लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन के कारण हवाई सफर पर ब्रेक लगा हुआ है. हालांकि केंद्र सरकार के जरिए अब विदेशों में फंसे भारतीयों को देश वापस लाया जा रहा है. इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारतीयों को लेकर आए पहले दो विमानों ने केरल में लैंडिंग की. इन विमानों के जरिए 363 भारतीयों को वापस लाया गया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

यूएई के अबू धाबी से भारतीयों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली फ्लाइट कोच्चि पहुंची. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्विटर के जरिए बताया कि मिशन वंदे भारत की शुरुआत हो चुकी है. पहली दो फ्लाइट भारतीयों को यूएई से लेकर आ चुकी है.

Advertisement

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक 181 यात्रियों के साथ पहली फ्लाइट अबू धाबी से कोच्चि में लैंड हुई. इनमें 177 यात्रियों के साथ 4 बच्चे शामिल हैं. वहीं 182 यात्रियों के साथ दूसरी फ्लाइट दुबई से कोझिकोड पहुंची. इसमें 177 यात्रियों के साथ 5 बच्चे शामिल हैं. वहीं अब राज्य सरकार उनके अनिवार्य 14 दिन के क्वारनटीन की व्यवस्था करेगी.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है. वहीं यूएई से भारतीय नागरिकों के लेकर आने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एयर इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को धन्यवाद दिया.

यूएई से आई फ्लाइट के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. जेपी नड्डा ने कहा है कि भारत ने दुनियाभर से भारतीयों को वापस लाने के लिए ऐतिहासिक वंदे भारत मिशन शुरू किया है. मैं पीएम मोदी को उनके इस अत्यंत महत्वपूर्ण वक्त में उनकी करुणा और असाधारण नेतृत्व के लिए बधाई देता हूं.

Advertisement

वहीं अब वंदे भारत मिशन के तहत सिंगापुर में फंसे भारतीयों को वापस लेकर आया जाएगा. सिंगापुर में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की पहली फ्लाइट आज रात राजधानी दिल्ली से रवाना होगी. वहीं फ्लाइट कल सुबह भारत लौटेगी.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत मिशन शुरू, 9 मई से अमेरिका से वापस आएंगे भारतीय

फंसे हुए भारतीयों को लाया जाएगा

बता दें कि वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया 12 देशों में फंसे 1 लाख 93 हजार भारतीय नागरिकों को वापस लाएगा. वहीं अमेरिका से भारतीयों के आने का सिलसिला 9 मई से शुरू होगा. अमेरिका के कई शहरों से भारत के कई शहरों के बीच कॉमर्शियल फ्लाइट की सेवा शुरू की जाएगी.

Advertisement
Advertisement