अपनी तरह के पहले आदेश में ब्रॉडकास्ट कंटेंट कंप्लेंट्स काउंसिल (बीसीसीसी) ने ‘यूटीवी बिंदास’ नाम के टीवी चैनल को कहा है कि वह चार दिनों तक हर दो घंटे पर माफीनामा वाला एक स्क्रॉल चलाते रहे.
चैनल के खिलाफ अश्लील और अभद्र कार्यक्रम दिखाने की शिकायतें बीसीसीसी को मिली थीं.
अधिकारियों ने बताया कि टीवी उद्योग की आत्मनियमन संस्था बीसीसीसी को शिकायत मिली थी कि 25 जून 2011 और 2 जुलाई 2011 को चैनल ने ‘इमोशनल अत्याचार’ नाम के कार्यक्रम के दो एपिसोड में अनुचित चीजें प्रसारित की.